मंगलवार, अगस्त 25, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

टी20 वर्ल्ड कप 2024 शुरू होने से पहले न्यूजीलैंड के धाकड़ बल्लेबाज Colin Munro ने किया सन्यास लेने का ऐलान

टी20 विश्व कप 2024 से पहले ही न्यूजीलैंड के धाकड़ खिलाड़ी कोलिन मुनरो (Colin Munro) ने सन्यास लेने का ऐलान कर दिया है।

by Neel Mani
मई 10, 2024
in Latest News, क्रिकेट न्यू़ज, खेल
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: आईपीएल 2024 के खत्म होने के बाद क्रिकेट के सबसे बड़े मुकाबलों में से एक कहे जाने टी20 वर्ल्ड कप का आगाज हो जाएगा। 1 जून से टी20 विश्व कप अमेरिका में शुरू हो जाएगा। इस इंटरनेशनल टूर्नामेंट के लिए जहां कई टीम अभी से ही तैयारियों में लगी हुई है तो वहीं टी20 फॉर्मेट में बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए जानी जाने वाली न्यूजीलैंड टीम की ओर से एक बड़ी ख़बर सामने आई है। टी20 विश्व कप 2024 से पहले ही न्यूजीलैंड के धाकड़ खिलाड़ी कोलिन मुनरो (Colin Munro) ने सन्यास लेने का ऐलान कर दिया है।

आपको बता दें, कोलिन मुनरो (Colin Munro) को इस साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप की टीम में शामिल नहीं किया गया, जिसके बाद ऐसा माना जा रहा है कि मुनरो ने इस वजह के चलते ही ये फैसला लिया है। कोलिन मुनरो टी20 मैचों में अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। इस खिलाड़ी ने क्रिकेट के इस फॉर्मेट में खेलते हुए कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं।

RELATED NEWS

Speed Mystery: मानव सुथार ने स्पिनर होकर फेंकी सीरीज की सबसे तेज गेंद, प्रभात जयसूर्या हुए LBW

Speed Mystery: मानव सुथार ने स्पिनर होकर फेंकी सीरीज की सबसे तेज गेंद, प्रभात जयसूर्या हुए LBW

अगस्त 25, 2026
India ODI World Cup 2027 Squad

Team Selection: वैभव सूर्यवंशी की लगी लॉटरी, उथप्पा ने चुनी 2027 वर्ल्ड कप टीम, रोहित-विराट समेत किन खिलाड़ियों को मिली जगह

अगस्त 20, 2026

अपने सन्यास लेने के बारे में बात करते हुए कोलिन मुनरो (Colin Munro) ने कहा, ब्लैक कैप्स यानी न्यूजीलैंड के लिए खेलना मेरे करियर की सबसे बड़ी उपलब्धि थी। मुझे जर्सी पहनकर बहुत गर्व महसूस होता था। मैंने 123 बार ऐसा किया जो कि मेरे लिए बहुत गर्व करने वाली बात है। मैंने अपना पिछला मुकाबला काफी पहले खेला था, लेकिन मैंने अब तक न्यूजीलैंड की टीम में वापसी की उम्मीद नहीं छोड़ी थी। मुझे लगा था कि मैं फ्रैंचाइजी क्रिकेट के सहारे वापसी कर लूंगा। टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम के ऐलान के बाद मुझे लगा कि क्रिकेट को अलविदा कहने का यही सही समय है।

साल 2012 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 में कोलिन मुनरो ने अपना डेब्यू किया था। अपने क्रिकेट करियर में मुनरो ने 65 टी20 इंटरनेशनल खेले, जिसमें बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 1724 रन बनाए हैं। इन 65 मुकाबलों में कोलिन मुनरो ने तीन शतक और 11 अर्धशतक लगाए हैं। इतना ही नहीं इस खिलाड़ी के नाम टी20 में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड भी रह चुका है।

ये भी पढ़ें :- बैंगलोर से मिली हार के बाद खत्म हुआ पंजाब किंग्स का प्लेऑफ में जाने का सफर, हार के बाद कप्तान Sam Curran हुए भावुक

साल 2018 में वेस्टइंडीज के खिलाफ कोलिन मुनरो ने 47 गेंदों में शतक लगाया था। उस वक्त ये टी20 इंटरनेशनल का सबसे तेज शतक था। इतना ही नहीं इस शतक के बाद मुनरो टी20 में तीन शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी भी बन गए थे। इसके अलावा साल 2016 में ईडन पार्क में श्रीलंका के खिलाफ कोलिन मुनरो ने 14 गेंदों में अर्धशतक बनाकर सभी को चौंका दिया था। न्यूजीलैंड की तरफ से कोलिन मुनरो ने 2 टी20 विश्व कप खेलें हैं। मुनरो ने अपना आखिरी टी20 मैच भारत के खिलाफ साल 2020 में खेला था। साल 2019 के वन डे विश्व कप में भी कोलिन मुनरो शामिल थे। फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर इंग्लैंड की टीम ने वन डे वर्ल्ड कप अपने नाम किया था।

Tags: Colin MunrocricketNew Zealand
Share208Tweet130Share52

Neel Mani

Related Posts

Speed Mystery: मानव सुथार ने स्पिनर होकर फेंकी सीरीज की सबसे तेज गेंद, प्रभात जयसूर्या हुए LBW

Speed Mystery: मानव सुथार ने स्पिनर होकर फेंकी सीरीज की सबसे तेज गेंद, प्रभात जयसूर्या हुए LBW

by Kirtika Tyagi
अगस्त 25, 2026

The Speed Mystery: श्रीलंका की पहली पारी में प्रभात जयसूर्या का विकेट भारतीय स्पिनर मानव सुथार ने लिया। उन्होंने जयसूर्या...

India ODI World Cup 2027 Squad

Team Selection: वैभव सूर्यवंशी की लगी लॉटरी, उथप्पा ने चुनी 2027 वर्ल्ड कप टीम, रोहित-विराट समेत किन खिलाड़ियों को मिली जगह

by Kirtika Tyagi
अगस्त 20, 2026

Team Selection: भारतीय क्रिकेट टीम साल 2027 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों में जुटी है। टूर्नामेंट अक्टूबर-नवंबर...

BCCI Pension: सचिन, सहवाग या गांगुली? जानिए किस रिटायर्ड भारतीय क्रिकेटर को मिलती है सबसे ज्यादा BCCI पेंशन

BCCI Pension: सचिन, सहवाग या गांगुली? जानिए किस रिटायर्ड भारतीय क्रिकेटर को मिलती है सबसे ज्यादा BCCI पेंशन

by Kirtika Tyagi
अगस्त 6, 2026

BCCI Pension scheme: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेट बोर्डों में गिना जाता है। यही वजह...

MS Dhoni Secret: अजिंक्य रहाणे ने महेंद्र सिंह धोनी की किस खास आदत का किया खुलासा ,कब कोई भी उनसे नही मिल सकता था

MS Dhoni Secret: अजिंक्य रहाणे ने महेंद्र सिंह धोनी की किस खास आदत का किया खुलासा ,कब कोई भी उनसे नही मिल सकता था

by Kirtika Tyagi
अगस्त 6, 2026

MS Dhoni Room Secret: भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों में गिने जाने वाले महेंद्र सिंह धोनी अपनी शांत सोच,...

Net Bowlers: श्रीलंका टेस्ट सीरीज की तैयारी शुरू: हर्ष, शिवांग, तनुष और विप्रज बने टीम इंडिया के नेट बॉलर

Net Bowlers: श्रीलंका टेस्ट सीरीज की तैयारी शुरू: हर्ष, शिवांग, तनुष और विप्रज बने टीम इंडिया के नेट बॉलर

by Kirtika Tyagi
अगस्त 5, 2026

Net Bowlers: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट...

Next Post
pm modi

PM Modi:प्रधानमंत्री मोदी ने संजय राउत को दिया जवाब, "जिंदा तो क्या, मरने के बाद भी नहीं गाड़ पाओगे।"

Salman Khan की बहन अर्पिता खान से तलाक लेने वाली बातों पर आयुष शर्मा ने चुप्पी तोड़ते हुए कहा…

Salman Khan की बहन अर्पिता खान से तलाक लेने वाली बातों पर आयुष शर्मा ने चुप्पी तोड़ते हुए कहा...

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist