रविवार, अगस्त 23, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

टी20 विश्व कप से पहले America की टीम ने रचा इतिहास, बांग्लादेश की टीम को लगातार दो मैच हराकर सीरीज की अपने नाम

टी20 विश्व कप 2024 से पहले ही अमेरिका (America) की टीम ने एक नया कारनामा कर दिखाया है।

by Neel Mani
मई 24, 2024
in Latest News, क्रिकेट न्यू़ज, खेल
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: टी20 विश्व कप 2024 से पहले ही अमेरिका (America) की टीम ने एक  नया कारनामा कर दिखाया है। अमेरिका ने पहली बार क्रिकेट में जीत हासिल कर इतिहास रच दिया है। अमेरिका और बांग्लादेश के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज में अमेरिका ने बांग्लादेश को लगातार दूसरी बार शिकस्त देकर सीरीज अपने नाम कर ली।

RELATED NEWS

India ODI World Cup 2027 Squad

Team Selection: वैभव सूर्यवंशी की लगी लॉटरी, उथप्पा ने चुनी 2027 वर्ल्ड कप टीम, रोहित-विराट समेत किन खिलाड़ियों को मिली जगह

अगस्त 20, 2026
India Support: बांग्लादेश ने मारा यू-टर्न, बदले तेवर, मुश्किल वक्त में भारत से मांग ली कैसी मदद

India Support: बांग्लादेश ने मारा यू-टर्न, बदले तेवर, मुश्किल वक्त में भारत से मांग ली कैसी मदद

अगस्त 8, 2026

टी20 वर्ल्ड कप 2024 से कुछ दिनों पहले अमेरिका (America) से हार जाना बांग्लादेश की टीम के लिए खतरे की घंटी है। इस हार ने बांग्लादेश की टीम का मनोबल काफी नीचे ला दिया है। ऐसा इसलिए कहा जा रहा क्योंकि बांग्लादेश के खिलाड़ी शाकिब अल हसन ने टी20 वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले अमेरिका के साथ सीरीज खेलने पर निराशा जाहिर की थी। उन्होंने रहा था, इन टीमों के साथ टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए तैयारी अच्छे से नहीं हो पाएगी। बस अपनी जीत के साथ अमेरिका ने बांग्लादेश की टीम का अहंकार कहीं न कहीं नीचे जरूर ला दिया है।

अमेरिका (America) के बनाए गए 144 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए, बांग्लादेश के बल्लेबाजों को रन बनाने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा अमेरिका की सटीक गेंदबाजी के सामने बांग्लादेश के बल्लेबाज घुटने टेकते हुए नज़र आए। गुरुवार को खेले गए इस मैच में बांग्लादेश ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। अमेरिकी टीम की तरफ से स्टीवन टेलर और कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज मोनांक ने यूएसए को सधी शुरुआत दिलाई और पहले विकेट के लिए 6.3 ओवर में 44 रन बना डाले। बांग्लादेश के रिशाद हुसैन ने दो लगातार गेंदों पर टेलर और एंड्रीस गाउस को आउट कर बांग्लादेश को दोहरी सफलता दिलाई। टेलर ने 28 गेंदों पर 3 चौके और 2 छक्के की बदौलत 31 रन बनाए, जबकि गाउस खाता भी नहीं खोल सके।

इसके बाद मोनांक और आरोन जोंस ने टीम का स्कोर 100 के पार पहुंचाया। 104 के कुल स्कोर पर जोंस को मुस्तफिजुर रहमान ने आउट कर बांग्लादेश को तीसरी सफलता दिलाई। जोंस ने 34 गेंदों पर 35 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 3 चौके और एक छक्का जड़ा। कोरी एंडरसन कुछ खास नहीं कर सके और 11 रन बनाकर शोरिफुल इस्लाम का शिकार बने। 128 के स्कोर पर मोनांक पटेल इस्लाम का दूसरा शिकार बने। मोनांक ने 38 गेंदों पर 4 चौके और 1 छक्के की बदौलत 42 रन बनाए। पिछले मैच के हीरो रहे हरमीत सिंह कुछ खास नहीं कर सके और बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। 134 के कुल स्कोर पर मुस्तफिजुर ने उन्हें बोल्ड कर दिया। इसके बाद नितिश कुमार नाबाद 7 रन और वेन शल्कविक नाबाद 7 ने कोई और नुकसान नहीं होने दिया और यूसए की टीम को 20 ओवर में 6 विकेट पर 144 रन के कुल स्कोर तक पहुंचा दिया। बांग्लादेश के लिए शोरिफुल इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान और रिशाद हुसैन ने 2-2 विकेट लिये।

145 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की शुरुआत अच्छी नहीं रही और पहले ही ओवर में सौरभ नेत्रवाल्कर ने सौम्य सरकार शून्य पर पवेलियन भेज दिया। पांचवें ओवर में 30 के कुल स्कोर पर जेसी सिंह ने तंजीद हसन 19 को बोल्ड कर बांग्लादेश को दूसरा झटका दिया। यहां से नजमुल हुसौन शांतो 36 तौहीद हृदोय 25 और शाकिब अल हसन 30 ने मिलकर बांग्लादेश का स्कोर 100 के पार पहुंचाया, लेकिन इन तीनों के आउट होने के बाद बांग्लादेश की बल्लेबाजी ताश के पत्तों की तरह ढह गई और पूरी टीम 19.3 ओवर में 138 पर सिमट गई।

ये भी पढ़ें :- England और पाकिस्तान के बीच खेला जाने वाला पहला टी20 मैच भारी बारिश के कारण रद्द

यूएसए के लिए अली खान ने 3 सौरभ नेत्रवाल्कर और शैडली वेन शल्कविक ने 2-2 व जसदीप सिंह जैसी और कोरी एंडरसन ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।

Tags: americaBangladeshcricket
Share207Tweet130Share52

Neel Mani

Related Posts

India ODI World Cup 2027 Squad

Team Selection: वैभव सूर्यवंशी की लगी लॉटरी, उथप्पा ने चुनी 2027 वर्ल्ड कप टीम, रोहित-विराट समेत किन खिलाड़ियों को मिली जगह

by Kirtika Tyagi
अगस्त 20, 2026

Team Selection: भारतीय क्रिकेट टीम साल 2027 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों में जुटी है। टूर्नामेंट अक्टूबर-नवंबर...

India Support: बांग्लादेश ने मारा यू-टर्न, बदले तेवर, मुश्किल वक्त में भारत से मांग ली कैसी मदद

India Support: बांग्लादेश ने मारा यू-टर्न, बदले तेवर, मुश्किल वक्त में भारत से मांग ली कैसी मदद

by Kirtika Tyagi
अगस्त 8, 2026

Bangladesh India Relations: भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में पिछले कुछ समय से तनाव देखने को मिला है। कई मुद्दों पर...

Sheikh Hasina News:  बांग्लादेश मे गरमाई सियासत, एक्सपर्ट बोले- दिल्ली का ऑफर ठुकराना, तारिक रहमान की बड़ी गलती

Sheikh Hasina News: बांग्लादेश मे गरमाई सियासत, एक्सपर्ट बोले- दिल्ली का ऑफर ठुकराना, तारिक रहमान की बड़ी गलती

by Kirtika Tyagi
अगस्त 6, 2026

Sheikh Hasina Statement: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना एक बार फिर अपने बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। भारत...

BCCI Pension: सचिन, सहवाग या गांगुली? जानिए किस रिटायर्ड भारतीय क्रिकेटर को मिलती है सबसे ज्यादा BCCI पेंशन

BCCI Pension: सचिन, सहवाग या गांगुली? जानिए किस रिटायर्ड भारतीय क्रिकेटर को मिलती है सबसे ज्यादा BCCI पेंशन

by Kirtika Tyagi
अगस्त 6, 2026

BCCI Pension scheme: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेट बोर्डों में गिना जाता है। यही वजह...

MS Dhoni Secret: अजिंक्य रहाणे ने महेंद्र सिंह धोनी की किस खास आदत का किया खुलासा ,कब कोई भी उनसे नही मिल सकता था

MS Dhoni Secret: अजिंक्य रहाणे ने महेंद्र सिंह धोनी की किस खास आदत का किया खुलासा ,कब कोई भी उनसे नही मिल सकता था

by Kirtika Tyagi
अगस्त 6, 2026

MS Dhoni Room Secret: भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों में गिने जाने वाले महेंद्र सिंह धोनी अपनी शांत सोच,...

Next Post
Lok Sabha Election 2024

Lok Sabha Election 2024: सुल्तानपुर का सियासी समीकरण, 25 मई को मतदान, राजा भैया से कितना लाभ कितना नुकसान!

Supreme Court News

Supreme Court News:EC का सुप्रीम कोर्ट में उत्तर, "वोटिंग पर्सेंटेज पर फैलाया जा रहा भ्रम"

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist