शनिवार, जुलाई 11, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

IPL T20 2024: 12 साल बाद मुंबई के इस ग्राउंड पर केकेआर को मिली जीत, हार्दिक पांडया को क्यों ले आई है सवालों के घेरे में?

बीते शुक्रवार यानी 3 मई की शाम को मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच एक शानदार मुकाबला देखने को मिला। आईपीएल 2024 (IPL T20 2024) का 51वां मुकाबला

by Neel Mani
मई 4, 2024
in Latest News, खेल
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: बीते शुक्रवार यानी 3 मई की शाम को मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच एक शानदार मुकाबला देखने को मिला। आईपीएल 2024 (IPL T20 2024) का 51वां मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। इस ग्राउंड पर जीत हासिल करने के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम पिछले कई सालों से संघर्ष करते हुए दिखाई दे रही थी, लेकिन इस बार यानी आईपीएल के 17वें सीजन में केकेआर को आखिरकार सफलता मिल ही गई। शानदार प्रदर्शन करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 24 रनों से करारी शिकस्त दी।

इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता (IPL T20 2024) की खराब शुरूआत के बाद ये टीम सिर्फ 169 रन ही बना पाई थी। इस स्कोर को देखकर कहा जाने लगा था कि इस बार भी शायद वानखेड़े में केकेआर को हार का सामना करना पड़ेगा, लेकिन ये कौन जानता था कि ये मैच आगे चलकर इतना दिलचस्प हो जाएगा। 170 रनों के टारगेट को पूरा करने के लिए मुंबई इंडियंस की टीम का इस मैच में भी परफॉरमेंस बेहद खराब रहा। 18.5 ओवरों में ही पूरी टीम सिर्फ 145 रनों पर ही सिमट गई।

RELATED NEWS

Hardik Pandya और माहिका शर्मा की शादी की चर्चा तेज, वायरल तस्वीर ने बढ़ाईं अटकलें

Hardik Pandya और माहिका शर्मा की शादी की चर्चा तेज, वायरल तस्वीर ने बढ़ाईं अटकलें

जून 27, 2026
BCCI Strict on Fitness: वनडे सीरीज से पहले किन दो खिलाड़ियों को देनी होगी फिटनेस परीक्षा, तभी मिलेगा खेलने का मौका

BCCI Strict on Fitness: वनडे सीरीज से पहले किन दो खिलाड़ियों को देनी होगी फिटनेस परीक्षा, तभी मिलेगा खेलने का मौका

जून 3, 2026

और केकेआर ने 24 रनों से जीत हासिल करने के बाद मुंबई के इस ग्राउंड पर कई सालों से जीत हासिल न करने वाले सूखे को भी खत्म कर दिया। वानखेड़े के इस मैदान पर मुंबई इंडियंस को हराकार कोलकाता नाइट राइडर्स ने पूरे 12 सालों बाद जीत हासिल की। इससे पहले साल 2012 में केकेआर को मुंबई इंडियंस के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में पहली बार जीत हासिल हुई थी। वहीं बात अगर इस मैच में मुंबई के खिलाड़ियों के प्रदर्शन को लेकर करें तो, सूर्यकुमार यादव के अलावा इस मैच में कई प्लेयरों ने निराश किया।

केकेआर के खिलाफ खेले गए इस मैच में सूर्यकुमार यादव ने 56 रन बनाए। अपनी इस पारी में जब तक वे मैदान पर खेलते रहे तब तक ऐसा लगा जैसे मुंबई आसानी से इस बार भी जीत हासिल कर लेगी। इस पारी में सूर्यकुमार यादव ने 6 चौके और दो छक्के लगाए। वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से शानदार प्रदर्शन करते ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने 4 विकेट अपने नाम किए। अपने स्पेल के 19वें ओवर में मिचेल स्टार्क ने 3 खिलाड़ियों को आउट कर मुंबई की जीत की उम्मीद को पूरी तरह से तोड़ दिया।

स्टार्क के अलावा इस मैच में सुनील नरेन, आंद्रे रसेल और वरुण चक्रवर्ती ने दो विकेट लिए। मुंबई की इस हार के बाद एक बार फिर से इस टीम के मौजूदा कप्तान हार्दिक पांडया पर उंगली उठते हुए नज़र आई। आपको बता दें, इस हार के बाद मूंबई की टीम अंक तालिका में 9वें स्थान पर आ गई है। इस हार के साथ-साथ टॉप 4 में पहुंचने की उम्मीदें भी टीम की अब खत्म हो चुकी है। वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम इस आईपीएल में नंबर 2 की पोजीशन में बनी हुई है।

ये भी पढ़ें :- 2007 के बाद टीम इंडिया नहीं जीत पाई है T20 World Cup क्या इस बार भारत का ये सूखा होगा खत्म? जानें इस विशेष रिपोर्ट में

इस हार को देखते हुए हार्दिक पांड्या की लचर कप्तानी पर कई सवाल उठते हुए दिखाई दिए। इस मैच में अच्छा स्टार्ट मिलने के बाद भी मुंबई की टीम का इस तरह से हार जाना टीम के कप्तान को एक बार फिर से घेरे में ले आया। कोलकाता नाइट राइडर्स के पहले बल्लेबाजी करते हुए 57 रन पर 5 विकेट लेने के बाद भी एक मजबूत पार्टनर्शिप बनने देना और गलत निर्णय लेना हार्दिक की कप्तानी को लेकर कई सवाल खड़े कर रहा है।

Tags: Hardik PandyaIPL T20 2024kolkata knight ridersmumbai indians
Share215Tweet134Share54

Neel Mani

Related Posts

Hardik Pandya और माहिका शर्मा की शादी की चर्चा तेज, वायरल तस्वीर ने बढ़ाईं अटकलें

Hardik Pandya और माहिका शर्मा की शादी की चर्चा तेज, वायरल तस्वीर ने बढ़ाईं अटकलें

by Sadaf Farooqui
जून 27, 2026

Hardik Pandya: भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और मॉडल-एक्ट्रेस माहिका शर्मा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। सोशल...

BCCI Strict on Fitness: वनडे सीरीज से पहले किन दो खिलाड़ियों को देनी होगी फिटनेस परीक्षा, तभी मिलेगा खेलने का मौका

BCCI Strict on Fitness: वनडे सीरीज से पहले किन दो खिलाड़ियों को देनी होगी फिटनेस परीक्षा, तभी मिलेगा खेलने का मौका

by Kirtika Tyagi
जून 3, 2026

Hardik and Rohit Fitness: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आगामी वनडे सीरीज से पहले खिलाड़ियों की फिटनेस को लेकर...

Hardik Pandya

‘तुम्हारे जैसा कोई नहीं राजा’: पंड्या ने कहा ‘बदल गई जिंदगी’, माहिका शर्मा ने भी दिया फिल्मी रिएक्शन!

by Mayank Yadav
दिसम्बर 10, 2025

Hardik Pandya Mahieka Sharma Love Story: भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ कटक टी20 में 'प्लेयर ऑफ...

हार्दिक पांड्या और महीका शर्मा की सगाई की अफवाहों पर महीका शर्मा ने सोशल मीडिया पर मज़ाकिया अंदाज़ में जवाब दिया

हार्दिक पांड्या और महीका शर्मा की सगाई की अफवाहों पर महीका शर्मा ने सोशल मीडिया पर मज़ाकिया अंदाज़ में जवाब दिया

by Sangeeta Sharma
नवम्बर 22, 2025

भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और मॉडल–अभिनेत्री महीका शर्मा के बीच सगाई की खबरें पिछले कुछ समय से चर्चा में हैं।...

हार्दिक पांड्या ने माहिका संग बिताए खास पल शेयर किए, फैंस बोले—बेस्ट कपल

हार्दिक पांड्या ने माहिका संग बिताए खास पल शेयर किए, फैंस बोले—बेस्ट कपल

by Sangeeta Sharma
नवम्बर 19, 2025

भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में...

Next Post
Kolkata, Governer

पश्चिम बंगाल के गवर्नर पर लगा महिलाओं से छेड़छाड़ का आरोप, मामले की तहकीकात में जुटी पुलिस

Arvinder Singh Lovely joins bjp

Delhi : तीसरे चरण से पहले Congress को लगा तगड़ा झटका, Arvinder Singh Lovely ने थामा बीजेपी का दामन...

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist