सोमवार, अक्टूबर 12, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

‘लगी मुहर’ अब टीम इंडिया के इन 4 खिलाड़ियों की टेस्ट मैच से भी विदाई तय

न्यूजीलैंड ने भारत को उसी के घर में 3-0 से टेस्ट सीरीज में हराया, ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद कोहली-रोहित समेत सीनियर्स की हो सकती है छुट्टी।

by Digital Desk
नवम्बर 4, 2024
in Latest News, TOP NEWS, क्रिकेट न्यू़ज, खेल, दिल्ली, राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली गई तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में टीम इंडिया के बैटर्स ने सरेंडर कर दिया। जिसके कारण कीवी टीम ने ‘रोहित शर्मा एंड कंपनी’ को 3-0 से पटखनी देकर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। भारत को घर पर पहली बार क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा। ऐसे में टीम इंडिया की जमकर आलोचना की जा रही है। सोशल मीडिया में यूजर्स भड़ास निकाल रहे हैं तो वहीं पूर्व क्रिकेटर्स भी रोहित शर्मा, विराट कोहली, आर अश्विन और रवींद्र जडेजा के प्रदर्शन को देखने हुए अपनी-अपनी राय व्यक्त कर रहे हैं। जबकि बीसीसीआई भी बड़ा कदम उठा सकता है। संभवना व्यक्त की जा रही है कि इन चारों खिलाड़ियों का वानखेड़े टेस्ट मैच भारत की धरती पर आखिरी हो सकता है।

रोहित-विराट का नहीं चला बल्ला

RELATED NEWS

Last World Cup: विराट कोहली ने क्रिकेट से विदाई पर दिया भावुक बयान, कहा- यह सफर हमेशा याद रहेगा

Last World Cup: विराट कोहली ने क्रिकेट से विदाई पर दिया भावुक बयान, कहा- यह सफर हमेशा याद रहेगा

सितम्बर 26, 2026
VVS Laxman: लक्ष्मण ने किया बड़ा खुलासा ,ठुकराया था हेड कोच का ऑफर, किन कारणों से नहीं संभाली जिम्मेदारी

VVS Laxman: लक्ष्मण ने किया बड़ा खुलासा ,ठुकराया था हेड कोच का ऑफर, किन कारणों से नहीं संभाली जिम्मेदारी

अगस्त 10, 2026

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में ‘हिटमैन’ रोहित शर्मा और ‘द चेस मास्टर’ विराट कोहली का बल्ला नहीं चला। जिसके कारण कीवी टीम ने टीम इंडिया को 3-0 से हराकर इतिहास रच दिया। न्यूजीलैंड से हारने के बाद भारतीय टीम वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप की पॉइंट्स टेबल में भी टॉप पोजिशन से नीचे फिसल गई है। साथ ही फाइनल में जाने की की राह भी बेहद मुश्किल हो गई है। अब भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाना है, जहां 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप की पॉइंट्स टेबल में पहले पायदान पर आस्ट्रेलिया है। दूसरे नंबर पर भारत, तीसरे पर श्रीलंका और चौथे नंबर पर न्यूजीलैंड की टीम है। अगर भारतीय टीम आस्ट्रेलिया को 3-1 से हराती है तो है वह फाइनल की रेस में खुद को बरकरार रख सकती है।

टीम इंडिया के पूर्व कोच का दावा

ऐसे में अब सोशल मीडिया से लेकर टीवी चैनलों में कप्तान रोहित, विराट कोहली, रवींद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन को लेकर डिबेट का दौर शुरू हो गया है। टीम इंडिया के पूर्व कोच जॉन राइट ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि इन चारों खिलाड़ियों को भारत में ये आखिरी मैच हो सकता है। क्योंकि, रोहित शर्मा की उम्र 37 साल की है। विराट कोहली 36 साल, आर अश्विन 38 और रवींद्र जडेजा भी 36 साल के हो गए हैं। ऐसे में ये चारों खिलाड़ी आस्ट्रेलिया दौरे के बाद सन्यास का एलान कर सकते हैं। वहीं कप्तान रोहित शर्मा ने कहा, ’फिलहाल मैं ज्यादा आगे के बारे में नहीं सोच रहा हूं। ’काफी जरूरी है कि हम अगली सीरीज पर फोकस करें जो ऑस्ट्रेलिया है। मेरे लिए फिलहाल वही सीरीज जरूरी है। हम उसपर ही पूरा फोकस करेंगे।

तब इन खिलाड़ियों को लेना पड़ा था संन्यास

इनसब के बीच हाल ही में न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट से चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। ये चार सीनियर खिलाड़ी संभवतः एक साथ में अपना आखिरी घरेलू मैच खेल चुके हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, बीसीसीआई 2011 वाली गलती नहीं दोहराना चाहेगी। जब महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में क्लीन स्वीप हुई थी। इसके बाद, वीवीएस लक्ष्मण और राहुल द्रविड़ ने 2012 में संन्यास लिया, जबकि सचिन तेंदुलकर ने 2013 में क्रिकेट को अलविदा कहा। इनके अलावा वीरेंद्र सहवाग को भी टीम इंडिया से बाहर किया गया था। बीसीसीआई से जुड़े सूत्रों का कहना है कि विराट कोहली से बोर्ड के अधिकारी बात करेंगे और भविष्य को लेकर उनसे जानकारी हासिल करेंगे।

टीम के पास ज्यादा प्लानिंग का मौका नहीं

हाल ही में बीसीसीआई के एक सूत्र ने पीटीआई से कहा कि भारतीय खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के लिए 10 नवंबर को रवाना होंगे। ऐसे में टीम के पास ज्यादा प्लानिंग का मौका नहीं है। टीम का एलान हो चुका है, ऐसे में इसमें कोई बदलाव नहीं होगा। हालांकि, अगर भारत वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के लिए क्वालीफाई नहीं करता तो यह सुनिश्चित किया जा सकता है कि चारों सीनियर्स (कोहली, रोहित, अश्विन और जडेजा) की छुट्टी हो सकती है। सूत्र बताते हैं कि कोच गौतम गंभीर और अजीत अगारकर से बीसीसीआई से जुड़े अधिकारियों ने हार के कारणों को लेकर बातचीत की है। आने वाले समय में टीम इंडिया में कई युवा खिलाड़ी सफेद ड्रेस में खेलते हुए नजर आ सकते हैं।

टीम में सीनियर का विकल्प मौजूद

भारत के पास आर. अश्विन के लिए वाशिंगटन सुंदर का तैयार विकल्प है, जबकि रविंद्र जडेजा के लिए अक्षर पटेल को मौका दिया जा सकता है। ओपनिंग बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड 2023 से अपने डेब्यू का इंतजार कर रहे हैं, जबकि साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल मध्य क्रम में योगदान दे सकते हैं। इनके अलावा टी-20 में शानदार प्रदर्शन कर रहे रिंकू सिंह और सूर्यकुमार यादव भी टेस्ट मैच के लिए बेहतर विकल्प हो सकते हैं। जानकार बताते हैं कि टेस्ट टीम में हार्दिक पांड्या की भी एंट्री एकबार फिर से हो सकती है। इंग्लैंड के खिलाफ उन्हें टीम में सिलेक्ट किया जा सकता है।

 

 

Tags: BCCIGautam Gambhir Cricket NewsIndia vs New Zealand Test MatchIndia vs New Zealand Test Match SeriesIndian Cricket TeamMumbai Test MatchNew Zealand Cricket TeamR Ashwin Ravindra JadejaRohit SharmaVIRAT KOHLI
Share196Tweet123Share49

Digital Desk

Related Posts

Last World Cup: विराट कोहली ने क्रिकेट से विदाई पर दिया भावुक बयान, कहा- यह सफर हमेशा याद रहेगा

Last World Cup: विराट कोहली ने क्रिकेट से विदाई पर दिया भावुक बयान, कहा- यह सफर हमेशा याद रहेगा

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 26, 2026

विराट कोहली का नाम भारतीय क्रिकेट के सबसे बड़े सितारों में लिया जाता है। लंबे समय तक टीम इंडिया की...

VVS Laxman: लक्ष्मण ने किया बड़ा खुलासा ,ठुकराया था हेड कोच का ऑफर, किन कारणों से नहीं संभाली जिम्मेदारी

VVS Laxman: लक्ष्मण ने किया बड़ा खुलासा ,ठुकराया था हेड कोच का ऑफर, किन कारणों से नहीं संभाली जिम्मेदारी

by Kirtika Tyagi
अगस्त 10, 2026

Head Coach Offer: पूर्व भारतीय बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि 2023 में उन्हें भारतीय क्रिकेट...

IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भारत का अब तक पलड़ा भारी, जानें हेड-टू-हेड रिकॉर्ड और पूरा स्क्वाड

IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भारत का अब तक पलड़ा भारी, जानें हेड-टू-हेड रिकॉर्ड और पूरा स्क्वाड

by Kirtika Tyagi
अगस्त 10, 2026

Test Series: भारतीय क्रिकेट फैंस को अब टेस्ट क्रिकेट का रोमांच देखने को मिलेगा। भारत और श्रीलंका के बीच 15...

BCCI Pension: सचिन, सहवाग या गांगुली? जानिए किस रिटायर्ड भारतीय क्रिकेटर को मिलती है सबसे ज्यादा BCCI पेंशन

BCCI Pension: सचिन, सहवाग या गांगुली? जानिए किस रिटायर्ड भारतीय क्रिकेटर को मिलती है सबसे ज्यादा BCCI पेंशन

by Kirtika Tyagi
अगस्त 6, 2026

BCCI Pension scheme: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेट बोर्डों में गिना जाता है। यही वजह...

Breaks Silence on Retirement: lord’s में ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाने के बाद संन्यास पर रोहित शर्मा ने तोड़ी चुप्पी

Breaks Silence on Retirement: lord’s में ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाने के बाद संन्यास पर रोहित शर्मा ने तोड़ी चुप्पी

by Kirtika Tyagi
जुलाई 20, 2026

Rohit Sharma on Retirement : भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर पिछले कुछ दिनों से...

Next Post
Chhath Pooja

तैयारी है खास, आज से नहाय खाय के साथ होगी लोक आस्था के महापर्व छठ की शुरुआत

Bihar news

दिल्ली से बिहार जा रही बस में लगी भीषण आग, घटना से यात्रियों में मचा कोहराम

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In