Sunday, November 8, 2026 11:13 pm
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » Latest News » पप्पू यादव के बाद अब ‘B कंपनी’ के बॉस अनमोल ने भीम सेना के प्रमुख को जान से मारने की धमकी देकर मचा दी सनसनी

पप्पू यादव के बाद अब ‘B कंपनी’ के बॉस अनमोल ने भीम सेना के प्रमुख को जान से मारने की धमकी देकर मचा दी सनसनी

अनमोल बिश्नोई ने सतपाल तंवर को फोन कर दी धमकी, शिकायत के अनुसार, अनमोल ने कहा कि वह उनके टुकड़े-टुकड़े’ कर देगा।

by Digital Desk
04/11/2024

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। लॉरेंस बिश्नोई का छोटे भाई अनमोल बिश्नोई फिर सुर्खियों में हैं। पप्पू यादव के बाद अब बी कंपनी के बॉस अनमोल ने भीम सेना के प्रमुख सतपाल तंवर को जान से मारने की धमकी दी है। तंवर की तहरीर पर पुलिस ने अनमोल बिश्नोई के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पूरे प्रकरण पर पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। वहीं पीड़ित का कहना है कि उन्हें विदेश के नंबरों से कॉल आई थी। करीब 6 मिनट 41 सेकंड तक चली कॉल में उन्हें टुकड़े-टुकड़े करने की धमकी दी गई।

क्या है पूरा मामला

ममला गुरुग्राम का है। यहां के रहने वाले भीम सेना प्रमुख सतपाल तंवर ने पुलिस में जाकर शिकायत दर्ज करवाई है। सतपाल तंवर का आरोप है कि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के छोटे भाई अनमोल ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी है। गुरुग्राम पुलिस ने अनमोल बिश्नोई के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सतपाल तंवर का कहना है कि अनमोल बिश्नोई ने अमेरिका, कनाडा, जिम्बाब्वे एवं केन्या के नंबरों का उपयोग करके धमकी दी है। पुलिस ने मामले की जांच के लिए एक टीम का गठन किया गया है। इस टीम में एसटीएफ और अपराध एवं साइबर अपराध के सदस्य शामिल हैं। मामले पर अधिकारियों का कहना है कि अनमोल बिश्नोई को भारत लाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

30 अक्टूबर को फोन के जरिए अनमोल ने दी धमकी

पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, भीम सेना प्रमुख सतपाल तंवर को 30 अक्टूबर को अनमोल बिश्नोई के नाम से कई कॉल आए। इस कॉल में उन्हें कहा गया कि वह उनके टुकड़े-टुकड़े कर देगा। शिकायत के अनुसार, ये धमकी भरी कॉल कुल 6 मिनट 41 सेकंड चली थी। बताया जा रहा है कि अनमोल बिश्नोई अमेरिका में छिपा हुआ है और एनआईए ने उसकी गिरफ्तारी के सूचना देने पर 10 लाख का इनाम भी रखा है। मुम्बई पुलिस को अमेरिका के अधिकारियों ने अनमोल बिश्नोई के ठिकाने की जानकारी मुहैया कराई है। जिसके बाद केंद्र व राज्य सरकार एक्शन में आते हुए उसके प्रत्यपर्ण के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

RELATED NEWS

हॉलीवुड में एंट्री की तैयारी में ऋतिक रोशन! ऑस्कर विजेता प्रोजेक्ट्स से जुड़ी एजेंसी के साथ मिलाया हाथ

दिल्ली में गुरु रंधावा के जिम पर फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सोशल मीडिया पर जिम्मेदारी लेने का दावा

June 11, 2026
अब ‘बर्न गर्ल’ ने भीम आर्मी चीफ की डील को कर दिया लीक, बता दिया कब बीजेपी का दामन थामेंगे चंद्रशेखर आज़ाद

अब ‘बर्न गर्ल’ ने भीम आर्मी चीफ की डील को कर दिया लीक, बता दिया कब बीजेपी का दामन थामेंगे चंद्रशेखर आज़ाद

November 26, 2025

पप्पू यादव को लॉरेंस गैंग ने दी थी धमकी

कुछ दिन पहले बिहार की पूर्णियां सीट से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शूटर्स ने जान से मारने की धमकी दी थी। पप्पू यादव ने स्थानीय पुलिस में शिकायत भी दर्ज करवाई थी। बिहार पुलिस ने एक धमकीबाज शूटर को अरेस्ट कर लिया था। पप्पू यादव ने सोशल मीडिया के जरिए लॉरेंस बिश्नोई को चैलेंज किया था। पप्पू यादव ने कहा था कि अगर केंद्र सरकार उन्हें परमीशन दे तो वह दो टके के गैंग का चंद दिनों के अंदर सफाया कर सकते हैं। इसी के बाद लॉरेंस के गुर्गे एक्टिव हुए और पप्पू यादव को फोन के जरिए धमकी दी।

बाबा सिद्दकी की हत्या में अनमोल बिश्नोई का हाथ

महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या मामले की जांच कर रही मुंबई क्राइम ब्रांच ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस को पहली बार पता चला कि शूटर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई के सीधे संपर्क में थे। ऐसे में अब अधिकारियों को यकीन हो गया है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे बिश्नोई गिरोह का हाथ है। हालांकि, अभी तक हत्या का कारण पता नहीं चला है। प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि अभिनेता सलमान खान के साथ करीबी संबंध होने के कारण सिद्दीकी की हत्या की गई। वहीं डिजिटल सबूतों से पता चला है कि अनमोल बिश्नोई एक शूटर और एक साजिशकर्ता प्रवीण लोनकर के संपर्क में था। शक है कि अनमोल कनाडा और अमेरिका से आरोपितों के संपर्क में था।

कौन हैं अनमोल बिश्नोई

अनमोल बिश्नोई गुजरात की साबरमती जेल में बंद कुख्यात बदमाश लॉरेंस बिश्नोई का भाई है। पंजाब के फजिल्का निवासी अनमोल बिश्नोई का नाम सिद्दू मूसेवाला की हत्या में सामने आया था। बताया जाता है कि वह भारत से फर्जी पासपोर्ट पर विदेश भाग गया था। अनमोल बिश्नोई का दूसरा नाम भानु हैं। अनमोल बिश्नोई पर भारत में कुल 18 आपराधिक मुकदमे दर्ज है। वह राजस्थान की जोधपुर जेल में सजा भी काट चुका है। बताया जाता है कि 2021 में 7 अक्टूबर को जमानत पर रिहा हुआ था। जिसके बाद वह विदेश भाग गया। अनमोल के बारे में अमेरिका के अधिकारियों ने बड़ी जानकारी मुम्बई पुलिस को मुहैया कराई है।

अमेरिका में छिपा है अनमोल बिश्नोई

कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस के छोटे भाई भाई अनमोल को लेकर मुम्बई पुलिस को बड़ी जानकारी मिली है। अमेरिका के अधिकारियों ने पुलिस को बताया है कि अनमोल हमारे देश में छिपा हुआ है। इसके बाद मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने गैंगस्टर को अमेरिका से वापस लाने के लिए प्रत्यर्पण की कार्रवाई शुरू कर दी है। अनमोल को भारत लाने को लेकर पुलिस ने अदालत में आवेदन लगाया हुआ है। विशेष अदालत ने 16 अक्टूबर को पुलिस की अर्जी मंजूर कर ली थी और उन्हें जल्द ही जरूरी दस्तावेज मिलने की उम्मीद है। उधर, मुंबई क्राइम ब्रांच ने केंद्र सरकार को प्रत्यर्पण का अनुरोध भी सौंप दिया है।

अनमोल पर 2012 में दर्ज हुई थी पहली एफआईआर

अनमोल बिश्नोई पर साल 2012 में पहली बार पंजाब के अबोहर में हमले, मारपीट और आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। अनमोल पर हत्या, टारगेट किलिंग, फिरौती, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराएं लगी हुई हैं। अनमोल अमेरिका से बैठकर लोगों को धमकाता है और रंगदारी भी वसूलता है। करीब 2 साल पहले अनमोल अमेरिका में पंजाबी सिंगर करण औजला और शैरी मान के शो में नजर आया था। कैलिफोर्निया के बेकर्सफील्ड में आयोजित कार्यक्रम में अनमोल स्टेज पर सेल्फी लेता नजर आया था। अनमोल बिश्नोई पर सिद्धू मूसेवाला की हत्या का आरोप है। अनमोल ने गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के साथ मिलकर पूरी साजिश को अंजाम दिया था।

Related Posts

हॉलीवुड में एंट्री की तैयारी में ऋतिक रोशन! ऑस्कर विजेता प्रोजेक्ट्स से जुड़ी एजेंसी के साथ मिलाया हाथ

दिल्ली में गुरु रंधावा के जिम पर फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सोशल मीडिया पर जिम्मेदारी लेने का दावा

June 11, 2026
अब ‘बर्न गर्ल’ ने भीम आर्मी चीफ की डील को कर दिया लीक, बता दिया कब बीजेपी का दामन थामेंगे चंद्रशेखर आज़ाद

अब ‘बर्न गर्ल’ ने भीम आर्मी चीफ की डील को कर दिया लीक, बता दिया कब बीजेपी का दामन थामेंगे चंद्रशेखर आज़ाद

November 26, 2025
कौन है वह गर्ल, जिसने सांसद चंद्रेशखर आजाद के प्राइवेट वीडियो को किया लीक, ‘लैला’ ने क्यों कहा अब खाऊंगी जहर

कौन है वह गर्ल, जिसने सांसद चंद्रेशखर आजाद के प्राइवेट वीडियो को किया लीक, ‘लैला’ ने क्यों कहा अब खाऊंगी जहर

September 25, 2025
Lawrence Bishnoi

सलमान के साथ काम किया तो मौत तय? कपिल शर्मा को लॉरेंस गैंग की खुली धमकी!

August 8, 2025
यूपी पुलिस के AK-47 की गरजना से बदमाशों में मचा ‘त्राहिमाम’, 24 घंटे में 17 एनकाउंटर कर ‘खाकी’ ने रचा कीर्तिमान

यूपी पुलिस के AK-47 की गरजना से बदमाशों में मचा ‘त्राहिमाम’, 24 घंटे में 17 एनकाउंटर कर ‘खाकी’ ने रचा कीर्तिमान

May 29, 2025
Meerut Encounter

मेरठ में एसटीएफ और बदमाश के बीच मुठभेड़, लॉरेंस बिश्नोई गैंग का इनामी गुर्गा एनकाउंटर में ढेर

February 26, 2025
जानिए लॉरेंस बिश्नोई के कौन है वो 3 ‘सेनापति’, जिन्होंने तैयार की 1000 नए शूटर्स की जुनियर विंग

जानिए लॉरेंस बिश्नोई के कौन है वो 3 ‘सेनापति’, जिन्होंने तैयार की 1000 नए शूटर्स की जुनियर विंग

January 14, 2025
Salman Khan

Salman Khan: लॉरेंस बिश्नोई गैंग से खतरा,सलमान खान की सुरक्षा बढ़ी

January 6, 2025
Lawrence Bishnoi

लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर मिली धमकी, महिला के साथ किया रेप, सुप्रीम कोर्ट ने फिर भी आरोपी को क्यों दी जमानत ?

December 22, 2024
Delhi News:लॉरेंस बिश्नोई की दहशत पर भड़के अरविंद केजरीवाल, कानून व्यवस्था पर भी उठाए सवाल

Delhi News:लॉरेंस बिश्नोई की दहशत पर भड़के अरविंद केजरीवाल, कानून व्यवस्था पर भी उठाए सवाल

November 29, 2024
Next Post
Lucknow

बुजुर्ग हुआ परेशान, रविवार को मदद के लिए खुला बैंक...,सीएम योगी ने किया ऐसा काम

Siddharthnagar

Siddharthnagar: कूड़ा नदी में डूबकर राजेंद्र की गई जान, एसडीआरएफ ने निकाला शव

Siddharthnagar

Siddharthnagar News: नौगढ़ तहसील में तहसील समाधान दिवस: शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश

POPULAR POST

Delhi-NCR Diwali Rush: दिवाली की धूम में ने बढ़ाया रोड पर जाम,दिल्ली वालो का हाल हुआ बेहाल

November 8, 2026
Yam Deep Daan on Dhanteras

Dhanteras2026:धनतेरस पर क्यों जलाया जाता है यम का दीपक? जानिए इसका धार्मिक महत्व और पौराणिक कथा

November 5, 2026
IND vs NZ : हिटमैन बने फिटमैन 39 की उम्र में चीते जैसी फुर्ती से किया रन आउट, डेरिल मिचेल फिटनेस देखकर रह गये दंग

IND vs NZ : हिटमैन बने फिटमैन 39 की उम्र में चीते जैसी फुर्ती से किया रन आउट, डेरिल मिचेल फिटनेस देखकर रह गये दंग

November 3, 2026
BSE ने छुट्टी के दिन किया मुहूर्त ट्रेडिंग का विशेष आयोजन, मिला शुभ मुहूर्त में कारोबार का मौका

BSE ने छुट्टी के दिन किया मुहूर्त ट्रेडिंग का विशेष आयोजन, मिला शुभ मुहूर्त में कारोबार का मौका

November 8, 2026
UP Bus Checking: यूपी में ओवरलोड बसों पर सरकार सख़्त,एक्सप्रेसवे पर भी नहीं मिलेगी एंट्री

UP Bus Checking: यूपी में ओवरलोड बसों पर सरकार सख़्त,एक्सप्रेसवे पर भी नहीं मिलेगी एंट्री

November 6, 2026
Moradabad Accident : बेकाबू बोलेरो ने पांच बच्चों को कुचला, दो की मौत से मचा कोहराम; पुलिस वाहन पर  पथराव

Moradabad Accident : बेकाबू बोलेरो ने पांच बच्चों को कुचला, दो की मौत से मचा कोहराम; पुलिस वाहन पर पथराव

November 3, 2026

LATEST

Ration Card e-KYC: राशन कार्ड धारकों के लिए जरूरी खबर, अगर समय पर नहीं करवाई E-KYC तो हो सकती है दिक्कत

Ration Card e-KYC: राशन कार्ड धारकों के लिए जरूरी खबर, अगर समय पर नहीं करवाई E-KYC तो हो सकती है दिक्कत

November 8, 2026
Gold Hallmark :कौन से नए नियम हुए लागू? गहने खरीदने से पहले कैसे पहचानें असली सोना, जानिए पूरी बात

Gold Hallmark :कौन से नए नियम हुए लागू? गहने खरीदने से पहले कैसे पहचानें असली सोना, जानिए पूरी बात

November 8, 2026
Lucknow Agra Expressway Bus Accident

Bus Accident: लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर बस पलटने से मचीं चीख पुकार, 50 से 60 लोग थे सवार; रेस्क्यू में जुटी पुलिस और दमकल टीम

November 8, 2026
Ghaziabad Fire: दिवाली की रात क्रॉसिंग रिपब्लिक की एक बिल्डिंग में लगी आग,10वीं मंज़िल परदिखी आग की लपटें

Ghaziabad Fire: दिवाली की रात क्रॉसिंग रिपब्लिक की एक बिल्डिंग में लगी आग,10वीं मंज़िल परदिखी आग की लपटें

November 8, 2026
UP Diwali Road Accidents

Road Accident:यूपी में दिवाली की खुशियां बदलीं मातम में , मुजफ्फरनगर-चित्रकूट में भीषण हादसे, 10 लोगों की दर्दनाक मौत

November 8, 2026
UP Weather Today

UP Weather: यूपी में मौसम ने ली करवट, सुबह कोहरा और दिन में खिलेगी धूप,आईए जानते हैं लखनऊ-नोएडा समेत 4 शहरों कैसा रहेगा मौसम?

November 8, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India