Saturday, May 23, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Jharkhand: ईडी का शिकंजा टाईट, हेमंत सोरेन गिरफ्तारी के खिलाफ पहुँचे सुप्रीम कोर्ट, कल होगी सुनवाई

by Akhand Pratap Singh
February 1, 2024
in Latest News, TOP NEWS, देश, राज्य
CM Hemant Soren Arrest
Share on FacebookShare on Twitter

Jharkhand: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन CM Hemant Soren Arrest को जमीन घोटाले मामले में बुधवार को ईडी की टीम ने गिरफ्तार कर लिया था.  लेकिन इससे पहले ही हेमंत सोरेन ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था. जिसके बाद सत्तारूढ़ जेएमएम के नेतृत्व वाले गठबंधन ने नए राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में वरिष्ठ नेता चंपई सोरेन का नाम प्रस्तावित किया गया है. हेमंत सोरेन की तरफ से झारखंड हाईकोर्ट में रिट याचिका दायर की गई है, जिस पर कल सुबह 10.30 बजे सुनवाई होगी.

हेमंत सोरेन का जारी हुआ वीडियो

प्रवर्तन निदेशालय की टीम द्वारा पूछताछ के संबंध में झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की गिरफ़्तारी CM Hemant Soren Arrest से पहले का एक वीडियो जारी किया गया है जिसमें सोरेन ने कहा कि “ऐसे विषय पर मुझे गिरफ़्तार करने का फैसला सुनाया गया जो चीजें मुझसे जुड़ी ही नहीं, जाली कागज़ बनाकर, फर्जी शिकायत के आधार पर मुझे गिरफ़्तार किया जा रहा है…आज नहीं तो कल सत्य की विजय होगी,  हाल ही में एक राजनीतिक षड्यंत्र का शिकार बिहार हुआ है…अब ये दूसरा शिकार झारखंड को बनाना चाहते हैं”.

RELATED NEWS

Crime News: 10 साल की मासूम का पहले किया किडनैप.. फिर रेप और हत्या, मचा हड़कंप

June 4, 2023

हेमंत सोरेन अब ईडी द्वारा अपनी गिरफ्तारी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे गए हैं उनके वकील कपिल सिब्बल ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने उनकी याचिका को स्वीकार कर लिया है. 2 फरवरी को इस मामले में सुनवाई होगी.

चंपई सोरेन का बयान आया सामने 

जेएमएम विधायक दल के नेता चुने जाने के बाद चंपई सोरेन का बयान सामने आया है जिसमें उन्होंने कहा कि  “गुरु जी हमारे आदर्श हैं,  गुरु जी के आदर्श को मानकर हम झारखंड में अस्मिता बचाने के लिए संघर्ष करते रहेंगे, आप लोगों ने देखा है कि कैसे सालों से आदिवासियों की आवाज़ को दबाया जा रहा है.”

यह भी पढ़े : Jharkhand: CM हेमंत सोरेन से पूछताछ के लिए सीएम आवास पहुंची ED, ईडी ने चिठ्ठी लिख सरकार से मांगी सुरक्षा

भाजपा नेता प्रतुलशाह देव ने कहा-

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने हेमंत सोरेन पर तंज कसते हुए कहा कि ”बुरे काम का बुरा नतीजा..मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ यह तो होना ही था, मुख्यमंत्री भूल गए थे कि कानून सबसे ऊपर होता है. वे 40 घंटे तक गायब रहे… उसके बाद झारखंड आए पूछताछ हुई और गिरफ्तारी हो भी गई. काश उन्होंने ईमानदारी और कानून, संविधान के प्रति आस्था और निष्ठा की जो शपथ ली थी उसका पालन किया होता तो यह दिन नहीं देखना पड़ता.”

Tags: CM Hemant Soren Arrest'Jharkhand Crime News
Share198Tweet124Share49

Akhand Pratap Singh

Related Posts

Crime News: 10 साल की मासूम का पहले किया किडनैप.. फिर रेप और हत्या, मचा हड़कंप

by Ayushi Dhyani
June 4, 2023

श्रावस्ती जनपद से आज दिल को दहला देने वाली घटना चर्चा में आई है, यहां पर 10 साल की मासूम...

Next Post
UP Budget 2024

UP Budget 2024: पाँच फरवरी को पेश होगा यूपी सरकार का बजट, सत्र से पहले सभी दलों के विधायक जाऐंगे अयोध्या

HEMANT SOREN PHOTO

Jharkhand: ईडी ने हेमंत सोरेन की 10 दिन की मांगी रिमांड, राज्य की दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बीजेपी हुई एक्टिव

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist