सोमवार, जून 29, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

कांग्रेस की इस चाल से हरियाणा में निकली भाजपा की गैर-जाट राजनीती की हवा, जाने कैसे

Haryana 2024: शुक्रवार को कांग्रेस ने 31 उम्मीदवारों की पहली सूची हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के लिए जारी की। कांग्रेस की इस लिस्ट में 28 निवर्तमान विधायकों के टिकट हैं।

by Mayank Yadav
सितम्बर 7, 2024
in Latest News, विधानसभा चुनाव 2024, हरियाणा
Haryana
Share on FacebookShare on Twitter

Haryana Congress: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस हाईकमान ने 31 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। Haryana भाजपा की ओर से बगावत जैसी स्थिति से बचने के लिए कांग्रेस ने सुरक्षित दांव खेला है। इसके लिए कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की 4 बैठकें हुईं। वहीं, केंद्रीय चुनाव समिति की भी 3 बैठकें हुईं। हालांकि, पहले दावा किया जा रहा था कि कांग्रेस 55 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर सकती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि कांग्रेस ने जंबो लिस्ट की जगह 31 उम्मीदवारों की सूची क्यों जारी की?

कांग्रेस की पहली सूची में 28 नाम ऐसे हैं जो पहले विधायक थे। इनके टिकट पहले से तय थे, इनकी सीटों पर कोई दूसरा बड़ा दावेदार नहीं था। पार्टी ने सिर्फ 3 सीटों पर चेहरे बदले हैं। कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व ने इस सूची के जरिए सभी गुटों को साधने की कोशिश की। कांग्रेस ने पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा के 24 और कुमारी शैलजा के चारों विधायकों को टिकट दिया है। इसके अलावा कांग्रेस ने पूर्व मंत्री कैप्टन अजय यादव के बेटे चिरंजीव राव को भी टिकट दिया है। पार्टी ने नूंह हिंसा मामले में शामिल चार विधायकों और दूसरे दलों से आए 2 नेताओं को भी टिकट दिया है।

RELATED NEWS

विधायक पद से इस्तीफा देकर बीजेपी में शामिल हो रहे कुलदीप बिश्नोई ने किया बड़ा दावा

अगस्त 3, 2022

Haryana

भाजपा के खिलाफ जाटों की नाराजगी को भुनाने की कोशिश

Haryana कांग्रेस ने पहली सूची में जाट समुदाय के 9 नेताओं को टिकट दिए हैं। कांग्रेस ने गढ़ी-सांपला किलोई से भूपेंद्र हुड्डा, जुलाना से विनेश फोगाट और गोहाना से जगबीर मलिक को मैदान में उतारा है। ऐसे में 9 जाटों को टिकट देकर इस समुदाय की भाजपा के प्रति नाराजगी को पूरी तरह भुनाने की कोशिश की है।

दलितों और ओबीसी को भी साधा

Haryana कांग्रेस ने एससी समुदाय को 9 टिकट दिए। होडल से चुनाव हार चुके प्रदेश अध्यक्ष उदयभान को फिर से उम्मीदवार बनाया गया है। इससे पहले लोकसभा चुनाव में पार्टी ने सिरसा और अंबाला में एससी आरक्षित सीटों पर जीत दर्ज की थी। आपको बता दें कि प्रदेश की 90 सीटों में से 17 सीटें एससी के लिए आरक्षित हैं। इसके अलावा पार्टी ने 4 ओबीसी चेहरों पर भी दांव लगाया है। कांग्रेस ने रेवाड़ी से चिरंजीव राव, रादौर से बिशन लाल सैनी, महेंद्रगढ़ से राव दान सिंह और सोनीपत से सुरेंद्र पंवार को मैदान में उतारा है। कांग्रेस ने पहली सूची में ओबीसी और दलितों को टिकट देकर भाजपा की गैर-जाट राजनीति की रणनीति को विफल करने की कोशिश की है।

Haryana Polls 2024: क्या जुलाना से हार जाएंगी विनेश? ब्रिज भूषण का ये दावा हैरान करने वाला

पहली सूची में 3 मुस्लिमों पर दांव

इसके साथ ही Haryana कांग्रेस ने पहली सूची में 3 मुस्लिम चेहरे भी उतारे हैं। फिरोजपुर झिरका से मामन खान, पुन्हाना से मोहम्मद इलियास और नूंह से आफताब अहमद शामिल हैं। जबकि भाजपा की 67 उम्मीदवारों की सूची में एक भी मुस्लिम नहीं है। इसके अलावा पार्टी ने पहली सूची में पंजाबी, सिख और ब्राह्मण चेहरों को भी महत्व दिया है।

Tags: 2024 assembly electionsharyana congress
Share199Tweet124Share50

Mayank Yadav

Related Posts

विधायक पद से इस्तीफा देकर बीजेपी में शामिल हो रहे कुलदीप बिश्नोई ने किया बड़ा दावा

by Web Desk
अगस्त 3, 2022

चंडीगढ़। आदमपुर से कांग्रेस विधायक कुलदीप बिश्नोई ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। कुलदीप बिश्नोई बुधवार को चंडीगढ़...

Next Post
Deepika Padukone

डिलीवरी से पहले Deepika Padukone ने लिया सिद्धिविनायक का आशीर्वाद, भीड़ से प्रोटेक्ट करते नजर आए Ranveer Singh

Haryana

अखिलेश ने हरियाणा में निभाया साथ... क्या कांग्रेस के साथ लंबी होगी राह?

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist