मंगलवार, जुलाई 21, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Z+ सुरक्षा में रहेंगे चंपई सोरेन BJP में शामिल होने से पहले बड़ी सुरक्षा

by Neel Mani
अगस्त 27, 2024
in Latest News, देश
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री और BJP के वरिष्ठ नेता अमित शाह से मुलाकात के बाद झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री (चंपई सोरेन (Champai Soren) की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। चंपई सोरेन अब Z+ श्रेणी की सुरक्षा में रहेंगे। उन्हें दिल्ली से रांची पहुंचते ही Z+ सुरक्षा दी जाएगी।

सूत्रों के अनुसार, चंपई सोरेन (Champai Soren) कल यानी 28 अगस्त को हेमंत सोरेन कैबिनेट से इस्तीफा दे सकते हैं और 30 अगस्त को रांची में औपचारिक रूप से BJP में शामिल हो सकते हैं! असम के मुख्यमंत्री और झारखंड प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इस बात की पुष्टि की है कि चंपई सोरेन BJP में शामिल होंगे।

RELATED NEWS

UP Assembly Election 2027:  नितिन नवीन ने कहा  2027 में फिर खिलेगा कमल, यूपी चुनाव के लिए भाजपा पूरी तरह तैयार

UP Assembly Election 2027: नितिन नवीन ने कहा 2027 में फिर खिलेगा कमल, यूपी चुनाव के लिए भाजपा पूरी तरह तैयार

जुलाई 4, 2026
Modi Cabinet Reshuffle 2026

Modi Cabinet Reshuffle: क्या मोदी कैबिनेट में होगा फेरबदल, कई मंत्रियों के विभाग बदलने, नए चेहरों की एंट्री की चर्चा

जून 28, 2026

बीते दिन, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और प्रमुख आदिवासी नेता चंपई सोरेन (Champai Soren) ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। इस बैठक में असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा भी मौजूद थे। बैठक के बाद, उनके BJP में शामिल होने को लेकर अटकलें तेज हो गई थीं। शाम होते ही मुख्यमंत्री सरमा ने औपचारिक रूप से घोषणा की थी कि चंपई सोरेन 30 अगस्त को रांची में BJP में शामिल होंगे।

चंपई सोरेन (Champai Soren) ने पहले ही कहा था कि विधानसभा चुनावों तक उनके लिए सभी विकल्प खुले हैं। इससे पहले आजसू पार्टी के अध्यक्ष सुदेश महतो ने भी गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। बैठक के दौरान झारखंड विधानसभा चुनाव से जुड़े कई राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा हुई। महतो ने कहा कि उनका चंपई सोरेन से भावनात्मक लगाव है और वे उनके संघर्ष का सम्मान करते हैं।

हालांकि चंपई सोरेन (Champai Soren) अभी भी हेमंत सोरेन कैबिनेट का हिस्सा हैं, उन्होंने अब तक न तो झामुमो से और न ही सरकार से इस्तीफा दिया है। फरवरी 2 से जुलाई 3 तक झारखंड के मुख्यमंत्री रहे चंपई सोरेन ने 20 अगस्त को अपनी पार्टी और नेतृत्व के प्रति नाराजगी जाहिर की थी। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए से अपनी पीड़ा और अपमान की बात कही थी, जिसमें उन्होंने बताया था कि उन्हें बिना किसी पूर्व सूचना के मुख्यमंत्री पद से हटा दिया गया और उनके पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों को बिना बताए रद्द कर दिया गया।

ये भी पढ़ें :- क्या आज फिर अध्यक्ष चुनी जाएंगी Mayawati? बस कुछ ही देर में BSP की बड़ी बैठक

बता दें, कि 6 बार के विधायक चंपई सोरेन साल 1991 से सरायकेला से जीतते आ रहे हैं। साल 1995 में वे पहली बार निर्दलीय के तौर पर विधायक बने थे। इस साल अक्टूबर से नवंबर के बीच झारखंड की 81 विधानसभा सीटों पर चुनाव होने की संभावना है।

 

Tags: BJPChampai Soren
Share198Tweet124Share50

Neel Mani

Related Posts

UP Assembly Election 2027:  नितिन नवीन ने कहा  2027 में फिर खिलेगा कमल, यूपी चुनाव के लिए भाजपा पूरी तरह तैयार

UP Assembly Election 2027: नितिन नवीन ने कहा 2027 में फिर खिलेगा कमल, यूपी चुनाव के लिए भाजपा पूरी तरह तैयार

by Sadaf Farooqui
जुलाई 4, 2026

UP Assembly Election 2027: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को दावा किया कि उत्तर प्रदेश...

Modi Cabinet Reshuffle 2026

Modi Cabinet Reshuffle: क्या मोदी कैबिनेट में होगा फेरबदल, कई मंत्रियों के विभाग बदलने, नए चेहरों की एंट्री की चर्चा

by SYED BUSHRA
जून 28, 2026

Modi Cabinet Reshuffle 2026:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार में जल्द मंत्रिमंडल विस्तार और फेरबदल हो सकता है।...

UP News: बृजभूषण शरण सिंह ने खोल दिए 2029 के पत्ते, बता दिया कहां से लड़ेंगे लोकसभा का इलेक्शन

by Vinod
नवम्बर 30, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। हम कहां से चुनाव लड़ूंगे इसका फैसला वह नहीं बल्कि जनता करेगी। चुनाव में कहां से उतरूंगा,...

कानपुर देहात में अखिलेश यादव ने किया बड़ा खुलासा, ‘बिहार में PDA हारा नहीं बल्कि उसे कुछ ऐसे हराया गया’

कानपुर देहात में अखिलेश यादव ने किया बड़ा खुलासा, ‘बिहार में PDA हारा नहीं बल्कि उसे कुछ ऐसे हराया गया’

by Vinod
नवम्बर 28, 2025

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर देहात स्थित मूसानगर के सरायां के एक स्कूल में...

मुजफ्फरनगर से MP चन्द्रशेखर आजाद ने कर दिया बड़ा एलान, रोकेंगे चोट चोरी और EVM का ऐसे करेंगे ‘द एंड’

मुजफ्फरनगर से MP चन्द्रशेखर आजाद ने कर दिया बड़ा एलान, रोकेंगे चोट चोरी और EVM का ऐसे करेंगे ‘द एंड’

by Vinod
नवम्बर 26, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। आजाद समाज पार्टी ने मुजफ्फरनगर स्थित राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान पर विशाल रैली का आयोजन किया।...

Next Post
Sonbhadra

रेप पीड़िता की मौत, 4 लाख रुपये की सुलह की पेशकश, आरोपी इंस्ट्रक्टर और बिचौलिया गिरफ्तार

(UP Politics)

क्या उत्तर प्रदेश सरकार मथुरा में अयोध्या की 'गलती' नहीं दोहराएगी? सीएम योगी आदित्यनाथ ने जारी किया बड़ा घोषणापत्र

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist