गुरूवार, सितम्बर 10, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Japan: 7.4 तीव्रता वाले भूकंप के झटकों से दहली जापान की धरती, भारतीय दूतावास ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

by Saurabh Chaturvedi
जनवरी 2, 2024
in Breaking, Latest News, देश
जापान में भूकंप PHOTO
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली। जापान की धरती एक बार फिर भीषण भूकंप से दहली है. वहां 7.4 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया है. भूकंप की तीव्रता को देखते हुए सुनामी की चेतावनी भी जारी की गई है. भूकंप के बाद समुद्र का जलस्तर डेंजर लेवल तक पहुंच गया है. इतना ही नहीं लोगों से घर खाली करने तक की अपील की गई है.

ये भी पढ़ें ; यूएपीए के तहत आतंकवादी घोषित हुआ गोल्डी बराड़, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने ये कहा

RELATED NEWS

Japan Human Fridge: जापान ने बनाया एक ऐसा अनोखा फ्रिज, जो मिनटों में देगा भीषण गर्मी से राहत

Japan Human Fridge: जापान ने बनाया एक ऐसा अनोखा फ्रिज, जो मिनटों में देगा भीषण गर्मी से राहत

जुलाई 28, 2026
Uttarkashi Earthquake: उत्तरकाशी में महसूस हुए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 3.5 रही तीव्रता

Uttarkashi Earthquake: उत्तरकाशी में महसूस हुए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 3.5 रही तीव्रता

जुलाई 16, 2026

जापान में भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी

जापान में नए साल के पहले दिन 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप आया, जो पूरे जापान को हिलाकर रख दिया. भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी को देखते हुए भारतीय दूतावास ने जापान में फंसे भारतीय नागरिकों के लिए इमरजेंसी नंबर जारी किया है. इसके अलावा दूतावास ने एक इमरजेंसी कंट्रोल रूम भी स्थापित किया है. दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी एक पोस्ट में कहा, ‘दूतावास ने एक जनवरी 2024 को आए भूकंप और सुनामी के संबंध में किसी से भी संपर्क करने के लिए एक इमरजेंसी कंट्रोल रूम स्थापित किया है. किसी भी सहायता के लिए इन इमरजेंसी नंबरों और ईमेल आईडी पर संपर्क किया जा सकता है.’

तटीय इलाकों से तुरंत दूर हटने का निर्देश जारी

जापान ने सोमवार को पश्चिमी समुद्री क्षेत्र में भूकंप के तेज झटके महसूस किए जाने के बाद सुनामी की चेतावनी जारी की और लोगों से तटीय इलाकों से जल्द से जल्द सुरक्षित स्थानों पर चले जाने को कहा. जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने स्थानीय समयानुसार शाम चार बजे इशिकावा के समुद्र तटों और आसपास के प्रांतों में भूकंप आने की सूचना दी. जिनमें से एक की प्रारंभिक तीव्रता 7.4 मापी गई. इसने इशिकावा के लिए एक गंभीर स्तर की सुनामी चेतावनी और होंशू द्वीप के बाकी पश्चिमी तट के लिए निचले स्तर की सुनामी चेतावनी जारी की.

भूकंप के बाद से जापान में डर का माहौल

जापान के सरकारी प्रसारक ‘एनएचके टीवी’ ने चेतावनी दी कि समुद्र में लहरें पांच मीटर तक पहुंच सकती हैं. इसने लोगों से जल्द से जल्द ऊंचे स्थानों या पास की इमारत की ऊपरी मंजिलों पर चले जाने का आग्रह किया. एनएचके के मुताबिक, सुनामी की लहरें उठने के चलते शुरुआती चेतावनी के बाद भी अलार्म लगभग दो घंटे तक बजता रहा. प्रांत में भूंकप बाद के झटके आने से लोगों में लगातार डर का माहौल बना हुआ है. जापान की मौसम विज्ञान एजेंसी के मुताबिक भूकंप इशिकावा प्रांत के अनामिजु शहर में आया.

यह भी देखें- Ayodhya LIVE: PM करेंगे अयोध्या में एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन का उद्घाटन | Narendra Modi | Ram Mandir

Tags: earthquakejapanland shook
Share196Tweet123Share49

Saurabh Chaturvedi

Related Posts

Japan Human Fridge: जापान ने बनाया एक ऐसा अनोखा फ्रिज, जो मिनटों में देगा भीषण गर्मी से राहत

Japan Human Fridge: जापान ने बनाया एक ऐसा अनोखा फ्रिज, जो मिनटों में देगा भीषण गर्मी से राहत

by Sadaf Farooqui
जुलाई 28, 2026

Japan Human Fridge:  यूरोप की तरह जापान भी इस साल भीषण गर्मी और रिकॉर्ड तोड़ तापमान का सामना कर रहा...

Uttarkashi Earthquake: उत्तरकाशी में महसूस हुए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 3.5 रही तीव्रता

Uttarkashi Earthquake: उत्तरकाशी में महसूस हुए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 3.5 रही तीव्रता

by Sadaf Farooqui
जुलाई 16, 2026

Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में गुरुवार शाम भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए, जिससे स्थानीय लोगों में...

Successfull Tests: जापान ने रचा इतिहास, स्पेस टेक्नोलॉजी में लगाई बड़ी छलांग, कौन से रॉकेट का करा सफल लॉन्च एंड लैंडिंग टेस्ट

Successfull Tests: जापान ने रचा इतिहास, स्पेस टेक्नोलॉजी में लगाई बड़ी छलांग, कौन से रॉकेट का करा सफल लॉन्च एंड लैंडिंग टेस्ट

by Kirtika Tyagi
जुलाई 13, 2026

Japan Successfull Tests Reusable Rocket: जापान ने अंतरिक्ष तकनीक के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। देश की अंतरिक्ष...

ग्रहण और भूकंप के कनेक्शन की सामने आई ये थ्योरी, जानिए सूर्य ग्रहण से पहले क्यों कांपी धरती

by Vinod
मार्च 29, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। सूर्य ग्रहण से चंद घंटे पहले म्यांमार, थाइलैंड से लेकर भारत और बांग्लादेश में भूकंप के...

Thailand-Myanmar Earthquake Live: भूकंप से थाईलैंड में भीषण तबाही, बैंकॉक में 43 लोग लापता… पीएम मोदी ने जताई चिंता

Thailand-Myanmar Earthquake Live: भूकंप से थाईलैंड में भीषण तबाही, बैंकॉक में 43 लोग लापता… पीएम मोदी ने जताई चिंता

by Kirtika Tyagi
मार्च 28, 2025

Earthquake : भारत समेत तीन देशों में जोरदार भूकंप आया है.  म्यांमार और थाईलैंड में जबरदस्त तबाही मची हुई है....

Next Post
पेट्रोल पंप PHOTO

Mumbai Strike: देश की आर्थिक राजधानी में ड्राइवरों के हड़ताल का बड़ा असर, राज्य के करीब आधे पेट्रोल पंप नहीं है तेल

Anurag Dobhal

अनुराग डोभाल को घर से बेघर करना क्यों Bigg Boss को ले आया है सवालों के घेरे में?

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In