बुधवार, अगस्त 12, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

27 सालों बाद Sri lanka ने रोका भारत का विजय रथ, विराट कोहली जैसे बड़े नाम भी नहीं बचा पाए सीरीज

श्रीलंकाई (Sri lanka) क्रिकेट टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए अपने ही घर में इतिहास रच दिया है। 27 सालों के लंबे इंतजार के बाद श्रीलंका की टीम ने भारतीय

by Neel Mani
अगस्त 8, 2024
in Latest News, क्रिकेट न्यू़ज, खेल
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: श्रीलंकाई (Sri lanka) क्रिकेट टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए अपने ही घर में इतिहास रच दिया है। 27 सालों के लंबे इंतजार के बाद श्रीलंका की टीम ने भारतीय टीम को वनडे सीरीज में हराया है। टीम इंडिया को 0-2 से इस सीरीज में हार झेलनी पड़ी है। इस वनडे सीरीज में डगाउट में बैठे नए कोच गौतम गंभीर और मैदान पर सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाले खिलाड़ी विराट कोहली श्रीलंकाई गेंदबाजों के आगे बेबस नज़र आए।

श्रीलंका (Sri lanka) की कमाल की स्पिन गेंदबाजी के आगे भारतीय बल्लेबाज लड़खड़ाते हुए दिखाई दिए, जिसका नतीजा ये हुआ की टीम इंडिया को इस सीरीज को गंवाना पड़ा। मैदान पर सीरीज को बचाने के लिए उतरी भारतीय टीम श्रीलंका की फिरकी गेंदबाजी के सामने बेबस नज़र आई, जिसके चलते टीम को इस वनडे सीरीज को गंवाना पड़ा।

RELATED NEWS

Threat Alert: सौरव गांगुली को कौन दे रहा जान से मारने की धमकी, छह महीने से आ रहे पत्र, पुलिस में शिकायत दर्ज

Threat Alert: सौरव गांगुली को कौन दे रहा जान से मारने की धमकी, छह महीने से आ रहे पत्र, पुलिस में शिकायत दर्ज

अगस्त 11, 2026
Cricket News: किसकी बेईमानी पड़ी भारी, खिलाड़ी पर 2 साल का बैन लगा लाखों का जुर्माना

Cricket News: किसकी बेईमानी पड़ी भारी, खिलाड़ी पर 2 साल का बैन लगा लाखों का जुर्माना

अगस्त 8, 2026

टीम इंडिया को बड़े रनों के अंतर से हराकर श्रीलंका (Sri lanka) ने इस सीरीज पर अपना कब्जा किया। 110 रनों से हार का सामना करने वाली भारतीय टीम का प्रदर्शन इस सीरीज के पहले ही वनडे मैच से निराशाजनक रहा था। दोनों टीमों के बीच खेला गया पहला वनडे मैच टाई रहा था। इसके बाद दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया को 32 रनों से हार का सामना करना पड़ा था।

ऐसे में तीसरा और आखिरी वनडे मैच जीतकर इस सीरीज को बराबर करने का भारतीय टीम के पास अच्छा मौका था, लेकिन श्रीलंका के शानदार खेल के आगे भारतीय बल्लेबाजों की एक न चल सकी और नतीजन टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा। साल 1997 के बाद श्रीलंका की टीम ने वनडे सीरीज में अपने ही घर में भारतीय टीम को हराकर ये जीत हासिल की है। इससे पहले 1997 में श्रीलंका में अर्जुन रणतुंगा की कप्तानी वाली श्रीलंकाई टीम ने सचिन तेंदुलकर की कप्तानी वाली भारतीय टीम को हराया था। उस दौरान श्रीलंका ने 4 वनडे मैचों की सीरीज में 3-0 से जीत हासिल की थी, तब भी एक मैच बेनतीजा रहा था।

ये भी पढ़ें :- एक बार फिर से लड़खड़ाई भारतीय बल्लेबाजी 128 पर गिरे 8 विकेट

इस सीरीज में विराट कोहली का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। शुरूआती दो मुकाबलों में कोहली सिर्फ 38 रन ही बना पाए। आखिरी वनडे में इस खिलाड़ी से टीम के साथ-साथ देश को भी काफी उम्मीदें थी, लेकिन 20 रनों के स्कोर पर विराट कोहली चलते बने, जिसका खामियाजा टीम को हार के साथ चुकाना पड़ा। बात अगर सीरीज में उनके टोटल स्कोर की करें तो, यह 58 रन रहा, जो बेहद निराशाजनक है।

Tags: Cricket Newssri lankaTeam India
Share200Tweet125Share50

Neel Mani

Related Posts

Threat Alert: सौरव गांगुली को कौन दे रहा जान से मारने की धमकी, छह महीने से आ रहे पत्र, पुलिस में शिकायत दर्ज

Threat Alert: सौरव गांगुली को कौन दे रहा जान से मारने की धमकी, छह महीने से आ रहे पत्र, पुलिस में शिकायत दर्ज

by Kirtika Tyagi
अगस्त 11, 2026

पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान और क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (CAB) के अध्यक्ष सौरव गांगुली और उनकी पत्नी डोना को कथित...

Cricket News: किसकी बेईमानी पड़ी भारी, खिलाड़ी पर 2 साल का बैन लगा लाखों का जुर्माना

Cricket News: किसकी बेईमानी पड़ी भारी, खिलाड़ी पर 2 साल का बैन लगा लाखों का जुर्माना

by Kirtika Tyagi
अगस्त 8, 2026

Pakistan Cricket: क्रिकेट में किसी खिलाड़ी की प्रतिभा के साथ उसकी ईमानदारी और अनुशासन भी बेहद अहम माना जाता है।...

Net Bowlers: श्रीलंका टेस्ट सीरीज की तैयारी शुरू: हर्ष, शिवांग, तनुष और विप्रज बने टीम इंडिया के नेट बॉलर

Net Bowlers: श्रीलंका टेस्ट सीरीज की तैयारी शुरू: हर्ष, शिवांग, तनुष और विप्रज बने टीम इंडिया के नेट बॉलर

by Kirtika Tyagi
अगस्त 5, 2026

Net Bowlers: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट...

Test Debut: टीम इंडिया का नया तेज गेंदबाज, आकिब नबी की टीम में एंट्री, बुमराह की जगह श्रीलंका दौरे पर मिला मौका

Test Debut: टीम इंडिया का नया तेज गेंदबाज, आकिब नबी की टीम में एंट्री, बुमराह की जगह श्रीलंका दौरे पर मिला मौका

by Kirtika Tyagi
अगस्त 3, 2026

Test Debut: भारतीय क्रिकेट टीम को श्रीलंका दौरे से पहले बड़ा झटका लगा, जब स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह घुटने...

Indian Royals Squad: एशियन लीजेंड्स लीग के लिए भारतीय टीम घोषित, यूसुफ पठान सहित कौन से खिलाडी मैदान में दिखाएंगे दम

Indian Royals Squad: एशियन लीजेंड्स लीग के लिए भारतीय टीम घोषित, यूसुफ पठान सहित कौन से खिलाडी मैदान में दिखाएंगे दम

by Kirtika Tyagi
जुलाई 30, 2026

Indian Royals Squad: एशियन लीजेंड्स लीग 2026 का दूसरा सीजन 30 जुलाई से शुरू होने जा रहा है। इस टूर्नामेंट...

Next Post
Delhi coaching centre incident, magistrate investigation report, 3 UPSC students death

Delhi News : ओल्ड राजेंद्र नगर कोचिंग सेंटर केस को लेकर CBI सख्त, सेंटर के मालिक पर FIR दर्ज

Rajya Sabha

Rajya Sabha News : मैं दुखी हूँ... सभा से अचानक सभापति धनखड़ उठकर चले गए बाहर लेकिन जाते-जाते किसे सुना गया ?

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist