मंगलवार, जुलाई 21, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

Delhi Transport : हड़ताल पर बैठे ऑटो-टेक्सी चालक, आम जनता को भुगतना पड़ सकता है इसका खामियाजा, जानें पूरा मामला

दिल्ली में ऑटो और टैक्सी चालकों की हड़ताल आज लगातार दूसरे दिन जारी है। इसके साथ ही, चालकों ने अपनी मांगें पूरी न होने पर आंदोलन को जारी रखने का अल्टीमेटम दिया है। इसके चलते, दिल्ली के निवासियों की समस्याएं और भी बढ़ती नजर आ रही हैं।

by Gulshan
अगस्त 23, 2024
in Breaking, Latest News, TOP NEWS, दिल्ली, बड़ी खबर, राज्य
Delhi News, Delhi Police, Delhi Transport Department, Delhi Auto-Taxi Union
Share on FacebookShare on Twitter

RELATED NEWS

Jantar Mantar Protest: जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान हंगामा, संसद मार्च रोकने के लिए पुलिस ने किया लाठीचार्ज

Jantar Mantar Protest: जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान हंगामा, संसद मार्च रोकने के लिए पुलिस ने किया लाठीचार्ज

जुलाई 20, 2026
Delhi Triple Murder Cases

Delhi Murder Cases: दिल्ली में 24 घंटे के भीतर तीन हत्याओं से दहशत: कंझावला, आदर्श नगर और मुस्तफाबाद में सनसनी

जुलाई 18, 2026
नई दिल्ली : टैक्सी और ऑटो चालकों की सख्त मुद्रा के कारण दिल्लीवासियों की समस्याएं और बढ़ सकती हैं। चालकों ने स्पष्ट रूप से कह दिया है कि जब तक उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं होती, उनका आंदोलन जारी रहेगा।
दिल्ली के टैक्सी और ऑटो चालक गुरुवार से दो दिन की हड़ताल पर हैं और उन्होंने जंतर मंतर पर प्रदर्शन भी किया। उन्होंने आरोप लगाया कि परिवहन विभाग और ट्रैफिक पुलिस की मिलीभगत के कारण उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।

इस बीच, कैब एग्रीगेटर कंपनियां जैसे ओला, उबर और रैपिडो सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइनों का खुलेआम उल्लंघन करते हुए अच्छा मुनाफा कमा रही हैं। ऑल दिल्ली ऑटो टैक्सी कांग्रेस यूनियन के अध्यक्ष किशन वर्मा के अनुसार, ये कंपनियां सुप्रीम कोर्ट द्वारा निर्धारित गाइडलाइनों को नजरअंदाज कर रही हैं और टैक्सी-ऑटो चालकों का शोषण कर रही हैं। बुकिंग के नाम पर ये कंपनियां उनसे भारी कमीशन चार्ज करती हैं। दिल्ली के कई ऑटो-टैक्सी चालक इस रवैये से काफी परेशान हैं।

उन्होंने कहा कि यह सब दिल्ली सरकार के परिवहन विभाग(Delhi Transport) और ट्रैफिक पुलिस की मिलीभगत से हो रहा है। गुरुवार को दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रदर्शन के दौरान किशन वर्मा ने स्पष्ट किया कि अगर दिल्ली सरकार उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं करती, तो यह आंदोलन आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि इस हड़ताल से एक लाख ऑटो और 4 लाख टैक्सियां प्रभावित हुई हैं। इस आंदोलन में ट्रैक्सी चालक सेना यूनियन, दिल्ली ऑटो तिपहिया ड्राइवर यूनियन, राजधानी टूरिस्ट ड्राइवर यूनियन समेत कई संगठन शामिल हैं।

Kolkata Rape Case में आरजी कर कॉलेज के 4 कर्मचारियों का होगा… 

हड़ताल अभी भी जारी

इन संगठनों का आरोप है कि जब लंबी दूरी की कैब बुक की जाती है, तो ये कंपनियां पहले से ही भारी कमीशन वसूल लेती हैं, जिससे चालकों को कोई लाभ नहीं होता। इसके अलावा, ऐप आधारित गाड़ियों की वजह से अन्य चालकों को भी काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। पूर्व निर्धारित योजना के अनुसार, दिल्ली में आज लगातार दूसरे दिन टैक्सी-ऑटो चालकों की हड़ताल जारी है, जिससे लाखों दिल्लीवासियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

Tags: Delhi Auto-Taxi Uniondelhi newsdelhi policeDelhi Transport Department
Share198Tweet124Share49

Gulshan

Related Posts

Jantar Mantar Protest: जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान हंगामा, संसद मार्च रोकने के लिए पुलिस ने किया लाठीचार्ज

Jantar Mantar Protest: जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान हंगामा, संसद मार्च रोकने के लिए पुलिस ने किया लाठीचार्ज

by Kirtika Tyagi
जुलाई 20, 2026

Jantar Mantar Protest: दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों और युवा कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के दौरान तनावपूर्ण स्थिति देखने को मिली।...

Delhi Triple Murder Cases

Delhi Murder Cases: दिल्ली में 24 घंटे के भीतर तीन हत्याओं से दहशत: कंझावला, आदर्श नगर और मुस्तफाबाद में सनसनी

by SYED BUSHRA
जुलाई 18, 2026

Delhi Triple Murder Cases: देश की राजधानी दिल्ली में 24 घंटे के भीतर तीन अलग-अलग इलाकों में हुई हत्याओं ने...

Sonam Wangchuk Protest: भूख हड़ताल के बाद अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक, जानिए क्या है डॉक्टर की रिपोर्ट

Sonam Wangchuk Protest: भूख हड़ताल के बाद अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक, जानिए क्या है डॉक्टर की रिपोर्ट

by Sadaf Farooqui
जुलाई 18, 2026

Sonam Wangchuk Protest: जंतर-मंतर पर 20 दिनों तक अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की तबीयत बिगड़ने...

Building Collapse: दिल्ली में इमारत गिरने से मचा हड़कंप, रातभर चला बचाव अभियान, चार की मौत, कई घायल अस्पताल में भर्ती

Building Collapse: दिल्ली में इमारत गिरने से मचा हड़कंप, रातभर चला बचाव अभियान, चार की मौत, कई घायल अस्पताल में भर्ती

by SYED BUSHRA
जून 1, 2026

Building Collapse In Delhi: दक्षिणी दिल्ली के सैदुलाजाब इलाके में शनिवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया। वेस्टर्न मार्ग स्थित...

Transport Strike: 21 से 23 मई तक दिल्ली में हड़ताल की चेतावनी, ट्रांसपोर्टर और ऑटो चालक किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े

Transport Strike: 21 से 23 मई तक दिल्ली में हड़ताल की चेतावनी, ट्रांसपोर्टर और ऑटो चालक किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े

by Sadaf Farooqui
मई 19, 2026

Transport Strike: दिल्ली में बढ़ती महंगाई के बीच अब आम लोगों की परेशानी और बढ़ सकती है। ट्रांसपोर्टरों और ऑटो चालकों...

Next Post
Weather Update

Weather Update: यूपी, दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में बारिश की संभावना, जानें कब मानसून लेगा करवट

Stree 2, Stree 2 shooting location, Shraddha Kapoor, Raj Kummar Rao, Pankaj Tripathi, Stree shooting locations

Stree 2 : ऐसा क्या हुआ कि डर गए राजकुमार राव, खुद किया खुलासा, जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist