गुरूवार, अक्टूबर 8, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

UP Crime : खुद को बल्लू और संजय दत्त का जबरा फैन बताने वाला कुख्यात क्रिमिनल हुआ गिरफ्तार, मिस्ट्री जान हो जाएंगे हैरान

इस साल जून में उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई थी। यहाँ पुलिस ने अदनान नामक युवक को अपनी प्रेमिका की गला रेतकर हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। अब इस मामले के ताज़ा अपडेट जानें।

by Gulshan
अगस्त 28, 2024
in Latest News, क्राइम, बड़ी खबर, वायरल खबर
Crime news, up police, viral video, trending video, trending news
Share on FacebookShare on Twitter

UP Crime : इस साल जून में उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई थी। पुलिस ने अदनान नामक युवक को उसकी प्रेमिका की गला रेतकर हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया था।

उस समय सोशल मीडिया पर अदनान का वीडियो तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें उसने खुलेआम अपना अपराध स्वीकार किया था। वीडियो में, अदनान ने खुद को अभिनेता संजय दत्त के किरदार ‘बिल्लू सांडा’ का प्रशंसक बताते हुए अपने अपराध की तुलना उस किरदार से की थी। इसके अलावा, उसने पूर्व में ‘बिल्लू सांडा’ के रूप में खुद को पेश करने वाले अपराधी नदीम पर भी टिप्पणी की थी। अब, ताज़ा जानकारी के अनुसार, कोर्ट ने अदनान को उसकी प्रेमिका की हत्या के लिए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इस बीच, लोग नदीम उर्फ बिल्लू सांडा की कहानी भी जानना चाह रहे हैं। खबर में आगे अदनान और नदीम दोनों के बारे में विस्तार से जानिए।

RELATED NEWS

Police Action: पति को पुलिस ले गई, पत्नी की मौत, पेट पर लात मारने का आरोप, 6 पुलिसकर्मी निलंबित

Police Action: पति को पुलिस ले गई, पत्नी की मौत, पेट पर लात मारने का आरोप, 6 पुलिसकर्मी निलंबित

सितम्बर 15, 2026
Hapur News: दीपावली से पहले अवैध पटाखों पर बड़ी कार्रवाई, लोडर से 13 पेटियां बरामद; एक गिरफ्तार

Hapur News: दीपावली से पहले अवैध पटाखों पर बड़ी कार्रवाई, लोडर से 13 पेटियां बरामद; एक गिरफ्तार

सितम्बर 6, 2026

नदीम अपने इस बयान के चलते हुआ वायरल

पुलिस की हिरासत( Crime News) में रहते हुए मीडिया से बातचीत करते हुए नदीम ने करीब 7 साल पहले कहा था, “मेरा नाम नदीम उर्फ बिल्लू सांडा है। मैं हत्या इसलिए कर रहा था क्योंकि मुझे पहचान चाहिए और मैं पश्चिम उत्तर प्रदेश का डॉन बनना चाहता हूं। यह मेरे बचपन से ही एक शौक रहा है… मेरा पिता भी बदमाश था और मैं भी उसी राह पर हूं।
मैं एक खलनायक हूँ, संजय दत्त की तरह। 10 अक्टूबर की रात 10 बजे, बल्लू, तुम्हारी जेल से फरार हो जाऊंगा। मैंने तीन दिन पहले अपनी बैरक में कह दिया था कि मैं जेल से भाग जाऊंगा, और उसी दिन भाग गया था। अब मुश्किल से मुश्किल 6 महीने मैं जेल में रहूंगा, और 6 महीने बाद फिर हवा में होऊंगा। जब मुझे पकड़ा गया, तब मैंने इंस्पेक्टर साहब पर फायर किया, लेकिन उनकी किस्मत अच्छी थी कि वह बच गए।”

अदनान ने नदीम को लेकर कही ये बात

जून महीने में अपनी प्रेमिका की हत्या के बाद अदनान चर्चा में आया और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। वीडियो में अदनान ने कहा, “मोहब्बत में धोखा दिया गया था और इसकी एक ही सजा है मौत। ढाई साल की मेहनत गंवाई और दूसरे के साथ फंस गया। मैंने संजय दत्त की फिल्म ‘खलनायक’ देखी थी और मैं संजय दत्त का फैन हूं। बल्लू सांडा तो मर चुका है; मैंने उसका एनकाउंटर कर दिया। मेरा एनकाउंटर नहीं होगा। मैंने एक हत्या की है, दस नहीं।”
Bangal Latest : बंगाल हमले के बीच BJP नेता पर हुआ ताबड़तोड़ हमला…
गौर करने वाली बात ये है कि, थाना खुर्जा नगर के मोहल्ला खिरखानी के पास स्थित कब्रिस्तान में एक महिला का शव मृत अवस्था में मिला था। इस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद महिला आसमां की हत्या के सिलसिले में अदनान को गिरफ्तार किया गया था। अब अदनान को इस हत्या के आरोप में कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।
Tags: Crime Newstrending newsTrending VideoUP PoliceViral Video
Share196Tweet123Share49

Gulshan

Related Posts

Police Action: पति को पुलिस ले गई, पत्नी की मौत, पेट पर लात मारने का आरोप, 6 पुलिसकर्मी निलंबित

Police Action: पति को पुलिस ले गई, पत्नी की मौत, पेट पर लात मारने का आरोप, 6 पुलिसकर्मी निलंबित

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 15, 2026

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में पुलिस की कार्रवाई के बाद 28 वर्षीय गर्भवती महिला अंजलि की मौत का मामला सामने आया...

Hapur News: दीपावली से पहले अवैध पटाखों पर बड़ी कार्रवाई, लोडर से 13 पेटियां बरामद; एक गिरफ्तार

Hapur News: दीपावली से पहले अवैध पटाखों पर बड़ी कार्रवाई, लोडर से 13 पेटियां बरामद; एक गिरफ्तार

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 6, 2026

दीपावली से पहले हापुड़ में अवैध पटाखों के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। चार सितंबर की रात...

Lucknow Transporter Death

Lucknow Crime: 2 दिन से लापता ट्रांसपोर्टर का शव नाले में मिला, भाई ने जताई हत्या की आशंका

by SYED BUSHRA
सितम्बर 5, 2026

Lucknow Transporter Death:लखनऊ के खदरा मदेयगंज इलाके के रहने वाले 37 वर्षीय ट्रांसपोर्टर जितेंद्र शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत...

Murder Mystery: बिहार में शराब पार्टी के बाद 4 युवकों की मौत, जहरीली शराब नहीं जहर मिलाने का आरोप

Murder Mystery: बिहार में शराब पार्टी के बाद 4 युवकों की मौत, जहरीली शराब नहीं जहर मिलाने का आरोप

by SYED BUSHRA
सितम्बर 4, 2026

बिहार के बाढ़ अनुमंडल के बिना गांव स्थित सैदपुर टोला में तीन दिन पहले चार युवकों की संदिग्ध परिस्थितियों में...

Lucknow Hotel Manager Death

Lucknow Crime: चौराहे के पास बेसुध मिला होटल मैनेजर, शरीर पर रगड़ के निशान; मौत से उठे कई सवाल

by SYED BUSHRA
सितम्बर 2, 2026

 Lucknow Hotel Manager Death:लखनऊ के आशियाना इलाके में होटल के जनरल मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल...

Next Post

Bigg Boss 18 में होगी स्त्री 2 के सरकटा एंट्री, मेकर्स लगातार कोशिश में जुटे

Pooja Khedkar , Pooja Khedkar Latest news , Pooja Khedkar UPSC

UPSC के पास कोई पावर नहीं जो मुझे हटा सके, पूजा खेडकर का HC को खुला चैलेंज

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In