Wednesday, June 10, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Beer Side Effects: बीयर पीना दे सकता मौत को दावत, हो सकती हैं ये गंभीर बीमारियां

by Rajni Thakur
May 16, 2024
in Latest News
beer-side-effects-drinking-beer-can-invite-death-these-serious-diseases-can-occur
Share on FacebookShare on Twitter

Beer Side Effects: आजकल युवाओं के बीच शराब या बीयर का रोजाना सेवन आम बात हो गई है। ज्यादातर लोगों को लगता है कि बीयर पीने से उन्हें कोई नुकसान नहीं होगा। लेकिन ऐसा नहीं है। अगर आप भी रोजाना बीयर पीते हैं, तो अब सावधान हो जाइए। क्योंकि इससे आपकी सेहत पर बुरा असर पड़ता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि जिस तरह आजकल बीयर का ट्रेंड बढ़ रहा है लोग इसकी ओर आकर्षित हो रहे हैं, बिना जाने कि आखिर इसके क्या नुकसान हो सकते हैं।

कुछ लोग बीयर का सेवन स्ट्रेस फ्री रहने के लिए करते हैं। कुछ देर के लिए तो बीयर आपको स्ट्रेस फ्री तो कर देती है, लेकिन भविष्य में इसकी वजह से आपको शारीरिक और मानसिक बीमारियों का शिकार हो सकते हैं। बीयर के कारण ये 5 गंभीर नुकसान (Beer Side Effects) आपको हो सकते हैं।

RELATED NEWS

Dark Circles Causes: क्या आंखों के नीचे काले घेरे सिर्फ नींद की कमी से होते हैं? जानिए क्या है इसके पीछे की असली वजह

Dark Circles Causes: क्या आंखों के नीचे काले घेरे सिर्फ नींद की कमी से होते हैं? जानिए क्या है इसके पीछे की असली वजह

June 8, 2026
Summer Health Tips: गर्मियों में बासी खाना बन सकता है बीमारी की वजह, जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट

Summer Health Tips: गर्मियों में बासी खाना बन सकता है बीमारी की वजह, जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट

May 24, 2026

1. तेजी से वजन में बढ़ोत्तरी

बीयर में कैलोरी की मात्रा काफी ज्यादा होती है। इसे रोज-रोज पीने से शरीर में कैलोरी की मात्रा काफी ज्यादा हो जाती है। इसमें कार्बोहाइड्रेट भी अधिक मात्रा में पाया जाता है, जो वजन को बढ़ा सकता है। इसके अलावा इसे पीने से भूख भी बढ़ जाती है और चखने जैसी चीजें भी नुकसानदायक हो सकती हैं।

2. लिवर डैमेज

बीयर पीने से लिवर को भी नुकसान पहुंचा सकता है। क्योंकि लिवर अल्कोहल को मेटाबोलाइज़ कर बाय प्रोडक्ट्स में तोड़ देता है, जो शरीर के लिए हानिकारक हो सकता है। लंबे समय तक शराब, बीयर पीने से लिवर में सूजन, फैटी लिवर, लिवर सिरोसिर जैसी खतरनाक बीमारियां हो सकती हैं। इससे लिवर डैमेज हो सकता है।

3. कैंसर का कारण

नेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट (NCI) की कई स्टडीज के मुताबिक शराब या बीयर का सेवन कैंसर के खतरे को भी बढ़ा देता है। इससे माउथ, लिवर, ब्रेस्ट और गले का कैंसर हो सकता है। सितंबर 2021 में न्यूट्रिएंट्स जर्नल में पब्लिश एक अन्य स्टडी में बताया गया कि शराब पीने से पाचन तंत्र का कैंसर भी बढ़ सकता है यानी कोलोरेक्टल कैंसर हो सकता है।

4. हृदय रोग 

कुछ स्टडीज के मुताबिक कम शराब के सेवन से भी हार्ट की समस्या हो सकती है। वहीं अगर बीयर ज्यादा मात्रा में पीते हैं तो ये भी आपके स्वास्थय के लिए खतरनाक हो सकता है। इससे हाई ब्लड प्रेशर, ट्राइग्लिसराइड बढ़ सकता है।

5. पोषक तत्वों की कमी

बीयर-शराब पीने से शरीर में मौजूद कई पोषक तत्वों को भी नुकसान पहुंचता है। इससे आपके शरीर में मौजूद मैग्नीशियम, विटामिन-बी कम होने लगता है। फोलिक एसिड और जिंक भी नष्ट हो सकता है, जो सेहत के लिए बहुत हानिकारक है।

यह भी पढ़ें : महंगे Skin Care Products इस्तेमाल करके थक गए, तो अब घर पर ही बनाएं ये Face Toner

 

Note: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है। आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

Tags: Beer Side EffectsHealth Tips
Share198Tweet124Share49

Rajni Thakur

Related Posts

Dark Circles Causes: क्या आंखों के नीचे काले घेरे सिर्फ नींद की कमी से होते हैं? जानिए क्या है इसके पीछे की असली वजह

Dark Circles Causes: क्या आंखों के नीचे काले घेरे सिर्फ नींद की कमी से होते हैं? जानिए क्या है इसके पीछे की असली वजह

by Sadaf Farooqui
June 8, 2026

Dark Circles Causes:  आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव, अनियमित दिनचर्या और बढ़ता स्क्रीन टाइम लोगों की सेहत पर...

Summer Health Tips: गर्मियों में बासी खाना बन सकता है बीमारी की वजह, जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट

Summer Health Tips: गर्मियों में बासी खाना बन सकता है बीमारी की वजह, जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट

by Sadaf Farooqui
May 24, 2026

Summer Health Tips: गर्मियों का मौसम आते ही खानपान को लेकर सावधानी बरतना बेहद जरूरी हो जाता है। तेज गर्मी...

Satish Shah kidney failure causes symptoms treatment

Kidney Failure: सतीश शाह का निधन किडनी फेल्योर से हुआ,जानिए इसके कारण,लक्षण और बचाव

by SYED BUSHRA
October 27, 2025

Satish Shah and Kidney Failure: मनोरंजन जगत के लोकप्रिय अभिनेता सतीश शाह का निधन उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के...

Sepsis treatment awareness

Sepsis: छोटे से संक्रमण का बड़ा जानलेवा खतरा,जानिए सेप्सिस क्या है, कैसे इसको पहचानें और इससे बचे

by SYED BUSHRA
September 11, 2025

Sepsis treatment awareness: सेप्सिस एक ऐसी बीमारी है जो छोटे से इन्फेक्शन से शुरू होकर जानलेवा रूप ले सकती है।...

Diabetes Diet : डायबिटीज मरीजों के लिए खास उपाय, कौन सी सब्जियां ब्लड शुगर कंट्रोल करने में होती है मददगार

Diabetes Diet : डायबिटीज मरीजों के लिए खास उपाय, कौन सी सब्जियां ब्लड शुगर कंट्रोल करने में होती है मददगार

by SYED BUSHRA
September 1, 2025

Health tips: डायबिटीज आज के समय में एक बहुत आम लेकिन गंभीर बीमारी बन चुकी है। इस रोग से जूझ...

Next Post
पूर्व पति रितेश ने बताया कैंसर से जूझ रही Rakhi Sawant का दर्द!

पूर्व पति रितेश ने बताया कैंसर से जूझ रही Rakhi Sawant का दर्द!

swati maliwal assault case

Swati Maliwal ने दर्ज कराई लिखित शिकायत, बदसलूकी मामले में अब दिल्ली पुलिस की कार्रवाई शुरू

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist