रविवार, जुलाई 5, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

एजाज पटेल ने ‘स्पेशल 10’ के बाद फिर से झटके 11 विकेट, चुपके से इस क्रिकेटर ने गेंदबाज और उनकी बेगम की खींच ली तस्वीर

न्यूजीलैंड के स्टार स्पिनर एजाज पटेल ने टीम इंडिया के खिलाफ कमाल की गेंदबाजी की है। फिरकी बॉलर ने वानखेड़े स्टेडियम में 11 विकेट लेकर नया रिकार्ड बनाया। उन्होंने एक खास लिस्ट में दुनियाभर के सभी दिग्गज गेंदबाजों को पीछे कर दिया है।

by Digital Desk
नवम्बर 3, 2024
in Latest News, TOP NEWS, क्रिकेट न्यू़ज, खेल, दिल्ली
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली ऑनलाइन खेल डेस्क। न्यूजीलैंड ने भारत को तीसरे टेस्ट मैच में हराकर सीरीज पर 3-0 से कब्जा जमा लिया। कीवी टीम की जीत के हीरो स्पिन गेंदबाज एजाज पटेल रहे। जिन्होंने दोनों पारियों में 11 विकेट अपने नाम किए। इससे पहले फिरकी गेंदबाज ने टीम इंडिया के खिलाफ ही टेस्ट मैच की एक पारी में 10 विकेट लेकर इतिहास रचा था। वानखेड़े में जीत के बाद एजाज पटेल पे पत्नी और बच्ची के साथ जमकर जश्न मनाया।

जीत के हीरो बनकर उभरे एजाज पटेल

RELATED NEWS

Rohit Sharma ODI Record: रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, बनाया नया कीर्तिमान, मोहिंदर अमरनाथ का 37 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा

Rohit Sharma ODI Record: रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, बनाया नया कीर्तिमान, मोहिंदर अमरनाथ का 37 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा

जून 14, 2026
Captaincy Debate: टी20 खिताब जिताने वाले कप्तान पर उठे सवाल, मोहम्मद कैफ ने चयनकर्ताओं की सोच को बताया साफ

Captaincy Debate: टी20 खिताब जिताने वाले कप्तान पर उठे सवाल, मोहम्मद कैफ ने चयनकर्ताओं की सोच को बताया साफ

जून 6, 2026

मुम्बई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड की जीत के हीरो एजाज पटेल रहे। स्टार स्पिनर एजाज पटेल ने कमाल का प्रदर्शन किया है। एजाज पटेल ने इस मुकाबले में शानदार गेंदबाजी के बाद एक खास लिस्ट में पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहे इस मुकाबले की पहली पारी में एजाज पटेल ने 21.4 ओवर में 103 रन देकर 5 विकेट झटके। वहीं मैच की दूसरी पारी में जैसे ही उन्होंने 4 विकेट लिए उन्होंने इयान बॉथम के एक खास रिकॉर्ड को तोड़ दिया।

वानखेड़े स्टेडियम में 22 टेस्ट विकेट लिए

एजाज पटेल ने भारत के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच की दूसरी पारी में जैसे ही अपना चौथा विकेट लिया उनके नाम मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में कुल 23 विकेट हो गए। वानखेड़े में खेले जा रहे इस मुकाबले में उन्होंने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। भारत के किसी भी एक वेन्यू पर सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले विदेशी गेंदबाजों की लिस्ट में एजाज पटेल पहले स्थान पर आ गए हैं। इस लिस्ट में कई दिग्गज गेंदबाज शामिल हैं। उन्होंने इयान बॉथम के रिकॉर्ड को तोड़ा है। इयान बॉथम ने वानखेड़े स्टेडियम में 22 टेस्ट विकेट लिए थे।

119 रन देकर 10 विकेट झटके

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में एजाज पटेल ने हमेशा से शानदार गेंदबाजी की है। वानखेड़े स्टेडियम में यह उनका दूसरा मैच है। इससे पहले खेले गए मुकाबले मेंउन्होंने 14 विकेट दोनों पारियों में मिलाकर अकेले झटके थे। मैच की दूसरी पारी में तो उन्होंने 119 रन देकर 10 विकेट झटके। वानखेड़े स्टेडियम में ही पटेल क्रिकेट के इतिहास में एक पारी में सभी 10 विकेट लेने वाले तीसरे क्रिकेटर बने थे और इंग्लैंड के दिग्गज जिम लेकर और भारत के अनिल कुंबले के साथ यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले क्रिकेटर बने थे। एजाज पटेल अभी तक घरेलू मैदान में एक भी टेस्ट मैच नहीं खेला।

कौन हैं एजाज पटेल

न्यूजीलैंड की फिरकी गेंदबाज एजाज पटेल का जन्म मुंबई में हुआ है। आठ साल की उम्र में एजाज पटेल 1996 में न्यूजीलैंड चले गए थे। बचपन से वह क्रिकेटर बनना चाहते थे। ऐसे में उन्होंने ऑकलैंड के साथ क्रिकेट करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद सेंट्रल डिस्ट्रिक्स के साथ उन्हें सही मायने में पहचान मिली थी। ऑकलैंड-ए के साथ संघर्ष करने के बाद, एजाज सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट्स में शामिल हो गए थे। 2012 में उन्होंने अपना डेब्यू किया और शानदार बॉलिंग के दम पर न्यूजीलैंड की टीम में एंट्री पाई। एजाज न्यूजीलैंड का प्रतिनिधित्व करने वाले पांचवें भारतीय मूल के क्रिकेटर हैं। जो टेड बैडकॉक, टॉम पुना, ईश सोढ़ी और उनके स्कूल के दोस्त जीत रावल की श्रेणी में शामिल हो गए।

डोमेस्टिक प्लेयर ऑफ़ द ईयर का पुरस्कार मिला

एजाज पटेल ने रेड-बॉल क्रिकेट में अपने शानदार प्रदर्शन के लिए पहचान बनाई। लगातार विकेट लिए, लेकिन राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने के लिए उन्हें मिचेल सेंटनर और ईश सोढ़ी जैसे स्थापित स्पिनर से कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ा। चुनौतियों के बावजूद, एजाज ने सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट्स के लिए शानदार प्रदर्शन जारी रखा, 16 बार पांच विकेट और 3 बार दस विकेट हासिल किए। उनका सबसे बेहतरीन साल 2018 में आया जब उन्होंने सिर्फ़ 9 मैचों में 48 विकेट लेकर प्लंकेट शील्ड में विकेट लेने वालों की लिस्ट में शीर्ष स्थान हासिल किया, जिससे उन्हें डोमेस्टिक प्लेयर ऑफ़ द ईयर का पुरस्कार मिला।

टेस्ट मैच में अब तक लिए 85 विकेट

एजाज पटेल की दृढ़ता का फ़ायदा तब मिला जब उन्हें 2018 में यूएई में पाकिस्तान के खिलाफ़ सीरीज़ के दौरान न्यूज़ीलैंड टीम से पहली बार बुलावा आया, जहां उन्होंने चोटिल सेंटनर की जगह ली। टी-20 में उनका डेब्यू बहुत अच्छा नहीं रहा, लेकिन टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया और सात विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता। जिसमें उनका पहला फाइव विकेट हॉल भी शामिल था, जिससे न्यूजीलैंड को 4 रन से रोमांचक जीत हासिल करने में मदद मिली थी। एजाज ने अबतक 21 टेस्ट खेले हैं। इसमें उन्होंने 85 विकेट लिए हैं। इसमें 7 बार पारी में 5 विकेट और 2 बार मैच में 10 विकेट झटकने का कारनामा किया है।

ग्लेन फिलिप्स ने खीचीं तस्वीर

वानखेड़े टेस्ट मैच के बाद एजाज पटेल को ’प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। मैच के बाद वह काफी प्रसन्न नजर आए। उनकी खुशी का ठिकाना आप इसी बात से लगा सकते हैं कि मैच के बाद उन्होंने अपनी पत्नी और बेटी के साथ वानखेड़े स्टेडियम में एक बेहद खूबसूरत तस्वीर खिंचवाई। मजेदार बात तो ये रही कि इस तस्वीर को किसी कैमरामैन नहीं, बल्कि खुद उनके साथी क्रिकेटर ग्लेन फिलिप्स ने खिंची, जो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रही है। बता दें, एजाज पटेल की पत्नी भी मुम्बई की रहने वाली हैं और दोनों ने लव मैरिज की थी। कपल के एक बच्ची है।

 

Tags: India vs New Zealand Test MatchIndia vs New Zealand Test Match SeriesIndian Cricket TeamNew Zealand Cricket TeamSpinner Ajaz Patel
Share197Tweet123Share49

Digital Desk

Related Posts

Rohit Sharma ODI Record: रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, बनाया नया कीर्तिमान, मोहिंदर अमरनाथ का 37 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा

Rohit Sharma ODI Record: रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, बनाया नया कीर्तिमान, मोहिंदर अमरनाथ का 37 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा

by Kirtika Tyagi
जून 14, 2026

Rohit Sharma ODI Record: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने अपने शानदार करियर में...

Captaincy Debate: टी20 खिताब जिताने वाले कप्तान पर उठे सवाल, मोहम्मद कैफ ने चयनकर्ताओं की सोच को बताया साफ

Captaincy Debate: टी20 खिताब जिताने वाले कप्तान पर उठे सवाल, मोहम्मद कैफ ने चयनकर्ताओं की सोच को बताया साफ

by Kirtika Tyagi
जून 6, 2026

Suryakumar Yadav Captaincy Debate: भारतीय क्रिकेट में इन दिनों सूर्यकुमार यादव को लेकर काफी चर्चा हो रही है। रिपोर्ट्स में...

Rivaba Jadeja viral statement issue

Rivaba Jadeja Controversy: रवींद्र जडेजा की पत्नी का बयान वायरल, टीम इंडिया की छवि और ड्रेसिंग रूम अनुशासन पर उठाएं सवाल

by SYED BUSHRA
दिसम्बर 12, 2025

Rivaba Jadeja Controversy: रिवाबा जडेजा, जो गुजरात सरकार में मंत्री और भारतीय क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी हैं, इन दिनों...

रवि शास्त्री का भारतीय बल्लेबाजों पर करारा वार

“बहुत ही औसत बल्लेबाजी” – रवि शास्त्री ने भारतीय बल्लेबाजों की करी खिंचाई

by Kanan Verma
नवम्बर 24, 2025

Ravi Shastri : पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने IND vs SA टेस्ट सीरीज़ के दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन...

रोहित शर्मा को बेदखल कर शुभमन गिल को बनाया गया कप्तान, जानें आस्ट्रेलिया के खिलाफ किन्हें मिला टीम इंडिया में मौका

रोहित शर्मा को बेदखल कर शुभमन गिल को बनाया गया कप्तान, जानें आस्ट्रेलिया के खिलाफ किन्हें मिला टीम इंडिया में मौका

by Vinod
अक्टूबर 4, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। आस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन वनडे और पांच टी20 मैचों की सीरीज के लिए टीम इंडिया के...

Next Post
Srinagar Grenade Attack

श्रीनगर में CRPF पर ग्रेनेड से आतंकी हमला, 12 लोग घायल, तलाश जारी

मिठाईयों की ओवरडोज से बिगड़ा पाचन? इससे पाना हो छुटकारा? तो आजमाएं ये ड्रिंक्स, होगा फटाफट असरदार!

मिठाईयों की ओवरडोज से बिगड़ा पाचन? इससे पाना हो छुटकारा? तो आजमाएं ये ड्रिंक्स, होगा फटाफट असरदार!

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist