मंगलवार, जुलाई 21, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

NCR और दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा? IMD का अपडेट पढ़ें

दिल्ली-NCR क्षेत्र में आज बारिश का यलो अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है। बादल अन्य राज्यों में भी गिरने की संभावना है। गुजरात में रेड अलर्ट जारी किया गया है और जनता को सतर्क रहने की चेतावनी दी गई है। आइए देखें कि आज मौसम कैसा रहेगा?

by Mayank Yadav
सितम्बर 4, 2024
in Latest News, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली
IMD
Share on FacebookShare on Twitter

IMD Forecast: देशभर में मानसून के बादल जमकर बरस रहे हैं। कहीं बारिश तबाही का मंजर दिखा रही है तो कहीं सुहाने मौसम का नजारा दिखा रही है। बारिश के बावजूद लोग उमस से परेशान हैं। भारतीय मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक इस बार मानसून में जमकर बारिश हो रही है। हालांकि अब मानसून की वापसी में कुछ ही समय बचा है, लेकिन इसके बावजूद लगातार बारिश हो रही है।

अनुमान है कि बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात की वजह से उत्तर भारत में मानसून देरी से पहुंचा, इसलिए इस बार मानसून की वापसी में भी समय लग सकता है। मौसम विभाग ने आज भी दिल्ली-एनसीआर समेत 17 राज्यों में बारिश का अलर्ट दिया है। गुजरात में भारी बारिश का रेड अलर्ट है। आइए जानते हैं आज के मौसम को लेकर IMD का ताजा अपडेट क्या कहता है और देशभर में मानसून की बारिश से हालात कैसे हैं?

RELATED NEWS

IMD July Weather Forecast 2026

July Weather Forecast: जुलाई में बारिश रहेगी सामान्य से कम, गर्मी और उमस बढ़ने के आसार, IMD ने जारी किया नया मौसम पूर्वानुमान

जून 30, 2026
UP Weather Alert

Weather update :पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा यूपी का मौसम, 5 दिन बारिश-गरज के आसार, IMD ने जारी किया अलर्ट

जनवरी 22, 2026

दिल्ली में आज ऐसा रहेगा मौसम

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आज दिल्ली में अच्छी बारिश का येलो अलर्ट दिया है। राजधानी से सटे शहरों में भी बारिश हो सकती है। अगले 3 दिन मौसम खराब रहेगा। हालांकि कल दोपहर में तेज धूप खिली और लोग उमस से परेशान रहे, लेकिन रात में नोएडा में हुई बूंदाबांदी ने उमस से राहत दिलाई। आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहने का अनुमान है। इसके अलावा मौसम विभाग ने पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश के लिए भारी बारिश का ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, राजस्थान समेत 15 से ज्यादा राज्यों में भी बादल बरस सकते हैं।

आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में ये है स्थिति

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले 3-4 दिनों से आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में बारिश के कारण आई बाढ़ कहर बरपा रही है। दोनों राज्यों के बाढ़ प्रभावित इलाकों में रेस्क्यू जारी है। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, वायुसेना, नौसेना बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद कर रही है। वायुसेना के 6 हेलीकॉप्टर रेस्क्यू में लगे हुए हैं। 120 मोटर बोट लोगों को बाढ़ के पानी से निकालकर राहत शिविरों में पहुंचा रही हैं। मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू स्थिति और बचाव कार्यों पर नज़र रख रहे हैं।

बाढ़ के कारण आंध्र प्रदेश में कई राष्ट्रीय राजमार्ग बह गए हैं और सड़कें टूट गई हैं। रेल सेवाएं ठप हैं। करीब 2 लाख लोग अभी भी बाढ़ में फंसे हुए हैं और इतने ही लोगों को बचाया गया है। दूसरी ओर, तेलंगाना के सरकारी कर्मचारियों ने बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए अपना एक दिन का वेतन दान किया है। इससे करीब 130 करोड़ रुपये की मदद मिली है। उन्होंने मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी को चेक सौंपा। अभिनेता और विधायक एन बालकृष्ण ने आंध्र प्रदेश और तेलंगाना दोनों को 50-50 लाख रुपये का दान दिया है।

आज का धमाकेदार राशिफल: क्या आपकी किस्मत में छिपा है करोड़पति बनने का राज?

Tags: Delhi NCR Rain Alertimd weather update
Share198Tweet124Share49

Mayank Yadav

Related Posts

IMD July Weather Forecast 2026

July Weather Forecast: जुलाई में बारिश रहेगी सामान्य से कम, गर्मी और उमस बढ़ने के आसार, IMD ने जारी किया नया मौसम पूर्वानुमान

by SYED BUSHRA
जून 30, 2026

July Weather Forecast: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने जुलाई 2026 का मासिक मौसम पूर्वानुमान जारी कर दिया है। विभाग...

UP Weather Alert

Weather update :पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा यूपी का मौसम, 5 दिन बारिश-गरज के आसार, IMD ने जारी किया अलर्ट

by SYED BUSHRA
जनवरी 22, 2026

UP Weather Alert:प्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले चार से...

UP cold fog rain weather alert

Weather update: यूपी में कड़ाके की ठंड और कोहरे का कहर, IMD ने बारिश को लेकर क्या अलर्ट किया जारी

by SYED BUSHRA
जनवरी 20, 2026

UP Cold and Fog Alert:उत्तर प्रदेश में सर्दी का प्रकोप अभी भी थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रदेश...

Weather Update

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में कोहरा लेकिन कड़ाके की ठंड क्यों नहीं? जानिए बारिश को लेकर IMD का बड़ा अपडेट

by SYED BUSHRA
दिसम्बर 13, 2025

Delhi NCR Weather:दिल्ली-NCR के मौसम में आज, 13 दिसंबर 2025 को, हल्का बदलाव देखने को मिल सकता है। ठंड के...

Monsoon Alert: देशभर में फिर बरसेगा मानसून जोरदार हुई वापसी, कई राज्यों में भारी बारिश, आंधी और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी

Monsoon Alert: देशभर में फिर बरसेगा मानसून जोरदार हुई वापसी, कई राज्यों में भारी बारिश, आंधी और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी

by SYED BUSHRA
अक्टूबर 7, 2025

Monsoon Alert: मानसून का यह सीज़न इस बार बेहद शानदार साबित हो रहा है। मानसून के आगमन के बाद से...

Next Post
MCD Ward

आज MCD वार्ड कमेटी का चुनाव, मेयर के विरोध के बाद भी LG ने पीठासीन अधिकारी नियुक्त किए, हंगामा

SP

क्या सपा सरकार में गोरखपुर की ओर होगा बुलडोज़र का मुंह?

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist