Saturday, March 21, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Ghaziabad : पहले पेट पूजा फिर काम दूजा…यूपी से आई चोरी की अनोखी खबर

चोरों ने एक महिला टीचर के घर को लक्ष्य बनाया और वहां से लाखों रुपये के गहने और पैसे चुरा लिए। जब महिला टीचर अपनी बेटी के घर से वापस अपने घर आई, तो उसने पाया कि चोरों ने न सिर्फ चोरी की, बल्कि घर में खाना भी पकाया और खा लिया था।

Gulshan by Gulshan
September 17, 2024
in Latest News, उत्तर प्रदेश, क्राइम
Ghaziabad thieves stole Rs 40 lakh from a female teacher house
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Ghaziabad : उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद कमिश्नरी के साहिबाबाद में राजेंद्र नगर सेक्टर 3 स्थित अंगूरी पार्क के पास चोरों ने एक रिटायर्ड टीचर के बंद फ्लैट को निशाना बनाया।

चोरों ने फ्लैट का ताला तोड़कर वहां से करीब 35 तोले सोना और विदेशी मुद्रा सहित लगभग 40 लाख रुपये की चोरी की। रिटायर्ड टीचर पिछले 5 महीनों से गुरुग्राम में अपनी बेटी के घर पर थीं। जब वे वापस अपने फ्लैट पर लौटीं, तो उन्होंने पाया कि ताला टूटा हुआ था। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचित किया। रिटायर्ड टीचर ने बताया कि चोरी के दौरान चोरों ने उनके घर की रसोई में खाना भी बनाया और खाया।

RELATED NEWS

Ghaziabad

नोएडा के बाद अब गाजियाबाद में ‘मौत का गड्ढा’: इंजीनियर के बाद अब 11 साल के मासूम को निगल गया खुला नाला!

January 23, 2026
Ghaziabad GDA illegal plotting

Ghaziabad में अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोजर: GDA ने दी चेतावनी, इन इलाकों में निवेश से बचें

January 14, 2026

खाना बनाके खाया, फिर बर्तन धोकर किया आराम

साहिबाबाद के आलीशान इलाके राजेंद्र नगर सेक्टर 3 में स्थित अंगूरी देवी पार्क के पास एक फ्लैट में चोरी हुई। चोरों ने चोरी करते समय थक जाने के बाद घर में आराम किया, फिर खाना बनाया और खाया। इसके बाद, उन्होंने अलमारी और अन्य ताले लगे कमरों का ताला तोड़कर घर से कीमती सामान चुराया।

यह भी पढ़ें : बर्थडे गिफ्ट में बहन को मिली भाई की लाश…

अलमारी से चुराया सारा कीमती सामान

जब टीचर ने अपने घर में लौटकर देखा कि सामान बिखरा पड़ा है, तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। नीता पाल ने बताया कि चोरों ने उनके घर की अलमारी से गले के 4 सोने के सेट, सोने की चेन, अंगूठी, मंगलसूत्र समेत लगभग 35 तोले सोना चुरा लिया है। इन गहनों की कीमत लगभग 32 से 35 लाख रुपए आंकी जा रही है। इसके अतिरिक्त, चोरों ने घर की अलमारी में रखी 5 लाख रुपए की विदेशी मुद्रा और अन्य कीमती सामान भी चुराया। कुल मिलाकर चुराए गए सामान की कीमत लगभग 40 लाख रुपए बताई जा रही है।

जांच में जुटी पुलिस

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। साहिबाबाद के एसीपी रजनीश उपाध्याय ने बताया कि चोरों को पकड़ने के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। शिक्षिका और पुलिस दोनों का मानना है कि चोरी की इस घटना में किसी जानकार का हाथ हो सकता है, क्योंकि चोरों ने स्टोर रूम के अंदर रखा सामान फैला दिया और अलमारी का सेंट्रल लॉक तोड़ा। पुलिस संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है और सीसीटीवी फुटेज से चोरों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।

Tags: GhaziabadPet PoojaWork Dujas
Share196Tweet123Share49
Gulshan

Gulshan

Related Posts

Ghaziabad

नोएडा के बाद अब गाजियाबाद में ‘मौत का गड्ढा’: इंजीनियर के बाद अब 11 साल के मासूम को निगल गया खुला नाला!

by Mayank Yadav
January 23, 2026

Ghaziabad Ahil Death Case: जिले में सुरक्षा इंतजामों की पोल खोलते हुए एक और मासूम की जान लापरवाही की भेंट...

Ghaziabad GDA illegal plotting

Ghaziabad में अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोजर: GDA ने दी चेतावनी, इन इलाकों में निवेश से बचें

by Mayank Yadav
January 14, 2026

Ghaziabad GDA illegal plotting: गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA) ने भू-माफियाओं के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए मंगलवार को लोनी क्षेत्र...

Ghaziabad

सौतन को बगल में बिठाया और बीवी को कार से उड़ाया; नैनीताल की सड़कों पर तमाशा!

by Mayank Yadav
January 8, 2026

Ghaziabad News Nainital Crime: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ वैवाहिक...

Ghaziabad Biodiversity Park:

Ghaziabad को 2026 में मिलेगा भव्य ‘हिंडन बायोडायवर्सिटी पार्क’; जिपलाइन और रिसर्च गार्डन होंगे खास आकर्षण

by Mayank Yadav
January 8, 2026

Ghaziabad Biodiversity Park: दिल्ली-एनसीआर के निवासियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में नए बस अड्डे...

Ghaziabad

अंधेरे में पैर पर गोली मारने वाली पुलिस दिन के उजाले में पिस्टल लोड करना भूली! देखें शर्मनाक वीडियो।

by Mayank Yadav
December 18, 2025

Ghaziabad Police viral video: उत्तर प्रदेश की गाजियाबाद पुलिस, जो अपराधियों के सटीक निशाने और लगातार होने वाली मुठभेड़ों के...

Next Post
ganesh

गणेश प्रतिमाएं जल में ही क्‍यों विसर्जित की जाती हैं, यहां जानें क्या है इसके पीछे की कहानी

Gorakhpur

Gorakhpur News: पहले प्रेमी ने तुड़वाई शादी... फिर खुद भी किया इनकार, प्यार में धोखे का ऐसा हुआ अंजाम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist