शुक्रवार, अक्टूबर 23, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
  • Home – Copy
🔍

तख्तापलट के बाद Sheikh Hasina की और बढ़ी मुश्किलें 3 केस में हुआ मुकदमा दर्ज

रविवार को बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना (Sheikh Hasina) के खिलाफ 3 नए मामले दर्ज किए गए हैं। साथ ही, एक अन्य मामले में कोर्ट में उनके खिलाफ मुकदमा दायर

by Neel Mani
अगस्त 19, 2024
in Latest News, विदेश

नई दिल्ली: रविवार को बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना (Sheikh Hasina) के खिलाफ 3 नए मामले दर्ज किए गए हैं। साथ ही, एक अन्य मामले में कोर्ट में उनके खिलाफ मुकदमा दायर किया गया है। ये मामले कथित तौर पर शेख हसीना द्वारा विद्रोहियों पर हमले 2015 में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की नेता खालिदा जिया पर हुए हमले और एक छात्र की मौत से जुड़े हैं। इसके अलावा, 2013 में हुए एक हमले को लेकर भी उनके खिलाफ अलग से एक मुकदमा दाखिल किया गया है। इन घटनाओं के बाद, शेख हसीना के खिलाफ दर्ज मामलों की संख्या बढ़ गई है। आइए जानते हैं कि हसीना अब किन मामलों का सामना कर रही हैं।

हाल ही में, बांग्लादेश में आरक्षण विरोधी प्रदर्शनों के दौरान दो अलग-अलग कॉलेजों के छात्रों की मौत के मामले में शेख हसीना (Sheikh Hasina) के खिलाफ केस दर्ज किए गए हैं। शेख हसीना और 12 अन्य के खिलाफ ढाका के सुत्रपुर इलाके में हुई हिंसा में इन दोनों छात्रों की हत्या का मामला दर्ज कराया गया है। सरकारी समाचार एजेंसी BSS के अनुसार, 19 जुलाई को कोबी नजरूल कॉलेज और शहीद सुहरावर्दी कॉलेज के सामने सैकड़ों अन्य लोगों के साथ विरोध कर रहे इन छात्रों को पुलिस और अवामी लीग के समर्थकों ने कथित तौर पर गोली मार दी थी। मृतकों की पहचान कोबी नजरूल गवर्नमेंट कॉलेज के छात्र इकराम हुसैन कैसर और शहीद सुहावर्दी कॉलेज के छात्र ओमर फारुक के रूप में हुई। यह (Sheikh Hasina) मामला ढाका मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट टोंकुल इस्लाम की अदालत में दायर किया गया।

RELATED NEWS

Bangladesh Politics: पार्टी दफ्तर खुलने, नेताओं को राहत, क्या शेख हसीना की वापसी की जमीन हो रही तैयार?

Bangladesh Politics: पार्टी दफ्तर खुलने, नेताओं को राहत, क्या शेख हसीना की वापसी की जमीन हो रही तैयार?

अगस्त 16, 2026
India Support: बांग्लादेश ने मारा यू-टर्न, बदले तेवर, मुश्किल वक्त में भारत से मांग ली कैसी मदद

India Support: बांग्लादेश ने मारा यू-टर्न, बदले तेवर, मुश्किल वक्त में भारत से मांग ली कैसी मदद

अगस्त 8, 2026

BNP नेता बलाल हुसैन ने भी शेख हसीना के खिलाफ एक मामला दर्ज कराया है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि वह और 113 अन्य लोग 2015 में BNP नेता खालिदा जिया के काफिले पर हुए हमले में शामिल थे। इस हमले में 500 से 700 अज्ञात लोगों के भी शामिल होने का दावा किया गया है। इस घटना की FIR ढाका के तेजगांव पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई है।

पूर्व प्रधानमंत्री के खिलाफ एक अन्य मामला 18 वर्षीय कॉलेज छात्र नजीबुल सरकार की 4 अगस्त को प्रदर्शन के दौरान हुई मौत से जुड़ा है। यह केस छात्र के पिता मजीदुल सरकार ने जोयपुरहाट चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट की कोर्ट में दर्ज कराया। इसमें 128 अन्य लोगों जिनमें, एक अवामी लीग नेता और पूर्व सड़क परिवहन मंत्री शामिल हैं को नामजद किया गया है।

ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, बांग्लादेश पीपुल्स पार्टी (BPP) के अध्यक्ष बाबुल सरदार चखारी ने ढाका मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत में एक याचिका दायर की है। इसमें अदालत से मांग की गई है कि 2013 में हिफाजत-ए-इस्लाम द्वारा शापला चौक में आयोजित रैली पर अंधाधुंध गोलीबारी कर सामूहिक हत्या करने के आरोप में शेख हसीना और 33 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया जाए। आपको बता दें, इन सभी मामलों के बाद बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना के खिलाफ दर्ज मामलों की संख्या अब 12 हो गई है। इनमें से 9 मामले हत्या के 1 अपहरण और 2 मानवता के खिलाफ अपराध और जातीय जनसंहार से जुड़े हैं।

ये भी पढ़ें :- Pakistan में बद से बदतर हुए हालात, लोगों को खाने के लिए लेना पड़ रहा लोन!

इस महीने की शुरुआत में 5 अगस्त को बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद शेख हसीना भारत में आ गई थीं। अब वह हत्या, अपहरण, और जातीय जनसंहार के आरोपों का सामना कर रही हैं। बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद हुई हिंसा में 230 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। साथ ही, सरकारी नौकरियों में विवादित आरक्षण प्रणाली के खिलाफ हुए प्रदर्शनों में 600 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है।

Tags: BangladeshSheikh Hasina

Neel Mani

Related Posts

Bangladesh Politics: पार्टी दफ्तर खुलने, नेताओं को राहत, क्या शेख हसीना की वापसी की जमीन हो रही तैयार?

Bangladesh Politics: पार्टी दफ्तर खुलने, नेताओं को राहत, क्या शेख हसीना की वापसी की जमीन हो रही तैयार?

by Kirtika Tyagi
अगस्त 16, 2026

5 अगस्त 2024 को बड़े जनआंदोलन के बाद शेख हसीना को प्रधानमंत्री पद छोड़कर भारत आना पड़ा था। इसके बाद...

India Support: बांग्लादेश ने मारा यू-टर्न, बदले तेवर, मुश्किल वक्त में भारत से मांग ली कैसी मदद

India Support: बांग्लादेश ने मारा यू-टर्न, बदले तेवर, मुश्किल वक्त में भारत से मांग ली कैसी मदद

by Kirtika Tyagi
अगस्त 8, 2026

Bangladesh India Relations: भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में पिछले कुछ समय से तनाव देखने को मिला है। कई मुद्दों पर...

Sheikh Hasina News:  बांग्लादेश मे गरमाई सियासत, एक्सपर्ट बोले- दिल्ली का ऑफर ठुकराना, तारिक रहमान की बड़ी गलती

Sheikh Hasina News: बांग्लादेश मे गरमाई सियासत, एक्सपर्ट बोले- दिल्ली का ऑफर ठुकराना, तारिक रहमान की बड़ी गलती

by Kirtika Tyagi
अगस्त 6, 2026

Sheikh Hasina Statement: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना एक बार फिर अपने बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। भारत...

Bangladesh Crisis: शेख हसीना के भाषण के बाद बांग्लादेश में भड़की हिंसा, क्रिकेटर शाकिब अल हसन के घर पर बम से हमला

Bangladesh Crisis: शेख हसीना के भाषण के बाद बांग्लादेश में भड़की हिंसा, क्रिकेटर शाकिब अल हसन के घर पर बम से हमला

by Kirtika Tyagi
अगस्त 6, 2026

Bangladesh Violence : बांग्लादेश में पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के हालिया संबोधन के बाद राजनीतिक माहौल एक बार फिर गर्मा...

Bangladesh Return Case: शेख हसीना की ढाका वापसी पर अदालत में पेश हो आरोपों का सामना करने की मिली चुनौती

Bangladesh Return Case: शेख हसीना की ढाका वापसी पर अदालत में पेश हो आरोपों का सामना करने की मिली चुनौती

by Kirtika Tyagi
जुलाई 15, 2026

Bangladesh Return Case: बांग्लादेश ने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के संभावित ढाका लौटने के फैसले का स्वागत किया है। सरकार...

Next Post
Paru Murder

Murder Case: मुजफ्फरपुर में बुलडोजर अभियान के बाद संजय राय, एक दलित नाबालिग की हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

भारत Bangladesh के टी20 मुकाबले पर हिंदू महासभा का विरोध, खून से पत्र लिखकर PM से की रद्द करने की अपील

भारत Bangladesh के टी20 मुकाबले पर हिंदू महासभा का विरोध, खून से पत्र लिखकर PM से की रद्द करने की अपील

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
  • Home – Copy

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In