Wednesday, October 1, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
EDITION
🇮🇳 IN ▼
🌬️
🔔 1
🔍
Home उत्तर प्रदेश

योगी के श्रम और सेवायोजन मंत्री मनोहर लाल पंथ के बारे में जानिए, कैसे मूर्तिकार से राजनीति के दिग्गज बने

Zeeshan Farooqui by Zeeshan Farooqui
April 6, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य, लखनऊ
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ: मनोहर लाल पंथ, जिसकी वजह से ललितपुर से 15 साल बाद भाजपा को जीत मिली। वो नेता जिसे बुंदेलखंड की दलित राजनीति का बड़ा चेहरा माना जाता है। ये वो नेता हैं, जिन्होंने 22 साल में मजदूर से श्रम राज्यमंत्री तक का सफर तय कर लिया। मनोहर लाल पंथ के प्रारंभिक जीवन की बात करे तो उनके घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। परिवार का पेट पालने के लिए पिता मूर्ति बनाने का काम करते थे। जैसे-तैसे खाने के पैसे जुट पाते थे। घर में पैसे की समस्या बढ़ने लगी। जिस वजह से मनोहर को 10वीं में ही पढ़ाई छोड़नी पड़ी। पढ़ाई छोड़ने के बाद पैसे कमाने के लिए मनोहर अपने पिता को मूर्तियां बनाने में मदद करने लगे। इसके साथ-साथ बाकी बचे वक्त में वो मजदूरी करके भी कुछ पैसे कमा लेते थे।

20 साल पहले तक बुंदेलखंड की राजनीति में बुंदेला परिवार एक बड़ा नाम था। कहा जाता था कि ललितपुर समेत बुंदेलखंड के जनप्रतिनिधि भी इसी घराने से तय किया जाता था। मनोहर लाल इस घराने के संपर्क में आए और धीरे-धीरे मनोहर की साख इस क्षेत्र में मजबूत होने लगी। 1995 में मनोहर पहली बार जिला पंचायत सदस्य बने। सीट का नाम था बांसी। शुरू से ही बीजेपी के साथ थे। जल्द ही अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष बना दिए गए। यहां से शुरू हुई राजनीति 17 साल तक जिला पंचायत के आसपास ही घूमती रही।
साल 2000 में दोबारा जिला पंचायत चुनाव लड़े लेकिन हार गए। इसी चुनाव में अन्य सीट से खड़ी उनकी पत्नी कस्तूरी देवी जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीत गईं।

RELATED POSTS

No Content Available

जबकि साल 2005 में मनोहर और उनकी पत्नी पंचायत चुनाव में फिर उतरे। इस बार दोनों हार गए। विधानसभा चुनाव साल 2012 में बीजेपी के टिकट पर लड़े, लेकिन बसपा के फेरनलाल ​अहिरवार से महज 1700 वोटों से हार गए। साल 2017 में बीजेपी ने मनोहर को फिर से टिकट दिया। ललितपुर की महरौनी विधानसभा से चुनाव लड़े। इस बार 99 हजार 564 वोटों से जीत गए। ये एक ऐसी सीट है, जहां पिछले 15 साल से BJP चुनाव नहीं जीती थी। मनोहर बीजेपी से पहली बार चुनाव जीते। सीधे राज्यमंत्री बना दिए गए। बस यहीं से मनोहर की सियासी पकड़ मजबूत होने लगी।

इस बार ललितपुर की महरौनी विधानसभा में योगी सरकार में मनोहर ने 1 लाख 84 हजार 778 वोट पाकर दोबारा जीत का रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने बसपा प्रत्याशी किरन रमेश खटीक को 1 लाख 10 हजार 451 वोटों के अंतर से हराया। यहां सपा प्रत्याशी रामविलास रजक 58 हजार 381 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर रहे। 25 मार्च को मनोहर ने राज्यमंत्री पद की शपथ ली। 28 मार्च को उन्हें श्रम और सेवायोजन मंत्री बनाया गया।

Tags: mannu korimanohar lal mannumanohar lal panthUP Labor and Employment Minister
Share196Tweet123Share49
Zeeshan Farooqui

Zeeshan Farooqui

Related Posts

No Content Available
Next Post

Agra में अवैध निर्माण पर दौड़ा बाबा का बुलडोजर, करोड़ो की जमीन कराई मुक्त

रूस-यूक्रेन जंग पर भारत ने तोड़ी चुप्पी, विदेश मंत्री ने बताया पक्ष

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version