मंगलवार, सितम्बर 8, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

‘बंटेंगे तो कटेंगे’ पर खरगे का बड़ा हमला, टेररिस्ट से की सीएम योगी की तुलना

Mallikarjun Kharge on Yogi: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सीएम योगी आदित्यनाथ के बयान ‘बटेंगे तो कटेंगे’ पर तीखा हमला बोला है।

by Digital Desk
नवम्बर 11, 2024
in Latest News, राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

RELATED NEWS

Parliament Special Session on Delimitation

Delimitation Debate: परिसीमन पर सियासी घमासान, खरगे ने PM मोदी को चिट्ठी लिखकर रखी कौन सी बड़ी मांगें

अगस्त 28, 2026
Maithili Sharan Gupt Jayanti: राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की जयंती पर सीएम योगी और अन्य नेताओं ने किया नमन

Maithili Sharan Gupt Jayanti: राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की जयंती पर सीएम योगी और अन्य नेताओं ने किया नमन

अगस्त 3, 2026

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। वे साधु का ड्रेस पहनते हैं, पर लोगों के बीच आकर ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ जैसी बात बोलते हैं। क्या ये साधु का काम है?। ऐसा कोई टेररिस्ट बोल सकता है, साधु नहीं बोल सकते हैं। उन्होंने गेरुआ वस्त्र प्रधानमंत्री की तरह झूठ बोलने के लिए पहना है?। साधु तो करुणामय होते हैं। कोई नाथ संप्रदाय का साधू ऐसी बात कर ही नहीं सकता। ‘हम डरेंगे तो मरेंगे’… ‘हम डरने वाले नहीं हैं। ये बातें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने झारखण्ड के पलामू में छत्तरपुर विधानसभा क्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहीं।

ताकि जनता में भ्रम की स्थिति ना बने

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर कटाक्ष करते हुए कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि दोनों अपने-अपने भाषणों में विरोधाभासी बयान दे रहे हैं। खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘एक हैं तो सेफ हैं’ और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ नारे को लेकर सवाल उठाए। खरगे ने कहा कि पहले मोदी और योगी यह तय करें कि देश में कौन सा नारा लागू होगा, ताकि जनता में भ्रम की स्थिति ना बने। खरगे ने आरोप लगाया कि मोदी-योगी का मकसद देश की एकता को खत्म करना है और अपनी सत्ता को बनाए रखने के लिए इस तरह के बयान दे रहे हैं।

‘दादागिरी’ का प्रतीक

खरगे ने कहा कि इन नारों का मकसद देश में लोगों को बांटना है, ताकि वह अपने राजनीतिक स्वार्थ साध सकें। खरगे ने इस तरह की बयानबाजी को ‘दादागिरी’ का प्रतीक बताया। खरगे के निशाने पर प्रधानमंत्री, सीएम योगी के साथ असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा पर भी थे। खरगे ने कहा, प्रधानमंत्री खुद को बैकवर्ड का बेटा बताते हैं, लेकिन वह फॉरवर्ड को सपोर्ट करते हैं, वह बैकवर्ड को कुचलने वालों को सपोर्ट करते हैं। असम के सीएम की भाषा भी वही है। वह भी बंटने-कटने की बात करते हैं। पर देश की जनता जान चुकी है। नफरत करने वालों को लोकसभा के बाद अब विधानसभा चुनाव में सबक सिखाने जा रही है।

क्या गुजरात में कोई स्वर्ण युग आया?

पीएम मोदी पर खरगे के हमले यहीं नहीं थमे। उन्होंने कहा कि मोदी मानते हैं कि वह जैविक नहीं हैं। वो आदतन झूठे हैं, जो कभी अपने वादे पूरे नहीं करते। क्या गुजरात में कोई स्वर्ण युग आया?। हम 25 साल मोदी को सीएम फिर पीएम के तौर पर बर्दाश्त कर रहे हैं। वो पिछड़ों और महिलाओं का शोषण करने वालों का सपोर्ट करते हैं। वो मोदी मणिपुर जाने से डरते हैं. मैं उन्हें वहां जाने की चुनौती देता हूं। मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा किदेश की आजादी में बीजेपी और आरएसएस के लोगों का कोई योगदान नहीं है। गांधी जी ने जब ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ का आह्वान किया, तब आरएसएस के लोग अंग्रेजों के लिए नौकरी कर रहे थे। आज ये लोग हमें देशभक्ति का पाठ पढ़ा रहे हैं।

मगर हम डरने वाले नहीं

मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री मोदी पर भी हमला बोला. आरोप लगाया कि पीएम मोदी विपक्ष का दबाने और चुनी हुई सरकारों को गिराने के लिए विधायकों को बकरियों की तरह खरीदते और खिला-पिलाकर काट देते हैं। मोदी और अमित शाह अदाणी और अंबानी के साथ मिलकर सरकार चला रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने विपक्षी नेताओं के खिलाफ ईडी, सीबीआई और अन्य एजेंसियों को तैनात कर दिया है। मगर हम डरने वाले नहीं हैं। हमने आजादी के लिए लड़ाई लड़ी है। प्राणों की आहुति दी है। राहुल गांधी संविधान बचाने की कोशिश कर रहे हैं।

राज्य में गठबंधन की सरकार बनेगी

कर्नाटक में चुनावी समीकरणों पर टिप्पणी करते हुए मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि वह अब तक चार चुनावी सभाएं कर चुके हैं और उन्हें पूरा विश्वास है कि इस बार राज्य में गठबंधन की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दल मिलकर कर्नाटक में सत्ता हासिल करेंगे। महाराष्ट्र की राजनीति पर भी उन्होंने कहा कि गठबंधन वहां भी मजबूती से काम कर रहा है और सभी दल एकजुट होकर अपनी पहचान बना रहे हैं। महाराष्ट्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी। बीजेपी का झूठ और नफरत वाली राजनीति के दिन लद गए है।

Tags: CM Yogi AdityanathJharkhand assembly electionsMallikarjun Kharge
Share196Tweet123Share49

Digital Desk

Related Posts

Parliament Special Session on Delimitation

Delimitation Debate: परिसीमन पर सियासी घमासान, खरगे ने PM मोदी को चिट्ठी लिखकर रखी कौन सी बड़ी मांगें

by SYED BUSHRA
अगस्त 28, 2026

Parliament Special Session on Delimitation:केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू के एक टीवी इंटरव्यू में परिसीमन विधेयक को लेकर दिए...

Maithili Sharan Gupt Jayanti: राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की जयंती पर सीएम योगी और अन्य नेताओं ने किया नमन

Maithili Sharan Gupt Jayanti: राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की जयंती पर सीएम योगी और अन्य नेताओं ने किया नमन

by Sadaf Farooqui
अगस्त 3, 2026

Maithili Sharan Gupt Jayanti:'राष्ट्रकवि' और 'पद्म भूषण' से सम्मानित मैथिलीशरण गुप्त की 140वीं जयंती पर सोमवार को देशभर में उन्हें...

CM Yogi Bahraich Visit

CM Yogi Bahraich Visit: सीएम योगी आज बहराइच दौरे पर, 352 करोड़ की विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

by SYED BUSHRA
जुलाई 21, 2026

CM Yogi Bahraich Visit: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज दोपहर करीब दो बजे बहराइच जिले के दौरे पर पहुंचेंगे। अपने दौरे...

CM Yogi Gorakhpur Visit: बारिश के बीच जनता दर्शन में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, लोगों की सुनी समस्याएं और दिया समाधान का आश्वासन

CM Yogi Gorakhpur Visit: बारिश के बीच जनता दर्शन में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, लोगों की सुनी समस्याएं और दिया समाधान का आश्वासन

by Sadaf Farooqui
जुलाई 11, 2026

CM Yogi Gorakhpur Visit: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को गोरखपुर में प्रतिकूल मौसम के बावजूद जनता...

CM Yogi ने जनता दर्शन में कैंसर पीड़ितों को दिलाया इलाज का भरोसा और राजस्व मामलों के समय पर होने के दिए निर्देश

CM Yogi ने जनता दर्शन में कैंसर पीड़ितों को दिलाया इलाज का भरोसा और राजस्व मामलों के समय पर होने के दिए निर्देश

by Sadaf Farooqui
जून 29, 2026

Uttar Pradesh के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को आयोजित 'जनता दर्शन' कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए...

Next Post
Aaj Ka Rashifal : देव दिवाली पर गंगा स्नान और दीपदान से होगा सौभाग्य का आगमन, 12 नवंबर के दिन इन राशियों पर होगी देवताओं की कृपा

Aaj Ka Rashifal : देव दिवाली पर गंगा स्नान और दीपदान से होगा सौभाग्य का आगमन, 12 नवंबर के दिन इन राशियों पर होगी देवताओं की कृपा

UPPSC

रातभर जारी रहा विरोध, एक शिफ्ट पर अड़े छात्र, आश्वासन के बाद भी नहीं खत्म हुआ प्रोटेस्ट

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In