Jharkhand: भारतीय जनता पार्टी के 18 विधायकों को गुरुवार को अनुचित आचरण के लिए 2 अगस्त दोपहर 2 बजे तक विधानसभा से निलंबित कर दिया गया। इन विधायकों को मार्शलों की मदद से सदन से बाहर निकाला गया क्योंकि निलंबन के बाद उन्होंने बाहर जाने से मना कर दिया था।
ये विधायक एक दिन पहले विपक्षी विधायकों को मार्शलों की मदद से सदन से बाहर निकाले जाने का विरोध कर रहे थे। एक दिन पहले भाजपा और ऑल झारखंड (Jharkhand) स्टूडेंट्स यूनियन (AJSU) के विधायकों को मार्शलों की मदद से सदन से बाहर निकाला गया था।
भाजपा के 18 विधायक हुए निलंबित
इन विधायकों ने आसन के सामने से हटने से मना कर दिया था, यह कहते हुए कि वे रोजगार सहित प्रमुख मुद्दों से जुड़े उनके सवालों का जवाब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से न मिलने के विरोध में वहीं रात बिताएंगे। गुरुवार को भाजपा विधायक सदन की बैठक शुरू होने से पहले ही आसन के समक्ष आकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के इस्तीफे की मांग को लेकर नारे लगाने लगे और उन्हें कुछ दस्तावेज फाड़ते भी देखा गया।
सत्र की शुरुआत से पहले सत्ता पक्ष और विपक्ष के सदस्यों के बीच बहस होती देखी गई। कल सदन से बाहर निकाले गए भाजपा विधायकों ने बुधवार की रात विधानसभा लॉबी में बिताई।

























