Friday, March 6, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

टीम इंडिया का रेगुलर हिस्सा न होने के बावजूद भी Shikhar Dhawan हैं अमीर क्रिकेटर्स की लिस्ट में शामिल

आज यानी 24 अगस्त शनिवार के दिन टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज शिखर धवन (Shikhar Dhawan) ने अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा के साथ लाखों फैंस का

Neel Mani by Neel Mani
August 24, 2024
in Latest News, क्रिकेट न्यू़ज, खेल
508
SHARES
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: आज यानी 24 अगस्त शनिवार के दिन टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज शिखर धवन (Shikhar Dhawan) ने अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा के साथ लाखों फैंस का दिल तोड़ते हुए क्रिकेट को हमेशा-हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। इस खिलाड़ी का 14 साल लंबा करियर अब खत्म हो गया है।

बता दें, अपने शानदार क्रिकेट करियर में धवन ने भारत के लिए बेहतरीन प्रदर्शन करने के साथ-साथ अच्छी खासी संपत्ति भी बनाई है। इसी के चलते आज उनका नाम टीम इंडिया के धनी खिलाड़ियों (Shikhar Dhawan) कि लिस्ट में आता है। आइए जानते हैं, गब्बर के नाम से मशहूर शिखर धवन की कुल संपत्ति के बारे में।

RELATED NEWS

ICC T20 World Cup: जीत की हैट्रिक लगा टीम इंडिया शान से पहुंची सुपर 8 में , जानिए भारत के अगले मैचों का पूरा शेड्यूल

ICC T20 World Cup: जीत की हैट्रिक लगा टीम इंडिया शान से पहुंची सुपर 8 में , जानिए भारत के अगले मैचों का पूरा शेड्यूल

February 17, 2026
India Historic Victory: T20 वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को हरा रचा इतिहास , सुपर-8 में पहुंचने वाली बनी पहली टीम

India Historic Victory: T20 वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को हरा रचा इतिहास , सुपर-8 में पहुंचने वाली बनी पहली टीम

February 16, 2026

भारत में क्रिकेट सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है (Shikhar Dhawan) और इस खेल में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों की कमाई भी जबरदस्त होती है। इस लिस्ट में सबसे आगे विराट कोहली हैं, उनके साथ एमएस धोनी, सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली जैसे दिग्गज क्रिकेटर भी भारत के सबसे अमीर खिलाड़ियों में शामिल हैं।

हालांकि, शिखर धवन पिछले कुछ सालों से टीम इंडिया का रेगुलर हिस्सा नहीं रहे हैं। फिर भी वह भारत के टॉप अमीर क्रिकेटरों में गिने जाते हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, साल 2024 में भारत के टॉप-10 सबसे अमीर क्रिकेटरों में गौतम गंभीर 19 मिलियन डॉलर की नेट वर्थ के साथ 10वें स्थान पर हैं। वहीं, शिखर धवन की कुल संपत्ति लगभग 17 मिलियन डॉलर यानी करीब 142 करोड़ रुपए है। इससे साफ जाहिर होता है कि धवन (Shikhar Dhawan) भी अमीरी के मामले में किसी से पीछे नहीं हैं।

शिखर धवन (Shikhar Dhawan) कई ब्रांड्स के लिए एंडोर्समेंट करते हैं, जिनमें जियो, नेरोलैक पेंट्स, जीएस कैल्टेक्स, लेज, ओप्पो और बोट जैसी बड़ी कंपनियां शामिल हैं। BCCI से मिलने वाली सैलरी भी उनकी कमाई का एक अहम हिस्सा है, लेकिन उन्होंने करियर में सबसे ज्यादा पैसे IPL से कमाए हैं। धवन ने साल 2008 में ही IPL के मैचों में खेलना शुरू कर दिया था, जब दिल्ली की टीम ने उन्हें 12 लाख रुपए में खरीदा था। आईपीएल के सीजन 16 तक आते-आते इस खिलाड़ी ने कुल 91.8  करोड़ रुपए की कमाई की।

ये भी पढ़ें :- इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके खिलाड़ियों की अब चमकेगी किस्मत IPL की तरह BCCI शुरू करेगी ये लीग!

आपको बता दें, शिखर धवन को कार और बाइक्स का भी काफी शौक है। उनके पास लग्जरी कारों का शानदार कलेक्शन है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके पास मर्सिडीज GL350 CDI और ऑडी जैसी कारें हैं। इसके अलावा, उनके पास हार्ले डेविडसन फैट बॉय, सुजुकी हायाबुसा और कावासाकी निंजा ZX-14R जैसी महंगी बाइक्स का भी कलेक्शन है।

Tags: BCCICricket NewsLatest NewsRetirementShikhar Dhawan
Share203Tweet127Share51
Neel Mani

Neel Mani

Related Posts

ICC T20 World Cup: जीत की हैट्रिक लगा टीम इंडिया शान से पहुंची सुपर 8 में , जानिए भारत के अगले मैचों का पूरा शेड्यूल

ICC T20 World Cup: जीत की हैट्रिक लगा टीम इंडिया शान से पहुंची सुपर 8 में , जानिए भारत के अगले मैचों का पूरा शेड्यूल

by SYED BUSHRA
February 17, 2026

ICC T20 World Cup में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत की हैट्रिक लगा दी है। लगातार तीन...

India Historic Victory: T20 वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को हरा रचा इतिहास , सुपर-8 में पहुंचने वाली बनी पहली टीम

India Historic Victory: T20 वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को हरा रचा इतिहास , सुपर-8 में पहुंचने वाली बनी पहली टीम

by SYED BUSHRA
February 16, 2026

India Historic Victory: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बड़े मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से हराकर शानदार...

केंद्र सरकार का नया कदम : प्रधानमंत्री कार्यालय का नाम ‘सेवा तीर्थ’, देशभर के राजभवन कहलाएंगे ‘लोकभवन’

केंद्र सरकार का नया कदम : प्रधानमंत्री कार्यालय का नाम ‘सेवा तीर्थ’, देशभर के राजभवन कहलाएंगे ‘लोकभवन’

by Kanan Verma
December 2, 2025

हाल ही में केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) का नाम बदलकर 'सेवा तीर्थ' करने का निर्णय लिया है। यह...

अभिषेक शर्मा ने 12 पर फिफ्टी तो 32 गेदों पर शतक जड़ रचा इतिहास, कई रिकार्ड को तोड़ छा गया दिलेर बल्लेबाज

अभिषेक शर्मा ने 12 पर फिफ्टी तो 32 गेदों पर शतक जड़ रचा इतिहास, कई रिकार्ड को तोड़ छा गया दिलेर बल्लेबाज

by Vinod
November 30, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। रांची में रविवार को विराट कोहली और रोहित शर्मा का जादू सिर चढ़कर बोला। रोको ने...

रोहित शर्मा ने 352 छक्के जड़ शाहिद आफरीदी के घमंड को किया चकनाचूर, 38 साल की उम्र में ‘हिटमैन’ बने सिक्सर किंग

रोहित शर्मा ने 352 छक्के जड़ शाहिद आफरीदी के घमंड को किया चकनाचूर, 38 साल की उम्र में ‘हिटमैन’ बने सिक्सर किंग

by Vinod
November 30, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। भारत और दक्ष्णि अफ्रीका के बीच तीन वनडे सीरीज का पहले मुकाबला रांची के जेएससीए इंटरनेशनल...

Next Post
Mayawati

बुआ और भतीजे के बीच मधुर संबंध ? मायावती ने अखिलेश यादव का क्यों किया आभार व्यक्त ?

natasa stankovic, hardik pandya, hardik pandya and natasa stankovic

Hardik-Natasa Divorce : आखिर नताशा और हार्दिक के अलग होने की क्या थी वजह, किसी अपने ने ही कर दिया खुलासा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist