शुक्रवार, अगस्त 7, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Hathras Accident: रोडवेज और मैक्स के बीच जोरदार टक्कर…12 लोगों की मौत, सीएम योगी ने जताया दुख

हाथरस में हुए इस हादसे पर डीएम आशीष कुमार ने बताया कि हाथरस जिले के एनएच-93 पर थाना चंदपा क्षेत्र के मीतई गांव के पास एक रोडवेज बस और टाटा मैजिक वाहन की आमने-सामने टक्कर हो गई।

by Akhand Pratap Singh
सितम्बर 6, 2024
in Latest News, उत्तर प्रदेश
Hathras Accident
Share on FacebookShare on Twitter

Hathras Accident: उत्तर प्रदेश के हाथरस में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें रोडवेज बस और मैक्स वाहन की भीषण टक्कर में अब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है और 10 से अधिक लोग घायल हुए हैं।

मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि ये लोग तेरहवीं का भोज खाकर वापस लौट रहे थे, जब उनकी मैक्स लोडर गाड़ी को रोडवेज बस ने टक्कर मार दी।

RELATED NEWS

CM Yogi Adityanath की हाथरस सभा को लेकर प्रशासन अलर्ट, गर्मी से बचाव के विशेष इंतजाम

CM Yogi Adityanath की हाथरस सभा को लेकर प्रशासन अलर्ट, गर्मी से बचाव के विशेष इंतजाम

जून 27, 2026
Hathras

बारावफात जुलूस में तिरंगे का अपमान! अशोक चक्र हटाकर लिखा ‘या रसूल अल्लाह’, दो गिरफ्तार

सितम्बर 8, 2025

रोडवेज बस और मैक्स लोडर में जोरदार टक्कर

यह हादसा थाना चंदपा क्षेत्र के आगरा-अलीगढ़ बाईपास स्थित मीतई गांव के पास हुआ। जानकारी के अनुसार, मैक्स लोडर में सवार लोग सासनी के मुकुंद खेड़ा से भोज खाकर खंदौली के गांव सेवला लौट रहे थे। इस दुर्घटना में दर्जनों लोग घायल हो गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही जिला अधिकारी (DM) और पुलिस अधीक्षक (SP) अस्पताल पहुंचे।

DM आशीष कुमार ने क्या बताया?

DM आशीष कुमार ने बताया कि एनएच-93 पर मीतई गांव के पास रोडवेज बस और टाटा मैजिक वाहन की आमने-सामने टक्कर हो गई। इसमें चार बच्चों सहित 12 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और 16 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से चार की हालत गंभीर है। उन्हें जिला अस्पताल से अलीगढ़ रेफर किया गया है, जबकि बाकी घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

घटना के बाद जिला अधिकारी, पुलिस अधीक्षक, और अन्य प्रशासनिक अधिकारी अस्पताल में घायलों की स्थिति का जायजा लेने पहुंचे। बताया गया कि यह हादसा ओवरटेकिंग के कारण हुआ। पुलिस कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।

यह भी पढ़े: सीएम योगी की छवि पर हमला या 2027 के चुनाव की तैयारी, यूपी में इतना अहम क्यों बुलडोजर पॉलिटिक्स?

सीएम योगी ने घटना पर जताया दुख

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाथरस में हुए इस दर्दनाक हादसे (Hathras Accident) पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “हाथरस में हुई सड़क दुर्घटना में जनहानि अत्यंत दुःखद है।

मेरी संवेदनाएं मृतकों के परिवारों के साथ हैं। जिला प्रशासन को घायलों का उचित इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति और घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।”

सपा मीडिया सेल हादसे पर सरकार को घेरा

वहीं, समाजवादी पार्टी की मीडिया सेल ने इस हादसे पर सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि “योगी सरकार, पुलिस, और ट्रैफिक पुलिस सभी भ्रष्ट हैं। ये केवल अवैध वसूली, चालान वसूली, और टोल टैक्स वसूली में लगे हुए हैं, जबकि जनता को कोई सुविधा या सुरक्षा नहीं मिलती।

भ्रष्टाचार के कारण अवैध वाहन सड़कों पर चलते हैं, जो मौत का कारण बनते हैं। योगी सरकार में यही हो रहा है। सरकार को मृतकों के परिवारों को 1-1 करोड़ रुपये और घायलों को 25-25 लाख रुपये मुआवजा देना चाहिए तथा ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कदम उठाने चाहिए।”

Tags: hathrasHathras Accident
Share198Tweet124Share50

Akhand Pratap Singh

Related Posts

CM Yogi Adityanath की हाथरस सभा को लेकर प्रशासन अलर्ट, गर्मी से बचाव के विशेष इंतजाम

CM Yogi Adityanath की हाथरस सभा को लेकर प्रशासन अलर्ट, गर्मी से बचाव के विशेष इंतजाम

by Sadaf Farooqui
जून 27, 2026

उत्तर प्रदेश के हाथरस में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा रविवार को आयोजित होने जा रही है। हालांकि, इस दौरान...

Hathras

बारावफात जुलूस में तिरंगे का अपमान! अशोक चक्र हटाकर लिखा ‘या रसूल अल्लाह’, दो गिरफ्तार

by Mayank Yadav
सितम्बर 8, 2025

Hathras Barawafat procession tricolor insult: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में राष्ट्रीय सम्मान को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई...

Hathras

Hathras में बीजेपी MLC के बेटे की ट्रैफिक पुलिस से बदसलूकी, गाड़ी हटाने से किया इनकार

by Mayank Yadav
अगस्त 12, 2025

Hathras BJP MLC son: हाथरस में सोमवार दोपहर एक विवादित घटना सामने आई, जब भाजपा के अलिगढ़ से विधायक परिषद...

Hathras

Hathras में बुर्का पहने शख्स को चोर समझकर पीटा, निकला किन्नर — हाथ जोड़कर मांगी माफी

by Mayank Yadav
अगस्त 11, 2025

Hathras wearing burqa: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के सिकंदराराऊ इलाके में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई,...

Hathras

Hathras के पुलिसवालों ने ‘फिल्मी स्टाइल’ में गांजा तस्कर दबोचा, 105 किलो माल बरामद; सोशल मीडिया पर लोग ले रहे मज़े

by Mayank Yadav
जुलाई 27, 2025

Hathras Police: हाथरस में पुलिस की एक फ़िल्मी अंदाज़ वाली पीछा‑पकड़ कार्रवाई का वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल...

Next Post
Swine flu

Uttar Pradesh में Swine flu ने दी दस्तक, 25 साल के लड़के की मौत..मां की हालत गंभीर

Vistara Airlines

टिश्यू पेपर मिला पर लिखा मिला 'एयरप्लेन में बम है', मुंबई से फ्रैंकफर्ट जा रही फ्लाइट डायवर्ट

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist