Thursday, June 11, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

अभी तिहाड़ जेल में ही रहेगा Arvind Kejriwal का बिस्तर, 9 मई को मामले में होगी अगली सुनवाई… 

by Rajni Thakur
May 7, 2024
in Latest News, TOP NEWS, चुनाव, दिल्ली
Arvind Kejriwal interim Bail supreme court
Share on FacebookShare on Twitter

Arvind Kejriwal Bail Plea : दिल्ली शराब नीति घोटाले में गिरफ्तार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिली है। 7 मई 2024 को भी ये साफ नहीं हो पाया है कि अरविंद केजरीवाल को जमानत मिलेगी या नहीं। अब इस मामले में अगली सुनवाई 9 मई को होगी। अभी तक कोर्ट ने साफ नहीं किया है कि अंतरिम जमानत पर फैसला कब आएगा?

मामले की सुनवाई कर रहे जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस दीपांकर दत्ता की बेंच ने ईडी से कई सवाल किए। जजों ने ईडी की ओर से पेश हुए अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल एसवी राजू से पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी से पहले और बाद की केस फाइलों को भी पेश करने के लिए कहा।

RELATED NEWS

Supreme Court Verdict on SIR: सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर छिड़ी बहस, चुनाव आयोग को मिली बड़ी राहत

Supreme Court Verdict on SIR: सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर छिड़ी बहस, चुनाव आयोग को मिली बड़ी राहत

May 27, 2026
Freebies: किसने कहा रोजगार पर दें ध्यान, चुनाव से पहले की मुफ्त योजनाओं पर उठाए सवाल, हुआ सख्त

Freebies: किसने कहा रोजगार पर दें ध्यान, चुनाव से पहले की मुफ्त योजनाओं पर उठाए सवाल, हुआ सख्त

February 19, 2026

ED ने कोर्ट में कही ये बातें

  • इलेक्ट्रॉनिक सबूत नष्ट करने और 100 करोड़ रुपए हवाला के जरिए भेजने का आरोप है।
  • होलसेल व्यापारियों को गलत तरीके से भारी लाभ करवाया गया।
  • शुरू में हमारी जांच के केंद्र में केजरीवाल नहीं थे। जांच के क्रम में उनका नाम निकल कर सामने आया। यह कहना गलत है कि हमने केजरीवाल को निशाना बनाने के लिए गवाहों से विशेष रूप से उनके बारे में सवाल किए। गवाहों की तरफ से मजिस्ट्रेट के सामने दिए गए धारा 164 के बयान को देखा जा सकता है।
  • हमारे पास सबूत हैं कि खुद केजरीवाल ने 100 करोड़ रुपए की मांग की। इस बात के भी सबूत हैं कि वह गोवा चुनाव के समय जिस 7 स्टार होटल हयात में रुके थे, उसके बिल का भुगतान चैरियट इंटरप्राइजेज ने किया।
  • केजरीवाल की याचिका पर सुनवाई के दौरान सॉलिसीटर जनरल ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में मिनी ट्रायल नहीं चल सकता।
  • लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal News) को जमानत देने की चर्चा पर सॉलिसीटर जनरल ने कहा कि यह गलत उदाहरण होगा। अगर फसल के मौसम में कोई किसान जेल में हो, तो क्या उसे बेल नहीं मिलनी चाहिए. एक नेता को अलग से रियायत क्यों मिले। उन्होंने आगे कहा कि अक्टूबर में बुलाया गया था, अगर वह आ जाते तो यह नौबत नहीं आती। सुनवाई लंबी चलेगी, यह भी अंतरिम जमानत का आधार नहीं हो सकता। यह संदेश नहीं जाना चाहिए कि कानून की निगाह में नेता आम नागरिक से अलग है।
  • कोर्ट यह संकेत न दे कि राजनेता आम नागरिकों से अलग वर्ग है। कोर्ट नाई, मजदूर, व्यापारी, नेता सबके मौलिक अधिकारों का संरक्षक है। कई कंपनियों के मैनेजिंग डायरेक्टर भी जेल में हैं। क्या उनको कंपनी का काम करने के लिए बेल मिल सकती है?
  • यह व्यक्ति एक सक्षम कोर्ट के आदेश के चलते न्यायिक हिरासत में है। उस आदेश पर विचार किए बिना, सिर्फ चुनाव के नाम पर उसे बाहर कर देना गलत होगा।

जज ने सुनवाई के दौरान कही ये बातें

  • 100 करोड़ प्रोसिड्स ऑफ क्राइम है, लेकिन घोटाले को 1100 करोड़ का बताया जा रहा है। इतनी बढ़त कैसे हुई।
  • जज ने प्रवर्तन निदेशालय के वकील से कहा कि आपने सभी पहलुओं को दर्ज करते हुए केस डायरी बना रखी होगी। हम वह देखना चाहेंगे।
  • क्या गिरफ्तारी में PMLA सेक्शन 19 का सही तरीके से पालन हुआ? पहली गिरफ्तारी के बाद केजरीवाल को गिरफ्तार करने में 2 साल का समय लग जाना सही नहीं लगता।
  • सुनवाई के दौरान जस्टिस खन्ना ने कहा कि हम सेक्शन 19 (गिरफ्तारी की धारा) के दायरे भी तय करना चाहते हैं। यह सुनवाई इसलिए भी है।
  • जस्टिस खन्ना ने ED के वकील एस वी राजू से कहा कि यह चुनाव का समय है। दिल्ली के मुख्यमंत्री जेल में हैं। ED के फसल और किसान वाले उदाहरण पर जज ने कहा कि आम चुनाव 5 साल में आता है। फसल का मौसम हर 6 महीने में आता है। हम सभी बातों को सुनेंगे। हमने इस बात को भी नोट किया है कि वह 6 महीने तक समन पर पेश होने से बचते रहे। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के वकील से जस्टिस दत्ता ने कहा कि आप ध्यान रखें कि अगर चुनाव नहीं होता तो हम अंतरिम जमानत पर विचार भी नहीं करते।
  • जस्टिस खन्ना ने कहा कि कृपया यह मत समझिए कि हम नेताओं को अलग कर देख रहे हैं। हर वर्ग के व्यक्ति की अपनी विशेष परिस्थितियां हो सकती हैं, जिसके लिए उसकी अंतरिम रिहाई पर विचार हो सकता है।
  • कोर्ट ने कहा है कि परसों या अगले सप्ताह आगे सुनवाई होगी। अंतरिम जमानत वाले पहलू को लेकर हुई बहस पर वह चैंबर में विचार करेंगे।

Arvind Kejriwal के वकील ने क्या कहा?

  • सुप्रीम कोर्ट में वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल का पक्ष रखते हुए कहा कि दिल्ली में 25 मई को चुनाव है, पंजाब में 1 जून को। कोर्ट ने कुछ समय सुनवाई के बाद इस बात को समझा है कि केजरीवाल कोई आदतन अपराधी नहीं हैं। उन पर कोई ऐसा गंभीर आरोप नहीं कि रिहा करना गलत होगा, लेकिन यहां दूसरे पक्ष की तरफ से यह दिखाने की कोशिश की जा रही है कि सिर्फ चुनाव के चलते सभी पहलुओं की उपेक्षा की जा रही है।
  • उन्होंने कहा कि पहले भी ऐसा हुआ है कि जमानत पर बाहर आए व्यक्ति को राजनीतिक गतिविधियों में हिस्सा लेने दिया गया है।
  • सिंघवी ने कहा कि केजरीवाल (Arvind Kejriwal) घोटाले की जांच के दौरान भी मुख्यमंत्री थे और उन्हें काम से रोकना काफी अपमानजनक होगा।
  • उन्होंने केजरीवाल के हवाले से कहा कि मैं वचन दे सकता हूं कि मैं कोई फाइल साइन नहीं करूंगा। जब ED के वकील ने कहा कि केजरीवाल बिना विभाग के मुख्यमंत्री हैं। इनके साइन करने का मतलब नहीं है। जवाब में सिंघवी ने कहा कि ऐसा नहीं है, केजरीवाल हर दिन 10 फाइल साइन कर रहे हैं।
Tags: ARVIND KEJRIWALArvind Kejriwal BailLok Sabha Election 2024Supreme Court
Share198Tweet124Share50

Rajni Thakur

Related Posts

Supreme Court Verdict on SIR: सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर छिड़ी बहस, चुनाव आयोग को मिली बड़ी राहत

Supreme Court Verdict on SIR: सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर छिड़ी बहस, चुनाव आयोग को मिली बड़ी राहत

by Kirtika Tyagi
May 27, 2026

सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग की एसआईआर प्रक्रिया चलाने की शक्ति को सही ठहराते हुए बड़ा फैसला सुनाया है। अदालत...

Freebies: किसने कहा रोजगार पर दें ध्यान, चुनाव से पहले की मुफ्त योजनाओं पर उठाए सवाल, हुआ सख्त

Freebies: किसने कहा रोजगार पर दें ध्यान, चुनाव से पहले की मुफ्त योजनाओं पर उठाए सवाल, हुआ सख्त

by SYED BUSHRA
February 19, 2026

Supreme Court of India ने चुनाव से पहले बांटी जा रही मुफ्त सुविधाओं यानी फ्रीबीज पर कड़ी नाराजगी जताई है।...

CJI ने किसको कहा, संविधान नहीं मान सकते तो भारत छोड़िए, संविधान और नागरिकों की निजता पर दिया कड़ा संदेश

CJI ने किसको कहा, संविधान नहीं मान सकते तो भारत छोड़िए, संविधान और नागरिकों की निजता पर दिया कड़ा संदेश

by SYED BUSHRA
February 3, 2026

Supreme Court on WhatsApp Privacy: व्हाट्सऐप की प्राइवेसी पॉलिसी को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश (CJI)...

कौन है जस्टिस सूर्यकांत, जो बने भारत के 53वें CJI , धारा 370 और वन रैंक-वन पेंशन समेत सुना चुके हैं ये 11 अहम फैसले

कौन है जस्टिस सूर्यकांत, जो बने भारत के 53वें CJI , धारा 370 और वन रैंक-वन पेंशन समेत सुना चुके हैं ये 11 अहम फैसले

by Vinod
November 24, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हरियाणा के एक छोटे से शहर हिसार में जन्में जस्टिस सूर्यकांत को...

Digital Arrest Fraud Case

सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला ! साइबर क्राइम के अपराधियों को नहीं मिलेगी जमानत

by SYED BUSHRA
November 18, 2025

Supreme Court:सुप्रीम कोर्ट ने डिजिटल अरेस्ट घोटाले पर कड़ा रुख अपनाते हुए 72 वर्षीय महिला वकील से 3.29 करोड़ रुपये...

Next Post
did-policemen-lathicharge-voters-in-sambhal-sp-made-serious-allegations-video-went-viral

Sambhal में पुलिसकर्मियों की गुंडागर्दी, वोटर्स पर बरसाईं लाठियां? सपा ने लगाए गंभीर आरोप, वीडियो वायरल

एक बार फिर मेट गाला में Alia Bhatt ने परफॉर्म कर बढ़ाई भारत की शान

एक बार फिर मेट गाला में Alia Bhatt ने परफॉर्म कर बढ़ाई भारत की शान

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist