बुधवार, अगस्त 12, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

कांग्रेस को भी J-K में इन सीटों पर “फारुक अब्दुल्ला” की चुनौती, समझिए इस “चुनावी जंग” का अर्थ

Jammu Kashmir 2024: नेशनल कॉन्फ्रेंस ने देवसर से पीरजादा फिरोज अहमद को टिकट दिया है। सज्जाद शाहीन बनिहाल से चुनाव लड़ेंगे। महबूब इकबाल भदरवाह से चुनावी मैदान में होंगे। डोडा में कांग्रेस के शेख रियाज नेशनल कॉन्फ्रेंस के खालिद नजीब सोहरावर्दी से मुकाबला करेंगे।

by Mayank Yadav
अगस्त 27, 2024
in Latest News
Jammu Kashmir Election
Share on FacebookShare on Twitter

Jammu Kashmir Election: जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए नामांकन दाखिल करने का आज आखिरी दिन है। इससे पहले कांग्रेस ने 9 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। हालांकि कांग्रेस की इन 9 सीटों में से कम से कम पांच सीटें ऐसी हैं, जहां महबूबा मुफ्ती की पीडीपी, बीजेपी के साथ नेशनल कॉन्फ्रेंस के उम्मीदवार भी मैदान में होंगे।

कांग्रेस ने अपनी सूची में डूरू से गुलाम अहमद मीर को मैदान में उतारा है, जो पहले जम्मू-कश्मीर कांग्रेस के अध्यक्ष रह चुके हैं। वह झारखंड के प्रभारी भी हैं। वहीं, राज्य के दिग्गज नेता विकार रसूल वानी को बनिहाल से टिकट दिया गया है। वहीं, राज्य की महत्वपूर्ण अनंतनाग सीट से (Jammu Kashmir Election) पीरजादा मोहम्मद सैयद मैदान में होंगे। शेख रियाज डोडा सीट से पार्टी के उम्मीदवार हैं।

RELATED NEWS

Tamil Nadu Delimitation: तमिलनाडु में परिसीमन पर सियासी घमासान, CM विजय की बैठक से 37 सांसदों ने बनाई दूरी

Tamil Nadu Delimitation: तमिलनाडु में परिसीमन पर सियासी घमासान, CM विजय की बैठक से 37 सांसदों ने बनाई दूरी

अगस्त 9, 2026
MP Bypoll: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, जीतू पटवारी ने अखिलेश यादव को किस बात का दिया श्रेय

MP Bypoll: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, जीतू पटवारी ने अखिलेश यादव को किस बात का दिया श्रेय

अगस्त 5, 2026

इन सीटों पर होगी ‘दोस्ताना लड़ाई’

कांग्रेस की सूची पर गौर करें तो पार्टी ने त्राल से सुरिंदर सिंह चन्नी, देवसर से अमानुल्लाह मंटू, डुरू से गुलाम अहमद मीर, अनंतनाग से पीरजादा मोहम्मद सैयद, इंदरवाल से शेख जफरुल्लाह, भद्रवाह से नदीम शरीफ, डोडा से शेख रियाज, डोडा पश्चिम से डॉ. प्रदीप कुमार भगत, बनिहाल से विकार (Jammu Kashmir Election) रसूल वानी को टिकट दिया है। वहीं, नेशनल कॉन्फ्रेंस ने भी 18 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की है। इन 18 सीटों में से देवसर, डोडा, बनिहाल, भद्रवाह और अनंतनाग की एक सीट पर कांग्रेस के साथ दोस्ताना मुकाबला होगा।

Kolkata Rape and Murder Case: इंसाफ के लिए आज कोलकाता में बड़ा प्रदर्शन, ममता बनर्जी के इस्तीफे की मांग भी उठी

कांग्रेस ने अनंतनाग से पीरजादा मोहम्मद सैयद को टिकट दिया है, हालांकि सूची में पूर्व या पश्चिम का कोई जिक्र नहीं है। वहीं नेशनल कॉन्फ्रेंस ने अनंतनाग ईस्ट से रेयाज अहमद खान को टिकट दिया है। अनंतनाग वेस्ट से अब्दुल मजीद लारमी को मैदान में उतारा गया है। नेशनल कॉन्फ्रेंस ने देवसर से पीरजादा फिरोज अहमद को टिकट दिया है। बनिहाल से सज्जाद शाहीन चुनाव लड़ेंगे। भद्रवाह से महबूब इकबाल चुनाव लड़ेंगे। डोडा में नेशनल कॉन्फ्रेंस के खालिद नजीब सोहरावर्दी का मुकाबला कांग्रेस के शेख रियाज से होगा।

आखिरी मौके पर गठबंधन का ऐलान

इससे पहले सोमवार शाम को कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस ने गठबंधन का ऐलान किया। गठबंधन के (Jammu Kashmir Election) तहत नेशनल कॉन्फ्रेंस 51 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जबकि कांग्रेस 32 सीटों पर चुनौती पेश करेगी। दोनों पार्टियां 5 सीटों पर दोस्ताना मुकाबला करेंगी।

जम्मू-कश्मीर में तीन चरणों में विधानसभा चुनाव होने हैं। पहले चरण में 18 सितंबर को वोटिंग होगी। दूसरे चरण में 25 सितंबर और आखिरी यानी तीसरे चरण में 1 अक्टूबर को वोटिंग होगी। 4 अक्टूबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे।

हालांकि, ऐसी संभावना है कि हरियाणा विधानसभा चुनाव की तारीख बदल सकती है। अगर ऐसा हुआ तो नतीजों की तारीख भी बदल सकती है। चुनाव आयोग दोनों राज्यों के नतीजे एक ही दिन घोषित कर सकता है। अगर ऐसा नहीं हुआ तो जम्मू-कश्मीर के चुनाव नतीजे 4 अक्टूबर को आएंगे।

Tags: Congressnational conference
Share198Tweet124Share49

Mayank Yadav

Related Posts

Tamil Nadu Delimitation: तमिलनाडु में परिसीमन पर सियासी घमासान, CM विजय की बैठक से 37 सांसदों ने बनाई दूरी

Tamil Nadu Delimitation: तमिलनाडु में परिसीमन पर सियासी घमासान, CM विजय की बैठक से 37 सांसदों ने बनाई दूरी

by Sadaf Farooqui
अगस्त 9, 2026

Tamil Nadu Delimitation: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एस. जोसेफ विजय ने केंद्र की प्रस्तावित परिसीमन प्रक्रिया और इसके संभावित असर पर...

MP Bypoll: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, जीतू पटवारी ने अखिलेश यादव को किस बात का दिया श्रेय

MP Bypoll: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, जीतू पटवारी ने अखिलेश यादव को किस बात का दिया श्रेय

by Kirtika Tyagi
अगस्त 5, 2026

MP Bypoll: मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव के नतीजों ने राजनीतिक माहौल को नई दिशा दे दी है। इस...

Paper Leak:  2016 के पेपर लीक मामले पर कांग्रेस पर बरसे राघव चड्ढा, बोले- वही मंत्री फिर जिम्मेदार पद पर क्यों?

Paper Leak: 2016 के पेपर लीक मामले पर कांग्रेस पर बरसे राघव चड्ढा, बोले- वही मंत्री फिर जिम्मेदार पद पर क्यों?

by Kirtika Tyagi
अगस्त 1, 2026

Raghav Chadha at Congress Attack: राज्यसभा में सार्वजनिक परीक्षा (संशोधन) विधेयक 2026 पर चर्चा के दौरान आम आदमी पार्टी के सांसद...

Congress

‘वोट चोरी’ पर महासंग्राम: रामलीला मैदान से राहुल-खरगे की हुंकार, आज EC और सरकार पर बरसेगी कांग्रेस

by Mayank Yadav
दिसम्बर 14, 2025

Congress Vote Theft Rally: चुनावी प्रक्रिया में कथित धांधली और 'वोट चोरी' के आरोपों को लेकर कांग्रेस अपने राष्ट्रव्यापी आंदोलन...

कुछ ऐसी है पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल की कहानी, जिनके हाथों पर रही कांग्रेस के ‘पॉवर हाउस’ की चाबी

कुछ ऐसी है पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल की कहानी, जिनके हाथों पर रही कांग्रेस के ‘पॉवर हाउस’ की चाबी

by Vinod
नवम्बर 29, 2025

कानपुर। दिग्गज राजनेता, महान जनसेवक, पूर्व मंत्री व तीन बार सांसद रहे श्रीप्रकाश जायसवाल अब इस दुनिया में नहीं रहे।...

Next Post
क्या आज फिर अध्यक्ष चुनी जाएंगी Mayawati? बस कुछ ही देर में BSP की बड़ी बैठक

क्या आज फिर अध्यक्ष चुनी जाएंगी Mayawati? बस कुछ ही देर में BSP की बड़ी बैठक

Shivaji Maharaj

भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी सिंधुदुर्ग में शिवाजी महाराज की प्रतिमा, ढहने का मामला गर्माया, नौसेना ने जांच की आज्ञा दी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist