शुक्रवार, जुलाई 10, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

ग्रेटर नोएडा वेस्ट: सरकारी जमीनों पर माफियाओं का कब्जा, प्रशासन की चुप्पी

ग्रेटर नोएडा वेस्ट (गौतमबुद्धनगर) में सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जों की समस्या पर प्रकाश डालता है। मीडिया बार-बार इन अवैध कब्जों और निर्माण की तस्वीरें और सबूत सामने लाता है, लेकिन सरकारी विभागों के अधिकारी इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं करते। माफियाओं द्वारा बेशकीमती जमीनों पर कब्जा कर उन्हें गरीब और अनजान लोगों को बेच दिया जाता है, और तब भी केवल दिखावटी कार्रवाई की जाती है।

by Mayank Yadav
सितम्बर 22, 2024
in Latest News, उत्तर प्रदेश, नोएडा
Noida
Share on FacebookShare on Twitter

ग्रेटर नोएडा वेस्ट (गौतमबुद्धनगर)। जिले में गाहे-ब-गाहे सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे होने की खबरें मीडिया के जरिये सामने आती रहती हैं। लेकिन कुछ अफसर-कर्मचारियों को अपवादवश छोड़ दें तो बाकी किसी के कानों पर जूं तक नहीं रेंगती। बार-बार, लगातार मीडिया जिले (Noida) में होने वाले अवैध कब्जे और निर्माण की तस्वीरें सबूतों के साथ सामने लाता रहता है।

बावजूद इसके सरकारी विभागों के अफसर अन्धे और गूंगे-बहरे बने रहते हैं ? बेशकीमती सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे करने वाले माफियाओं के खिलाफ कोई कार्वाई नहीं की जाती। करने का स्वांग भी तब रचा जाता है जबकि उस जमीन को अनजान और गरीब लोगों को बेच दिया जाता है।

RELATED NEWS

road accident 2026

Greater Noida West: ड्राइविंग सीख रही महिला की कार बच्चों पर चढ़ी, पांच घायल, एक बच्ची की हालत गंभीर

जुलाई 8, 2026
Greater Noida West

Greater Noida West में रजिस्ट्री के लिए प्रदर्शन: निवासियों को मिली 30 नवंबर तक राहत की उम्मीद

नवम्बर 9, 2025

जमीन कैसी भी हो, सब पर हो रहे कब्जे

शहर के इर्द-गिर्द खाली पडी़ कोई जमीन, चाहे प्राधिकरण की हो, नगर निगम, ग्राम सभा, सिंचाई विभाग की या फिर आबादी वाली। जमीन भारतीय सेना, मंदिर,-मस्जिद, कब्रिस्तान-शमशानघाट की हो या फिर गौशाला की सब पर कब्जे बे-रोक-टोक हो रहे हैं। यहाँ तक कि देश पर कुर्बान किसी शहीद की बेवा-बच्चों और बेसहारा बुजुर्गों को सहायता के रूप में दे गई जमीन ही क्यों न हो, सब पर माफिया खुलेआम कब्जे कर रहे हैं।

डूब क्षेत्र की जमीन बेच रहे हैं माफिया

ग्रेटर नोएडा (Noida) वेस्ट में बिसरख कोतवाली क्षेत्र की चौकी सोरख हिन्डन के खसरा नंबर 469, 467, 461, 463 की करीब 150 बीघे ग्राम सभा की जमीन है। इस जमीन पर लेखपाल, कानूनगो और स्थानीय प्रशासन के सहयोग से प्लॉटिंग हो रही है। भोली-भाली जनता के साथ विश्वासघात और ठगी का धंधा अनवरत चल रहा है।

बार-बार अफसरों को बताने के बाद भी सम्बन्धित विभाग और उसके अफसरों के कान पर जूं नहीं रेंग रही। सूत्रों की माने तो यह गैरकानूनी धंधा करने वाले भू माफियाओं पर कई मुकदमें भी दर्ज हैं। लेकिन रसूख और सांठगांठ के बूते इन दबंगों पर कड़ी कार्रवाई नहीं होती।

यह भी पढ़े: जेहादियों के बहिष्कार का फतवा जारी करे मुस्लिम समाज, वरना होगा बहिष्कार

रसूखदारों का भी संरक्षण

एक तरफ जहां निजी स्वार्थों के चलते सरकारी मशीनरी का साथ इन माफियाओं को मिलता रहता है वहीं दूसरी तरफ पुलिस भी सुविधा शुल्क के लालच में इनकी करतूतों की अनदेखी करती रहती है। शिकायतें मिलने पर भी स्थानीय नेता और जनप्रतिनिधियों का संरक्षण भी इन माफियाओं को मिलता रहता है। जिससे सरकारी जमीनों पर कब्जों का ये धंधा अनवरत जारी है।

भोले-भाले लोग लुटा रहे गाढ़ी कमाई

Noida जिले के लिए जहरीले साँप बन चुके इन माफियाओं का शिकार वो लोग बन रहे हैं जो पाई-पाई जोड़कर एक आशियाने का सपना बरसों से देखते आ रहे हैं। वो लोग इनकी करतूतों के चलते अपनी गाढ़ी कमाई गंवा बैठते हैं जो तिनका-तिनका जोड़कर किसी पक्षी की मानिंद अपना घोंसला बनाने की उम्मीद लिए इस जिले की तरफ देखते हैं।

आखिर दोष क्या है इनका ? यही ना कि इन्होंने एक ऐसी छत का सपना देखा, जिसके नीचे शाम को थक-हारकर, सर्दी-गर्मी या बरसात में अपने परिवार के बुजुर्गों और बच्चों के साथ सुकून का वक्त बिता सकें। छल-कपट, सही-गलत से अनजान सीधे-साधे गरीब, अशिक्षित लोग इस बात से अंजान होते हैं कि जिस जमीन को खरीद रहे हैं वो सरकारी है। लेकिन ये माफिया बिना कुछ सोचे-समझे सरकारी संरक्षण में ठगी का धंधा चला रहे हैं।

एसडीएम बोलीं-जांच कराती हूं

इस मामले को लेकर Noida प्रशासन की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि शिकायत मिलने के बावजूद अब तक इस प्रकरण में किसी तरह की कर्यवाही नहीं की गई। जब इस मामले में दादरी तहसील की उप जिलाधिकारी अनुज नेहरा से बात की गई तो उन्होंने मौखिक शिकायत मिलने की बात कही। मीडिया के पूछने पर एसडीएम साहिबा बोलीं कि सोमवार को टीम भेजकर वे जॉच कराएंगी और जो तथ्य सामने आएंगे उनके आदार पर कार्रवाई की जाएगी।

(इनपुट- निशांत शर्मा)

Tags: Gautam Buddha NagarGreater Noida West
Share198Tweet124Share49

Mayank Yadav

Related Posts

road accident 2026

Greater Noida West: ड्राइविंग सीख रही महिला की कार बच्चों पर चढ़ी, पांच घायल, एक बच्ची की हालत गंभीर

by SYED BUSHRA
जुलाई 8, 2026

Greater Noida West Car Hits School Children:ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित पंचशील ग्रीन्स-2 सोसायटी के बाहर बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा...

Greater Noida West

Greater Noida West में रजिस्ट्री के लिए प्रदर्शन: निवासियों को मिली 30 नवंबर तक राहत की उम्मीद

by Mayank Yadav
नवम्बर 9, 2025

Greater Noida West Registry Protest: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में अपने आशियाने की रजिस्ट्री का लंबे समय से इंतजार कर रहे...

Greater Noida West

Greater Noida West मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर आया ऐसा अपडेट, उम्मीद के डिरेल होने का दिखेगा खतरा, जानिए मामला

by Mayank Yadav
मई 13, 2025

Greater Noida West Metro Project: ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर लोगों की उम्मीदें पटरी से उतरती दिख रही...

Gautam Buddha Nagar : डीएम ऑफिस के बाहर पेट्रोल डालकर मरने की कोशिश, इलाके में मच गया हड़कंप

Gautam Buddha Nagar : डीएम ऑफिस के बाहर पेट्रोल डालकर मरने की कोशिश, इलाके में मच गया हड़कंप

by Kirtika Tyagi
मार्च 27, 2025

Gautam Buddha Nagar : नोएडा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां बताया जा रहा है, कि डीएम गौतमबुद्धनगर...

School Time Change

नोएडा के स्कूलों की टाइमिंग में बड़ा बदलाव, ठंड के चलते जिला प्रशासन ने दिया ये निर्देश

by Akhand Pratap Singh
दिसम्बर 16, 2024

School Time Change: गौतमबुद्ध नगर के सभी स्कूलों का समय बदल दिया गया है। ठंड के चलते जिला प्रशासन ने यह...

Next Post
Amroha

अमरोहा में अवैध फैक्ट्री पर चला बुलडोजर, प्रदूषण फैला रही थी फैक्ट्री

Israel

इजरायल पर हिजबुल्लाह का कहर: 100 से ज्यादा मिसाइलें दागी, युद्ध के कगार पर मिडिल ईस्ट

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist