शनिवार, अक्टूबर 10, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Amitabh Bachchan के ढलते करियर को कैसे केबीसी ने दी थी एक नई शुरुआत!

ऐसा ही एक नाम बॉलीवुड के महानायक कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) का भी है।

by Neel Mani
फ़रवरी 9, 2024
in Latest News, मनोरंजन
Amitabh Bachchan

Amitabh Bachchan

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: वक्त कब किसे क्या दिखाए ये कोई नहीं जानता। हर इंसान की जिंदगी में कभी ना कभी बुरा वक्त जरुर आता है लेकिन कुछ लोग बुरे वक्त में भी अपने आप को डगमगाने नहीं देते और इसे पार कर फिर खड़े होकर दुनिया के सामने मिसाल कायम करते हैं। ऐसा ही एक नाम बॉलीवुड के महानायक कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) का भी है।

अमित जी ने इस बात को बखूबी दिखाया है कि अगर हौसले बुलंद हों तो बुरा समय भी गुजर जाता है। इस अभिनेता के जीवन में भी एक ऐसा दौर आया था जब लाइन से उनकी फिल्में फ्लॉप हो रही थी। फिल्मों के लगातार फ्लॉप होने और कर्ज में डूबे रहने के बावजूद अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने हार नहीं मानी और फिर से खड़े होकर सबको दिखा दिया कि अगर आपके हौंसले बुलंद हो तो आप कुछ भी कर सकते हैं।

RELATED NEWS

Hurun India Rich List में शाहरुख खान बने सबसे अमीर भारतीय एक्टर, जाने और कौन से सितारे है लिस्ट में

Hurun India Rich List में शाहरुख खान बने सबसे अमीर भारतीय एक्टर, जाने और कौन से सितारे है लिस्ट में

सितम्बर 24, 2026
Amitabh Bachchan के एक ट्वीट ने किया उनके फैंस को परेशान, जाने किस बात का किया ज़िक्र

Amitabh Bachchan के एक ट्वीट ने किया उनके फैंस को परेशान, जाने किस बात का किया ज़िक्र

सितम्बर 16, 2026

बुरे दौर से गुजरते वक्त अमित जी ने एक ABCL के नाम से प्रोडक्शन कंपनी भी शुरु की थी, उनकी वो कंपनी भी नहीं चली थी। उस दौरान उनकी माली हालत ठीक नहीं थी सर पर करोड़ों का कर्ज और फिल्मों का लगातार फ्लॉप होना अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) को गर्द में लेते जा रहा था।

अमिताभ बच्चन के करियर को ट्रैक पर लाने में कहीं न कहीं टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति का भी अहम योगदान रहा है। KBC का पहला एपिसोड 3 जुलाई साल 2000 को टेलिकास्ट हुआ था। टीवी पर पहली बार कंप्यूटर जी, देवियो और सज्जनों, ताला लगा दिया जाए जैसे शब्दों ने दर्शकों को बखूबी एंटरटेन करने के साथ-साथ कई नॉलेजेबल बातें भी बताई थी।

2000 के उस बुरे वक्त में अमिताभ बच्चन ने इस शो की कमान संभाली थी और आजतक वे इस जिम्मेदारी को बखूबी निभाते आ रहे हैं। इस शो ने ना केवल उन्हें टीवी की दुनिया का सबसे बड़ा होस्ट बनाया बल्कि उन्हें घर-घर में पॉपुलर भी किया।

अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने अपना फिल्मी करियर साल 1969 में आई फिल्म सात हिंदुस्तानी से शुरु किया था। इसके बाद उन्होंने कई सुपरहिट फिल्में दी लेकिन साल 1999 के आते-आते उनका करियर पूरी तरह से डगमगाने लगा था। उम्र का बढ़ना उनके फिल्मी करियर पर असर डालने लगा था। साल 1999 में लगातार उनकी चार फिल्में फ्लॉप हुई थीं जिनमें लाल बादशाह, हिंदुस्तान की कसम, सूर्यवंशम और कोहराम जैसी फिल्में शामिल थीं।

इससे पहले साल 1995 में अमिताभ बच्चन ने जो प्रोडक्शन कंपनी ABCL शुरु की थी वो भी डूब गई थी। इस बात को उन्होंने साल 2013 में खुद एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि कैसे कंपनी के डूब जाने के बाद उन्होंने अलग-अलग लोगों से 90 करोड़ रुपये का कर्ज लिया था।

जब उनका करियर पूरी तरह से डूबने लगा था, तब उन्होंने टीवी का सहारा लिया था। साल 2000 में KBC के जरिए छोटे पर्दे पर  अमित जी ने अपनी नई पारी की शुरुआत की थी। ये वो दौर था जब फिल्मों में काम करने वाले स्टार्स को छोटे पर्दे के लिए काम करना सही नहीं माना जाता था लेकिन बिग B ने अपनी मेहनत और लग्न से लोगों की इस सोच को गलत साबित कर दिया था।

ये भी पढ़ें :- टीवी के राम Arun Govil ने इन वजहों के चलते कहा, सभी स्कूलों में पढ़ाई जानी चाहिए रामायण

KBC के एक एपिसोड में अमिताभ बच्चन ने खुद इस बात का जिक्र करते हुए बताया था कि जब ये शो शुरु हुआ था और जिस तरह लोगों का रिस्पॉन्स मिला था उसे देख उन्हें लगा था कि उनकी दुनिया ही बदल गई। अगर इस बात को कहा जाए कि अमिताभ बच्चन के करियर के अस्त होते सूरज को KBC ने ही उठाया है तो गलत नहीं होगा। आपको स्टोरी कैसी लगी कमेंट सेक्शन बॉक्स में जाकर जरुर बताएं।

Tags: Amitabh bachchanKBC
Share196Tweet123Share49

Neel Mani

Related Posts

Hurun India Rich List में शाहरुख खान बने सबसे अमीर भारतीय एक्टर, जाने और कौन से सितारे है लिस्ट में

Hurun India Rich List में शाहरुख खान बने सबसे अमीर भारतीय एक्टर, जाने और कौन से सितारे है लिस्ट में

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 24, 2026

Hurun India Rich List 2026 में बॉलीवुड के सितारों की संपत्ति को लेकर दिलचस्प आंकड़े सामने आए हैं। इस लिस्ट...

Amitabh Bachchan के एक ट्वीट ने किया उनके फैंस को परेशान, जाने किस बात का किया ज़िक्र

Amitabh Bachchan के एक ट्वीट ने किया उनके फैंस को परेशान, जाने किस बात का किया ज़िक्र

by SYED BUSHRA
सितम्बर 16, 2026

Amitabh Bachchan Retirement: अमिताभ बच्चन के एक हालिया ब्लॉग पोस्ट ने उनके फैंस के बीच हलचल पैदा कर दी थी।...

Amitabh Bachchan ने शेयर किया यूपी पुलिस का पहला एंथम ‘खाकी का सितारा’, इस सिंगर की आवाज़ का बिखरा जादू

Amitabh Bachchan ने शेयर किया यूपी पुलिस का पहला एंथम ‘खाकी का सितारा’, इस सिंगर की आवाज़ का बिखरा जादू

by Sadaf Farooqui
अगस्त 18, 2026

Amitabh Bachchan: सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने उत्तर प्रदेश पुलिस के पहले आधिकारिक एंथम ‘खाकी का सितारा’ को अपने...

Amitabh Bachchan: ज़्यादा काम करने के चक्कर में बिग बी से हुई ये ग़लती, फैंस से हाथ जोड़कर मांगी माफी

Amitabh Bachchan: ज़्यादा काम करने के चक्कर में बिग बी से हुई ये ग़लती, फैंस से हाथ जोड़कर मांगी माफी

by Sadaf Farooqui
अगस्त 11, 2026

Amitabh Bachchan: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन 83 साल की उम्र में भी काम के प्रति अपने जुनून से युवाओं...

Amitabh Bachchan Birthday

Amitabh Bachchan Birthday : 83 की उम्र में भी कैसे फिट रहते हैं ‘बिग बी’ ? यहां मिलेगा आपको इस सवाल का पूरा जवाब…

by Gulshan
अक्टूबर 11, 2025

Amitabh Bachchan Birthday : बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन आज अपना 83वां जन्मदिन मना रहे हैं लेकिन हैरानी की बात...

Next Post
Relationship

Relationship Tips : लव मैरिज के लिए पेरेंट्स की चाहते हैं मंजूरी तो, फॉलो करे ये टिप्स

travel tips for kashmir

Travel Tips: कश्मीर की वादियों में अगर घुमने जा रहे हैं आप, तो इन बातों का हमेशा रखें ध्यान

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In