Saturday, January 24, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए तैयार… आज विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया कांग्रेस में होंगे शामिल

सब लोगों ने विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया को लेकर इंतजार किया था। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज दोनों पहलवान कांग्रेस पार्टी में शामिल होंगे। इनके विधानसभा चुनाव लड़ने के बारे में बहुत अटकलें हैं।

Mayank Yadav by Mayank Yadav
September 6, 2024
in Latest News, विधानसभा चुनाव 2024, हरियाणा
Vinesh Phogat
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Haryana: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 की जंग दिलचस्प हो गई है। मतदान में एक महीने से भी कम समय बचा है। ऐसे में आखिरकार वो खबर आ ही गई जिसकी अटकलें पिछले कई दिनों से लगाई जा रही थीं। जानकारी के मुताबिक पहलवान बजरंग पुनिया और विनेश फोगाट आज शुक्रवार को दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में कांग्रेस में शामिल होंगे। दोनों पहलवान दोपहर करीब 2.30 बजे कांग्रेस में शामिल होंगे।

राहुल गांधी से मिले बजरंग और विनेश

पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया ने पिछले गुरुवार को दिल्ली में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से मुलाकात की थी। राहुल गांधी से मुलाकात के बाद पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया कांग्रेस पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल से भी मिलने गए थे। इसके बाद से ही दोनों के कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही थीं।

RELATED POSTS

Rahul Gandhi

सुलतानपुर कोर्ट का बड़ा फरमान: राहुल गांधी को कल होना होगा हाजिर, क्या जेल जाएंगे कांग्रेस नेता?

January 18, 2026
Congress

‘वोट चोरी’ पर महासंग्राम: रामलीला मैदान से राहुल-खरगे की हुंकार, आज EC और सरकार पर बरसेगी कांग्रेस

December 14, 2025

बृजभूषण सिंह ने साधा निशाना

जानकारों के मुताबिक बजरंग झज्जर की बादली सीट से चुनाव लड़ना चाहते थे लेकिन पार्टी यहां से कुलदीप वत्स को उम्मीदवार बनाना चाहती थी इसलिए उन्होंने टिकट लेने से इनकार कर दिया। वहीं, विनेश-बजरंग के कांग्रेस में शामिल होने से पहले पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि जब मुझ पर आरोप लगे थे, तब मैंने कहा था कि यह साजिश कांग्रेस, दीपेंद्र हुड्डा और भूपेंद्र हुड्डा की है। अब मुझे इस पर कुछ कहने की जरूरत नहीं है। पूरा देश जानता है।

कांग्रेस की बैठक जारी

Haryana चुनाव को लेकर शुक्रवार को कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक हो रही है। इस बैठक में अजय माकन, भूपेंद्र हुड्डा पहुंच चुके हैं। माना जा रहा है कि कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची में बजरंग पुनिया और विनेश फोगाट का नाम भी हो सकता है।

अभी भी वेंटिलेटर पर सीताराम… क्या तबियत में हुआ सुधार या हुई ख़राब?

सीटों पर फिर होगी चर्चा

आज शाम कांग्रेस सीईसी की बैठक में सीटों पर फिर चर्चा होगी। जानकारी के मुताबिक, जो 66 सीटें फाइनल हो चुकी हैं, उन पर भी फिर चर्चा होगी। कल की बैठक में कुमारी शैलजा ने 90 नामों की सूची दी थी। जानकारी के मुताबिक, कुमारी शैलजा, भूपेंद्र हुड्डा और रणदीप सिंह सुरजेवाला अपने समर्थकों को ज्यादा से ज्यादा सीटें दिलाना चाहते हैं। कांग्रेस के तमाम सर्वे के मुताबिक पार्टी Haryana में सरकार बनाने में सफल होती दिख रही है। ऐसे में सभी नेता चाहते हैं कि उनके खेमे से ज्यादा उम्मीदवारों को टिकट मिले ताकि चुनाव के बाद सीएम पद पर उनकी दावेदारी मजबूत हो सके।

Tags: bajrang puniaCongressRahul GandhiVinesh Phogat
Share197Tweet123Share49
Mayank Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

Rahul Gandhi

सुलतानपुर कोर्ट का बड़ा फरमान: राहुल गांधी को कल होना होगा हाजिर, क्या जेल जाएंगे कांग्रेस नेता?

by Mayank Yadav
January 18, 2026

Rahul Gandhi Sultanpur Court: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ती...

Congress

‘वोट चोरी’ पर महासंग्राम: रामलीला मैदान से राहुल-खरगे की हुंकार, आज EC और सरकार पर बरसेगी कांग्रेस

by Mayank Yadav
December 14, 2025

Congress Vote Theft Rally: चुनावी प्रक्रिया में कथित धांधली और 'वोट चोरी' के आरोपों को लेकर कांग्रेस अपने राष्ट्रव्यापी आंदोलन...

Rahul Gandhi

EVM पर ‘वोट चोरी’ का दावा: लोकसभा में चुनाव सुधार पर बहस के बीच राहुल गांधी ने मांगी मशीन एक्सेस

by Mayank Yadav
December 9, 2025

Rahul Gandhi vote theft: संसद के शीतकालीन सत्र के सातवें दिन आज लोकसभा में चुनाव सुधारों पर जोरदार चर्चा हुई,...

कुछ ऐसी है पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल की कहानी, जिनके हाथों पर रही कांग्रेस के ‘पॉवर हाउस’ की चाबी

कुछ ऐसी है पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल की कहानी, जिनके हाथों पर रही कांग्रेस के ‘पॉवर हाउस’ की चाबी

by Vinod
November 29, 2025

कानपुर। दिग्गज राजनेता, महान जनसेवक, पूर्व मंत्री व तीन बार सांसद रहे श्रीप्रकाश जायसवाल अब इस दुनिया में नहीं रहे।...

Shakeel Ahmed resigns before Bihar results

Bihar Politics: बिहार चुनाव परिणाम से पहले कांग्रेस को लगा बड़ा राजनीतिक झटका,मची भगदड़, शकील अहमद का इस्तीफा

by SYED BUSHRA
November 13, 2025

Shakeel Ahmed Resigns from Congress: बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों से ठीक पहले कांग्रेस पार्टी में हलचल मच गई है।...

Next Post
Ganesh Chaturthi

Ganesh Chaturthi : वास्‍तु के अनुसार इस दिशा में करें गणेश भगवान की स्थापना, तुरंत घर में आएगी समृद्धि

Supreme Court

सुप्रीम कोर्ट का आदेश: हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट कोलेजियम को दो वरिष्ठ जिला जजों की पदोन्नति पर पुनर्विचार का निर्देश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist