मंगलवार, अगस्त 25, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home TOP NEWS

Gorakhpur News: पहले प्रेमी ने तुड़वाई शादी… फिर खुद भी किया इनकार, प्यार में धोखे का ऐसा हुआ अंजाम

यह उत्तर प्रदेश के गोरखपुर की घटना है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपी युवा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी करने के लिए पुलिस बल लगाया गया है। उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

by Mayank Yadav
सितम्बर 17, 2024
in TOP NEWS, उत्तर प्रदेश, क्राइम, गोरखपुर
Gorakhpur
Share on FacebookShare on Twitter

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के गुलरिहा में सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक युवती ने आत्महत्या कर ली। युवती का शव पंखे पर फंदे से लटकता मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवती के परिजनों ने इस मामले में एक युवक के खिलाफ केस दर्ज कराया है। उनका आरोप है कि युवक की वजह से बेटी डिप्रेशन में चली गई और उसने आत्महत्या कर ली।

ग्रामीणों ने बताया कि Gorakhpur गुलरिहा थाना क्षेत्र के नारायणपुर नंबर दो गांव की रहने वाली युवती को स्कूल में पढ़ाई के दौरान अपने ही गांव के युवक मनीष से प्यार हो गया। स्कूल में पढ़ाई के दौरान दोनों कॉलेज पहुंच गए। इस दौरान युवक शादी का वादा करता रहा और उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। युवती के परिजनों ने पुलिस को बताया कि युवक ने मेरी बेटी का अश्लील वीडियो भी बना लिया था। वह उसे ब्लैकमेल कर बार-बार अपने पास बुलाता था और शादी का वादा कर उसके साथ दुष्कर्म करता था।

RELATED NEWS

Census 2027: गोरखपुर की हर सड़क, स्कूल और अस्पताल का होगा डिजिटल रिकॉर्ड, शुरू हुई जिला जनगणना की तैयारी

Census 2027: गोरखपुर की हर सड़क, स्कूल और अस्पताल का होगा डिजिटल रिकॉर्ड, शुरू हुई जिला जनगणना की तैयारी

जुलाई 19, 2026
CM Yogi Gorakhpur Visit: बारिश के बीच जनता दर्शन में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, लोगों की सुनी समस्याएं और दिया समाधान का आश्वासन

CM Yogi Gorakhpur Visit: बारिश के बीच जनता दर्शन में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, लोगों की सुनी समस्याएं और दिया समाधान का आश्वासन

जुलाई 11, 2026

परिजनों ने लगाए आरोप

परिवार का आरोप है कि बेटी ने कई बार उस पर शादी का दबाव बनाया, लेकिन वह टालमटोल करता रहा। इतना ही नहीं, चार महीने पहले बेटी युवक के घर गई और शादी की जिद करने लगी। उस समय आरोपी मनीष घर पर ही था। उसने उसे अपनी बातों में फंसाया और बाद में शादी का वादा कर घर वापस भेज दिया। फिर बाद में शादी से मुकर गया। ऐसे में मेरी बेटी काफी परेशान थी। हमने युवक को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं था।

परिजनों ने बताया कि बेटी की शादी एक दूसरे स्थान पर हुई थी, लेकिन आरोपी ने फोटो और वीडियो भेजकर शादी को तुड़वा दिया और कहा कि हम शादी कर लेंगे। पांच वर्ष से अधिक समय से हमारा प्रेम संबंध चल रहा है। हम दोनों एक पति-पत्नी के रूप में रहते हैं। फोटो और वीडियो इसकी पुष्टि करते हैं। शादी टूटने के बाद, आरोपी ने फिर से मना कर दिया और भाग गया।

यहां पढ़ें: Maharajganj: “बेटा विदेश कमाने गया, देवर की बाहों में मिली बहू, ससुर ने रंगे हाथ पकड़ा, फिर हुआ हंगामा”

परिजनों ने बताया कि पिछले शनिवार को भी युवक ने मेरी बेटी से घंटों फोन पर बात की। मेरी बेटी ने जब शादी के लिए कहा तो उसने कहा कि मैं अभी बाहर हूं। अभी नई नौकरी शुरू की है। तुम्हें जल्दी छुट्टी नहीं मिलेगी। जब मेरी बेटी ने उस पर दबाव बनाया तो उसने शादी से इनकार कर दिया। उसने कहा कि मैं नौकरी आदि की बात टालने के लिए कह रहा हूं। एक बात ध्यान से सुन लो, मैं तुमसे शादी नहीं करने वाला हूं, तुम जैसे रहती हो वैसे ही मेरे साथ रहना होगा। यह सुनकर मेरी बेटी काफी डिप्रेशन में चली गई। उसने खाना-पीना भी छोड़ दिया।

बीती रात भी मेरी बेटी ने कुछ नहीं खाया और अपने कमरे का गेट अंदर से बंद करके सो गई। जब हमने उसे गेट खोलने के लिए बुलाया तो उसने मना कर दिया और कहने लगी कि उसकी तबीयत ठीक नहीं है। उसने कहा कि वह सुबह उठकर खाना खाएगी। रात में ही उसने पंखे के फंदे से लटककर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। यह बात तब सामने आई जब सुबह उसका गेट नहीं खुला।

क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी

इस मामले में मृतका के परिजनों की शिकायत पर Gorakhpur पुलिस ने आरोपी युवक मनीष के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है। परिजनों ने उसकी गिरफ्तारी की मांग को लेकर गोरखपुर-महराजगंज मार्ग जाम कर दिया। हालांकि Gorakhpur पुलिस के समझाने पर उन्होंने जाम हटा लिया। इस दौरान काफी अफरातफरी मची रही। इस संबंध में सीओ गोरखनाथ योगेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगाई गई है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। साक्ष्य और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Tags: gorakhpurLove triangle
Share197Tweet123Share49

Mayank Yadav

Related Posts

Census 2027: गोरखपुर की हर सड़क, स्कूल और अस्पताल का होगा डिजिटल रिकॉर्ड, शुरू हुई जिला जनगणना की तैयारी

Census 2027: गोरखपुर की हर सड़क, स्कूल और अस्पताल का होगा डिजिटल रिकॉर्ड, शुरू हुई जिला जनगणना की तैयारी

by Sadaf Farooqui
जुलाई 19, 2026

Census 2027:  जनगणना-2027 के तहत गोरखपुर जिले की सामाजिक, आर्थिक और आधारभूत सुविधाओं का विस्तृत डिजिटल रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा।...

CM Yogi Gorakhpur Visit: बारिश के बीच जनता दर्शन में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, लोगों की सुनी समस्याएं और दिया समाधान का आश्वासन

CM Yogi Gorakhpur Visit: बारिश के बीच जनता दर्शन में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, लोगों की सुनी समस्याएं और दिया समाधान का आश्वासन

by Sadaf Farooqui
जुलाई 11, 2026

CM Yogi Gorakhpur Visit: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को गोरखपुर में प्रतिकूल मौसम के बावजूद जनता...

Gorakhpur

भागता रहा पंकज, दौड़ते रहे हमलावर… दरवाजे पर चढ़कर सरेआम कर दिया खेल तमाम!

by Mayank Yadav
जनवरी 25, 2026

Gorakhpur Crime: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के झंगहा थाना क्षेत्र स्थित दुबौली गांव में रविवार की सुबह उस वक्त...

Gorakhpur

गोरखपुर में ‘उल्टी गंगा’: चपरासी चला रहा साहब का दफ्तर, करोड़ों का मीटर खेल उजागर

by Mayank Yadav
दिसम्बर 29, 2025

Gorakhpur Electricity Department Smart Meter Scam: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर स्थित बिजली परीक्षण खंड प्रथम में एक चौंकाने वाला मामला...

Gorakhpur

बेडरूम का वो कड़वा सच: डेढ़ साल तक तरसती रही दुल्हन, डॉक्टर पति निकला ‘नामर्द’!

by Mayank Yadav
दिसम्बर 24, 2025

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में वैवाहिक धोखाधड़ी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक महिला...

Next Post
रोक के बाद भी इन लोगों पर चलता रहेगा बाबा का बुलडोजर, सुप्रीम कोर्ट ने कर दिया साफ

रोक के बाद भी इन लोगों पर चलता रहेगा बाबा का बुलडोजर, सुप्रीम कोर्ट ने कर दिया साफ

Etah News

Etah News: गजब नशेड़ी चूहे! लाखों की शराब पीने के बाद अब करोड़ों का गांजा किया साफ

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist