बुधवार, अक्टूबर 21, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

दिल्ली में सर्द हवाओं का कहर, यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में ठंड का बढ़ा सितम, जानें कैसा रहेगा आज का मौसम ?

जनवरी का आधा महीना बीत चुका है, लेकिन शीतलहर और कोहरे का डबल अटैक अब भी जारी है। दिल्ली में कोहरे का असर कुछ कम हुआ है, लेकिन सर्द हवाएं अब भी लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर रही हैं।

by Gulshan
जनवरी 19, 2025
in Latest News, देश
Weather Update
Share on FacebookShare on Twitter

Weather Update : जनवरी का आधा महीना बीत चुका है, लेकिन शीतलहर और कोहरे का डबल अटैक अब भी जारी है। दिल्ली में कोहरे का असर कुछ कम हुआ है, लेकिन सर्द हवाएं अब भी लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर रही हैं। हालांकि, दिल्लीवासियों के लिए राहत की बात यह है कि दिन के समय तेज धूप निकल रही है। दूसरी ओर, पहाड़ी राज्यों में ठंड अपने चरम पर बनी हुई है, जबकि यूपी और राजस्थान में भी सर्दी लोगों की परीक्षा ले रही है। आइए जानते हैं आज देशभर का मौसम कैसा रहेगा।

दिल्ली का मौसम

दिल्ली में अधिकांश इलाकों में मध्यम कोहरा छाया रहेगा, जबकि कुछ जगहों पर घना कोहरा भी दिखाई दे सकता है। रात के समय आकाश आंशिक रूप से बादलों से घिरा रहेगा। दिन का अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और रात का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। हवाओं की गति 12 से 18 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। 20 और 21 जनवरी को भी दिल्ली में मध्यम कोहरा छाने की उम्मीद है। इन दिनों तापमान का स्तर अपरिवर्तित रहेगा, यानी अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम 10 डिग्री के आसपास रहेगा।

RELATED NEWS

Weather Update 22 September 2026

Weather Update: 13 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, यूपी समेत इन राज्यों में बदलेगा मौसम

सितम्बर 21, 2026
Heavy Rain Alert

Weather Update: काशी में बढ़ा गंगा का पानी घाट डूबे, अंतिम संस्कार में पड़ा व्यवधान, बारिश से देशभर में बिगड़े हालात

अगस्त 14, 2026

यह भी पढ़ें : करें ये काम और रेलवे में पाएं नौकरी का सुनहरा चांस… जानिए कैसे

22 और 23 जनवरी को मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। आसमान बादलों से घिरा रहेगा, और 22 जनवरी की शाम या रात में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। बारिश के चलते तापमान में हल्की गिरावट आएगी। इन दिनों अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री के करीब रहेगा। 24 जनवरी को आसमान साफ हो जाएगा, और दिन का अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस जबकि रात का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

पंजाब और हरियाणा में ऐसा रहेगा मौसम 

पंजाब में आज कई क्षेत्रों में घना कोहरा छाया रह सकता है, जिससे दृश्यता में कमी आ सकती है। साथ ही ठंडी हवाओं का असर भी महसूस किया जाएगा। 20 से 24 जनवरी के बीच मौसम सामान्य और साफ रहने की उम्मीद है, और किसी प्रकार का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

हरियाणा में भी आज घने कोहरे का प्रभाव रहेगा, जिसके चलते कई इलाकों में कोहरे के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि, 20 जनवरी के बाद मौसम साफ हो जाएगा। चंडीगढ़, जो पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधानी है, वहां भी आज घने कोहरे का अलर्ट जारी है। 20 और 21 जनवरी को आकाश में हल्के बादल दिखाई दे सकते हैं।

यूपी, बिहार और अन्य राज्यों का ताजा मौसम हाल

मौसम विभाग ने यूपी के पश्चिमी और पूर्वी इलाकों के 45 जिलों में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में गलन भरी पछुआ हवाएं चलने की संभावना है, जिससे तापमान में करीब 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है। राजस्थान में सर्दी से फिलहाल राहत के आसार नहीं हैं। अगले एक हफ्ते तक ठंड और गलन का प्रभाव जारी रहेगा। पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में आज घने कोहरे के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि, 20 जनवरी से मौसम साफ रहने की उम्मीद है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, बिहार में अगले दो दिनों तक तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। इसके चलते राज्य में ठंड और भी अधिक बढ़ने की संभावना है।

यह भी पढ़ें : चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया का ऐलान… शमी की वापसी, यशस्वी जायसवाल को मौका

मध्य प्रदेश में रविवार को मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है, लेकिन राज्य के कई हिस्सों में कोहरा छाया रहेगा। गुना, अशोकनगर, श्योपुर, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, शिवपुरी, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिलों में घने कोहरे का अनुमान है। वहीं, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, मैहर, भोपाल, विदिशा, राजगढ़, धार, इंदौर, उज्जैन, सिंगरौली, रायसेन, सीहोर और रतलाम जिलों में हल्के से मध्यम कोहरे की संभावना जताई गई है। सिंगरौली, रायसेन, सीहोर, रतलाम, शाजापुर और नीमच जिलों में पूरे दिन ठंड का असर महसूस किया जाएगा।

Tags: weather update
Share196Tweet123Share49

Gulshan

Related Posts

Weather Update 22 September 2026

Weather Update: 13 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, यूपी समेत इन राज्यों में बदलेगा मौसम

by SYED BUSHRA
सितम्बर 21, 2026

Weather Update:देश के कई राज्यों में मानसून की वापसी शुरू हो चुकी है। इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD)...

Heavy Rain Alert

Weather Update: काशी में बढ़ा गंगा का पानी घाट डूबे, अंतिम संस्कार में पड़ा व्यवधान, बारिश से देशभर में बिगड़े हालात

by SYED BUSHRA
अगस्त 14, 2026

Weather Update: वाराणसी में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ने से घाटों पर हालात मुश्किल हो गए हैं। हरिश्चंद्र घाट का...

UP Weather Update

Weather Update:उत्तर भारत समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, पहाड़ी इलाकों में बढ़ा खतरा

by SYED BUSHRA
जुलाई 24, 2026

Weather Update:देशभर में दक्षिण-पश्चिम मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार 25 जुलाई...

UP weather

Weather Update:यूपी में भारी बारिश का कहर, कई जिलों में रेड अलर्ट; मकान ढहे, जनजीवन प्रभावित

by SYED BUSHRA
जुलाई 20, 2026

UP Heavy Rain Red Alert: उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। पिछले दो दिनों से राज्य...

Delhi Monsoon Rain: दिल्ली में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना,तापमान में गिरावट, हवा हुई साफ, अगले कई दिनों तक बरसात के आसार

Delhi Monsoon Rain: दिल्ली में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना,तापमान में गिरावट, हवा हुई साफ, अगले कई दिनों तक बरसात के आसार

by SYED BUSHRA
जुलाई 8, 2026

Delhi Monsoon Rain: राजधानी दिल्ली में मानसून की दस्तक के चार दिन बाद अब लोगों को बारिश का असली एहसास...

Next Post
Indian cricket team's loss

India को Border Gavaskar trophy में हार ,आपसी मतभेद, ड्रेसिंग रूम की बाते इस क्रिकेटर की जुबानी

Loni

Loni fire: तीन मंजिला मकान में लगी भीषण आग: महिला और 3 बच्चों की दर्दनाक मौत, 2 घायल

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In