सोमवार, अक्टूबर 12, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

IND vs AFG WORLD CUP LIVE MATCH UPDATE: 8 विकेट से जीती टीम इंडिया, रोहित शर्मा ने जड़ा शतक

by Saurabh Chaturvedi
अक्टूबर 11, 2023
in Latest News, क्रिकेट न्यू़ज, खेल
AFG vs IND photo
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली। अफगानिस्तान और भारत के बीच वर्ल्ड कप का 9वां मुकाबला खेला जा रहा है. अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया और भारत को बल्लेबाजी का न्यौता दिया. टीम इंडिया का वर्ल्ड कप में ये दूसरा मुकाबला है. इससे पहले भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड का आगाज मैच खेल चुकी है और इसको 6 विकेट से अपने नाम किया था.

 

RELATED NEWS

IND vs AFG: आज हो सकता है ‘वंडर किड’ वैभव का इंटरनेशनल डेब्यू, प्लेइंग XI को लेकर बड़ा सवाल

IND vs AFG: आज हो सकता है ‘वंडर किड’ वैभव का इंटरनेशनल डेब्यू, प्लेइंग XI को लेकर बड़ा सवाल

सितम्बर 17, 2026
India Japan T20 Match 2026

IND vs AFG 3rd T20 Live Score: 5.2 ओवर के बाद अफगानिस्तान 47/4, भारत ने दिया 222 रन का बड़ा लक्ष्य

सितम्बर 17, 2026

IND vs AFG LIVE SCORE 9.00: अफगानिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप में अपना दूसरा मुकाबला जीत लिया है. अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोर बोर्ड पर 272 स्कोर खड़ा किया था, जवाब में टीम इंडिया ने 2 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य को हासिल कर लिया.

 

IND vs AFG LIVE SCORE 8.22: टीम इंडिया को रोहित शर्मा के रूप में बड़ा झटका लगा है. रोहित शर्मा 131 रन बनाकर पवेलियन लौटे. अब उनके जगह पर बल्लेबाजी के लिए श्रेयस अय्यर आए हें.

 

IND vs AFG LIVE SCORE 7.51: टीम इंडिया को पहला झटका ईशान किशन के रूप में लगा है. किशान अपना अर्धशतक बनाने से चूक गए और 47 रन पर आउट हो गए. राशिद खान की गेंद पर बल्ले का किनारा लेते हुए किशन कैच आउट हुए. किशन की जगह पर क्रीज पर विराट कोहली बल्लेबाजी करने के लिए आए हैं.

 

IND vs AFG LIVE SCORE 7.46: वर्ल्ड कप 2023 में अफगानिस्तान के खिलाफ रोहित शर्मा ने अपना शतक पूरा कर लिया है. इसी के साथ रोहित ने इतिहास रचते हुए वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा शतक जड़ने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है.

 

IND vs AFG LIVE SCORE 7.40: लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने 17 ओवर का खेल पूरा कर लिया है. टीम इंडिया ने बिना कोई विकेट खोए स्कोर बोर्ड पर 140 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया है. कप्तान रोहित शर्मा शतक के करीब है.

 

IND vs AFG LIVE SCORE 7.24: अफगानिस्तान के खिलाफ रन चेज करते समय भारतीय टीम ने स्कोर बोर्ड पर 100 का आंकड़ा पूरा कर लिया है. टीम इंडिया के कप्तान एवं सलामी बल्लेबाज ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. अच्छी बात ये है कि भारत ने अभी तक अपना एक भी विकेट नहीं खोया है.

 

IND vs AFG LIVE SCORE 7.00:  अफगानिस्तान के खिलाफ कप्तान रोहित शर्मा ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. रोहित शर्मा आज बहुत ही बेहतरीन अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं. गेंद इनके बल्ले पर बहुत ही अच्छे से आ रही है. इसके साथ इन्होंने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्का जड़ने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है.

 

IND vs AFG LIVE SCORE 6.34: लक्ष्य का पीछा करने उतरे भारतीय टीम ने पहला ओवर हो चुका है. पहले ओवर में मात्र 2 रन आए. पिछले मैच में ईशान किशन ओर रोहित शर्मा गोल्डन डक में आउट हुए थे, ऐसे में आज इनके बीच एक बड़ी साझेदारी होनी जरूरी है.

 

IND vs AFG LIVE SCORE 6.30: टीम इंडिया बल्लेबाजी के लिए क्रीज पर आ गई है. भारत की तरफ से पारी की शुरुआत करने कप्तान रोहित शर्मा और ईशान किशन उतरे हैं. किशन को शुभमन गिल की जगह टीम में शामिल किया गया है.

 

IND vs AFG LIVE SCORE 6.20: अफगानिस्तान ने भारत के खिलाफ 272 रनों का पहाड़ खड़ा कर दिया है. अब भारत को जीत के लिए 273 रनों की जरूरत है. टीम इंडिया की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट जसप्रीत बुमराह ने चटकाए हैं. उन्होंने 4 विकेट चटकाए हैं.

 

IND vs AFG LIVE SCORE 4.44: भारतीय क्रिकेट टीम को चौथी सफलता मिली है. अच्छे लय में दिख रहे अजमतुल्लाह आउट हो गए हैं. हार्दिक पांड्या ने उनको पवेलियन का रास्ता दिखाया. पांड्या के खाते में अब तक 2 सफलता गई है.

 

IND vs AFG LIVE SCORE 4.20: भारत बनाम अफगानिस्तान मैच में 3 ओवर का खेल समाप्त हो चुका है. इसमें अफगानिस्तान ने 3 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 148 रन बना दिए हैं. अजमतुल्लाह 46 रन बनाकर क्रीज पर टिके हुए हैं. वहीं दूसरी तरफ  शाहीदी 36 रन बनाकर नाबाद खेल रहे हैं, दोनों के बीच बहुत ही जरूरी साझेदारी हुई है, जिसको अफगानिस्तान आगे बढ़ाना चाहेगी.

 

IND vs AFG LIVE SCORE 3.39: 19 ओवर की समाप्ती पर अफगानिस्तान का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 82 रन है. भारत की तरफ से हार्दिक, बुमराह और शार्दुल ठाकुर को 1-1 सफलता मिली है.

 

IND vs AFG LIVE SCORE 3.30: टीम इंडिया की तरफ से पहला स्पिन स्पैल डालने कुलदीप यादव आए.  कुलदीप ने भारतीय पारी का 17वां ओवर डाला. इस समय अफगानिस्तान का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 77 रन है.

 

IND vs AFG LIVE SCORE 3.15:  भारतीय टीम को तीसरी सफलता शार्दुल ठाकुर ने दिलाई. 13 ओवर की समाप्ती पर अफगानिस्तान का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 63 रन है. इस समय क्रीज पर अजमतुल्लाह और उमरजई हैं.

 

IND vs AFG LIVE SCORE 3.07:  टीम इंडिया को दूसरी सफलता मिल गई है. अफगानिस्तान के दोनों ओपनर पवेलियन लौट चुके हैं. अब क्रीज पर नए बल्लेबाजी शाहीदी आए हैं.  भारत को दूसरी सफलता हार्दिक पांड्या ने दिलाई. बॉउंड्री में शार्दुल ठाकुर ने कैच किया.

 

IND vs AFG LIVE SCORE 2.34: 10 ओवर खेल खत्म हो चुका है. शुरुआती पॉवर प्ले में टीम इंडिया ने बहुत ही सधी हुई बल्लेबाजी करते हुए 1 विकेट के नुकसान पर 50 रन बना दिए हैं. टीम इंडिया को एक मात्र सफलता जसप्रीत बुमराह ने दिलाई है. जिन्होंने अच्छे लय में दिख रहे इब्राहिम का विकेट लिया.

 

IND vs AFG LIVE SCORE 2.20: टीम इंडिया ने अपना पहला रिव्यू गवां दिया है. दरअसल सिराज की गेंद पर इब्राहिम वीट हुए और भारतीय खेमे ने एल्बीडब्लू की मांग करते हुए रिव्यू ले लिया, जिसका कोई नतीजा नहीं निकला. फिलहाल 4 ओवर का खेल समाप्त हो चुका है और अफगानिस्तान बिना किसी नुकसान 18 रन बनाई हुई है.

 

IND vs AFG LIVE SCORE 2.05: भारत की तरफ से पहला ओवर जसप्रीत बुमराह ने डाला. वहीं अफगानिस्तान की तरफ से बल्लेबाजी पारी की शुरुआत रहमनुल्लाह और इब्राहीम बल्लेबाजी के लिए उतरे हैं. पारी का दूसरा ओवर मोहम्मद सिराज ने डाला.

Tags: afg vs indind vs afg liveind vs afg"jasprit bumrahNEWS 1 INDIARohit SharmaWorld Cup
Share196Tweet123Share49

Saurabh Chaturvedi

Related Posts

IND vs AFG: आज हो सकता है ‘वंडर किड’ वैभव का इंटरनेशनल डेब्यू, प्लेइंग XI को लेकर बड़ा सवाल

IND vs AFG: आज हो सकता है ‘वंडर किड’ वैभव का इंटरनेशनल डेब्यू, प्लेइंग XI को लेकर बड़ा सवाल

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 17, 2026

भारतीय क्रिकेट टीम आज अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की T20 सीरीज का आखिरी मुकाबला खेलने उतरेगी। नई दिल्ली के...

India Japan T20 Match 2026

IND vs AFG 3rd T20 Live Score: 5.2 ओवर के बाद अफगानिस्तान 47/4, भारत ने दिया 222 रन का बड़ा लक्ष्य

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 17, 2026

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की T20I सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला गुरुवार, 17 सितंबर को दिल्ली...

Cricket Clash भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज के पहले मैच पर बारिश का साया, नेट्स में बुमराह ने वैभव सूर्यवंशी को  खूब छकाया

Cricket Clash भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज के पहले मैच पर बारिश का साया, नेट्स में बुमराह ने वैभव सूर्यवंशी को खूब छकाया

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 12, 2026

भारत और अफगानिस्तान के बीच टी20 सीरीज शुरू होने वाली है। सीरीज के तीनों मैच नई दिल्ली में ही खेले...

India Japan T20 Match 2026

AFG vs IND: Vaibhav Suryavanshi की वजह से बढ़ी टीम इंडिया की टेंशन, प्लेइंग इलेवन पर माथापच्ची

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 12, 2026

अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 मुकाबले से पहले टीम इंडिया के सामने खिलाड़ियों की कमी नहीं, बल्कि कई मजबूत विकल्प होने...

Breaks Silence on Retirement: lord’s में ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाने के बाद संन्यास पर रोहित शर्मा ने तोड़ी चुप्पी

Breaks Silence on Retirement: lord’s में ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाने के बाद संन्यास पर रोहित शर्मा ने तोड़ी चुप्पी

by Kirtika Tyagi
जुलाई 20, 2026

Rohit Sharma on Retirement : भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर पिछले कुछ दिनों से...

Next Post
Siddharthnagar News: “खोद के गाढ़ दूंगा, हद से ज्यादा जाओगे तो दिमाग ठंडा कर दूंगा”, सिद्धार्थनगर में सीओ की धमकी का वीड‍ियो वायरल, मिले जांच के आदेश

Siddharthnagar News: “खोद के गाढ़ दूंगा, हद से ज्यादा जाओगे तो दिमाग ठंडा कर दूंगा”, सिद्धार्थनगर में सीओ की धमकी का वीड‍ियो वायरल, मिले जांच के आदेश

Israel

आतंकी संगठन हमास को मिटाने में जुटा इजरायल, कहा -अब पानी भी नहीं मांगेगा

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In