मंगलवार, अगस्त 11, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

बिश्नोई गैंग के डर से क्या गैलेक्सी अपार्टमेंट छोड़ने जा रहे हैं Salman Khan?

इस वक्त हर न्यूज पेपर और वेब पोर्टल्स पर सिर्फ सलमान खान (Salman Khan) ही छाए हुए हैं, लेकिन इस बार अपनी किसी फिल्म या इवेंट को लेकर नहीं बल्कि अपने पुराने दुश्मन लॉरेंस बिश्नोई की वजह से सलमान खान

by Neel Mani
अप्रैल 15, 2024
in Latest News, मनोरंजन
Salman Khan

Salman Khan

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: इस वक्त हर न्यूज पेपर और वेब पोर्टल्स पर सिर्फ सलमान खान (Salman Khan) ही छाए हुए हैं, लेकिन इस बार अपनी किसी फिल्म या इवेंट को लेकर नहीं बल्कि अपने पुराने दुश्मन लॉरेंस बिश्नोई की वजह से सलमान खान चर्चा में आ गए हैं और इसका कारण है खान परिवार पर हुई गोलीबारी। जी हां बीते रविवार को सलमान खान के घर हुई 5 राउंड फायरिंग ने उनके परिवार को टेंशन में ला दिया है। रविवार की सुबह 4:30 बजे करीब सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर बाइक पर सवार दो अनजान लोगों ने गोलियां चलाई।

इस गोलीकांड के बाद महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने सलमान खान (Salman Khan) से फोन पर बात की। इस घटना के बाद जहां सीएम ने सलमान की सुरक्षा को पहले से ज्यादा बढ़वा दिया है, तो वहीं एक्टर के परिवार में इस फायरिंग के बाद डर का माहौल बना हुआ है। सलमान के घर के बाहर सुरक्षा को पहले से कही गुना ज्यादा बढ़ा दिया गया है लेकिन इसके बावजूद खान परिवार के माथे पर चिंता की लकीरें हैं।

RELATED NEWS

Being Human Controversy: सलमान खान की बढ़ीं मुश्किलें, बहन अलवीरा समेत किसके निदेशकों को कोर्ट का मिला समन

Being Human Controversy: सलमान खान की बढ़ीं मुश्किलें, बहन अलवीरा समेत किसके निदेशकों को कोर्ट का मिला समन

अगस्त 6, 2026
Kangana Remark: कंगना के बिगडे बोल,पोस्ट से बढ़ा विवाद, किसके पति ,पहनावे और भाषा पर की टिप्पणी, क्या सोनाक्षी सिन्हा पर था निशाना?

Kangana Remark: कंगना के बिगडे बोल,पोस्ट से बढ़ा विवाद, किसके पति ,पहनावे और भाषा पर की टिप्पणी, क्या सोनाक्षी सिन्हा पर था निशाना?

अगस्त 3, 2026

इस घटना के बाद मिली जानकारी, में बताया गया जब ये फायरिंग हुई तो उस वक्त सलमान (Salman Khan) घर में ही मौजूद थे। उस वक्त वे सो रहे थे। अचानक हुई 5 राउंड फायरिंग के बाद सलमान खान अपने परिवार को लेकर डर गए हैं। इस घटना के बाद उन्हें अपने परिवार की चिंता सता रही हैं। भले ही गैलेक्सी पर गोलियां बरसाई गई हो, लेकिन इससे सलमान को कोई डर नहीं लगा, लेकिन वो अपने परिवार की जान खतरे में नहीं डालना चाहते।

आपको बता दें, जब से लॉरेंस गैंग की तरफ से सलमान खान (Salman Khan) को जान से मारने की धमकी मिली है। उस दिन से उनके पिता सलीम खान को सलमान खान की फिक्र ज्यादा रहती है। इस गोलीकांड के बाद अब सलीम खान ने अपने बरसों पुराने इस आशियाने को छोड़ने का फैसला किया है। सलीम खान अब ज्यादा सुरक्षित और बेहतर जगह की तलाश में है। अचानक हुई इस फायरिंग के बाद सलमान खान ने खुद को अब तक शांत किया हुआ है। सलमान का पूरा परिवार इस घटना के बाद काफी घबराया हुआ है, लेकिन अपनी इस घबराहट को चेहरे पर जाहिर नहीं होने दे रहा।

वहीं बात अगर सलमान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट की करें तो, गैलेक्सी अपॉर्टमेंट बांद्रा के बिल्कुल मेन रोड पर है। इस अपार्टमेंट की बालकनी भी सड़क के बिल्कुल सामने है। कई बार जब अपने फैंस से मिलने सलमान बालकनी में आते हैं, तो पूरी तरह से सामने दिखाई देते हैं। इस गोलीकांड से पहले भी दो बदमाश सलमान के घर में घुसने की कोशिश कर चुके हैं। इस गोलीबारी के बाद सलीम खान को अब लगता है ये जगह सलमान और उनके परिवार के लिए सुरक्षित नहीं है। इसी वजह से खान परिवार अब इस इस घर को चेंज करने का मन बना रहा है।

ये भी पढ़ें :- 20 सालों बाद मर्डर की हिट जोड़ी Emraan Hashmi और मल्लिका शेरावत को साथ में देख फैंस हुए क्रेजी!

साल 1973 में सलीम खान ने इस अपार्टमेंट को खरीदा था। तब से वो अपने परिवार के साथ इस फ्लैट में ही रह रहे थे। सलमान खान की उम्र जब 8 साल थी, इस फ्लैट को उनके पिता सलीम खान ने खरीदा था। एक्टर का बचपन इसी अपार्टमेंट में गुजरा। इसी के चलते आज भी सलमान को अपने इस अपार्टमेंट से इतना ज्यादा प्यार है कि 2900 करोड़ की संपत्ति होने के बावजूद भी वे आज भी इस एक बेडरूम के अपार्टमेंट में रहते हैं। इसी लगाव के चलते सलमान अपने परिवार के साथ इस घर में सालों से रह रहे हैं लेकिन अब इस फायरिंग के बाद सलीम अपना ये 51 साल पुराना आशियाना छोड़ना चाहते हैं।

Tags: bollywoodLawrence BishnoiSalman Khan
Share205Tweet128Share51

Neel Mani

Related Posts

Being Human Controversy: सलमान खान की बढ़ीं मुश्किलें, बहन अलवीरा समेत किसके निदेशकों को कोर्ट का मिला समन

Being Human Controversy: सलमान खान की बढ़ीं मुश्किलें, बहन अलवीरा समेत किसके निदेशकों को कोर्ट का मिला समन

by Kirtika Tyagi
अगस्त 6, 2026

Being Human Controversy: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान एक बार फिर कानूनी विवाद को लेकर चर्चा में हैं। इस बार मामला...

Kangana Remark: कंगना के बिगडे बोल,पोस्ट से बढ़ा विवाद, किसके पति ,पहनावे और भाषा पर की टिप्पणी, क्या सोनाक्षी सिन्हा पर था निशाना?

Kangana Remark: कंगना के बिगडे बोल,पोस्ट से बढ़ा विवाद, किसके पति ,पहनावे और भाषा पर की टिप्पणी, क्या सोनाक्षी सिन्हा पर था निशाना?

by Kirtika Tyagi
अगस्त 3, 2026

Kangana Remark: बीजेपी सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत एक बार फिर अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में हैं।...

Cowboy Look में छाए Salman Khan, भाई Sohail से मिलने ‘The Alliance’ पहुंचे, वायरल हुआ स्टाइल

Cowboy Look में छाए Salman Khan, भाई Sohail से मिलने ‘The Alliance’ पहुंचे, वायरल हुआ स्टाइल

by Sadaf Farooqui
जुलाई 30, 2026

Salman Khan Cowboy Look: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान हाल ही में रियलिटी शो 'द अलायंस' के सेट पर अपने भाई...

Assam Floods: असम बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आए सलमान खान,शुरू किया राहत अभियान

Assam Floods: असम बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आए सलमान खान,शुरू किया राहत अभियान

by Sadaf Farooqui
जुलाई 29, 2026

Assam Floods: असम में आई भीषण बाढ़ से लाखों लोग प्रभावित हुए हैं। ऐसे मुश्किल समय में बॉलीवुड अभिनेता सलमान...

Salman Khan का बदला लुक देख चिंतित हुए फैंस, वायरल वीडियो के बाद सेहत को लेकर उठे सवाल

Salman Khan का बदला लुक देख चिंतित हुए फैंस, वायरल वीडियो के बाद सेहत को लेकर उठे सवाल

by Sadaf Farooqui
जुलाई 19, 2026

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी कोई नई फिल्म नहीं बल्कि...

Next Post
Lok Sabha Election 2024

Lok Sabha Election 2024: चुनावी मंच से सपा प्रत्याशी ने पुलिस और सरकारी कर्मचारियों को ललकारा, कहा- " औकात में रहें.."

Lok Sabha 2024

Lok Sabha 2024: प्रधानमंत्री मोदी ने लेफ्ट और कांग्रेस को घेरा, केरल में राजनीतिक हत्याओं में वृद्धि" ?

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist