एक बार फिर से देसी लुक में छाई Deepika Padukone बॉफ्टा अवॉर्ड्स में बतौर प्रेजेंटर बन, किया देश का नाम रोशन

आज बॉलीवुड में एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने जो सक्सेस हासिल की हुई है वो हर किसी को इतनी जल्दी नहीं मिलती।

Deepika Padukone

नई दिल्ली: आज बॉलीवुड में एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने जो सक्सेस हासिल की हुई है वो हर किसी को इतनी जल्दी नहीं मिलती। साल 2005 में सिंगर हिमेश रेशमिया की म्यूजिक एल्बम नाम है तेरा में नज़र आने वाली इस एक्ट्रेस के बारे में किसी ने नहीं सोचा था कि वो इतनी जल्दी बुलंदियों को छूएंगी। अपने कमाल के अभिनय और हर तरह के किरदार निभाने के चलते आज दीपिका का नाम टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार होता है।

एक बार फिर से दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) का नाम ख़बरों में बना हुआ है, तो चलिए जानते हैं किस वजह के चलते ये एक्ट्रेस चर्चा में बनी हुई है। दीपिका पादुकोण का नाम ब्रेन विद ब्यूटी हसीनाओं की लिस्ट में शुमार होता है। दीपिका पादुकोण ने एक बार फिर से अपने टैलेंट के दमपर देश का नाम रोशन किया है।

इस साल दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने बॉफ्टा अवॉर्ड्स में डेब्यू किया है। इस एक्ट्रेस ने जिस तरह बीते साल Oscar में बतौर प्रेजेंटर धमाका किय था, ठीक उसी तरह बाफ्टा अवॉर्ड्स 2024 में बतौर प्रेजेंटर दीपिका एक बार फिर से छा गई है। इस साल के बाफ्टा अवॉर्ड्स में दीपिका ने द जोन ऑफ इंटरेस्ट के लिए एक्टर जोनाथन ग्लेजर को बेस्ट फिल्म नाइट इन इंग्लिश लैंग्वेज का अवॉर्ड दिया। इस बार भी दीपिका अपने देसी लुक में नज़र आईं।

ये भी पढ़ें :- आमिर खान की दंगल में नज़र आने वाली चाइल्ड एक्ट्रेस Suhani Bhatnagar का निधन

भारतीय पोशाक में एक बार फिर दीपिका प्वाइंट ऑफ अट्रैक्शन बनी। शिमरी ऑफ व्हाइट साड़ी पहन दीपिका ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। इस अवॉर्ड शो में हर तरफ उन्हीं के चर्चे होते हुए दिखे। सोशल मीडिया पर दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) का ये लुक काफी वायरल हो रहा है। बात अगर इस एक्ट्रेस के वर्क फ्रंट को लेकर करें तो, जल्द ही वह एक्टर प्रभास के साथ साइंस-फिक्शन फिल्म कल्कि 2898 AD में नज़र आने वाली है। इस फिल्म को 9 मई 2024 को रिलीज किया जाएगा।

Exit mobile version