बुधवार, सितम्बर 23, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Jharkhand News: पहले तम्बाकू और अब सादे पान मसाले पर भी लगा इस राज्य में लगा प्रतिबंध,जनता की सेहत के लिए किया ये बड़ा फ़ैसला

झारखंड सरकार ने 5 फरवरी 2025 से सादे पान मसाले की बिक्री पर रोक लगा दी है। मंत्री इरफान अंसारी ने यह घोषणा विश्व कैंसर दिवस पर की। इसके साथ ही, राज्य में कैंसर स्क्रीनिंग और सरकारी कैंसर अस्पताल की योजना भी बनाई गई है।

by Sadaf Farooqui
फ़रवरी 5, 2025
in राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

Jharkhand News: झारखंड सरकार ने राज्यभर में सादे पान मसाले की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने का बड़ा फैसला लिया है। स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने मंगलवार को घोषणा की कि 5 फरवरी 2025 से पूरे राज्य में सादा पान मसाला बेचना मना होगा। इसका मतलब यह है कि बुधवार से कोई भी दुकान या व्यापारी सादे पान मसाले की बिक्री नहीं कर सकेगा।

पहले से ही गुटखा पर बैन

झारखंड में पहले से ही गुटखा पर प्रतिबंध लगाया गया था, जो 2023 तक लागू था। लेकिन बीते एक साल में इसकी बिक्री फिर से शुरू हो गई थी। मंत्री अंसारी ने कहा कि सादे पान मसाले के नाम पर अब लोग जर्दा भी बेच रहे थे, जिससे कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ गया था। इसलिए सरकार ने अब इस पर पूरी तरह से रोक लगाने का फैसला किया है।उन्होंने साफ कहा कि अगर कोई भी इस प्रतिबंध का उल्लंघन करता है, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस और प्रशासन को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है कि कोई भी इस कानून का उल्लंघन न करे।

RELATED NEWS

JPSC-JSSC Protest: जंतर-मंतर आंदोलन से चर्चा में आए मोहम्मद जुनैद रांची पहुंचे, CBI जांच और ‘जीरो पेपर लीक’ की उठाई मांग

JPSC-JSSC Protest: जंतर-मंतर आंदोलन से चर्चा में आए मोहम्मद जुनैद रांची पहुंचे, CBI जांच और ‘जीरो पेपर लीक’ की उठाई मांग

अगस्त 6, 2026
harkhand Lightning Deaths

आकाशीय बिजली का कहर: गिरिडीह, दुमका, लातेहार में 14 की मौत, मां के शव से लिपटकर रोए मासूम

अगस्त 5, 2026

कैंसर के खिलाफ नई मुहिम

राज्य सरकार ने यह फैसला विश्व कैंसर दिवस के मौके पर लिया। रांची के आईपीएच ऑडिटोरियम में आयोजित एक कार्यक्रम में मंत्री अंसारी ने यह घोषणा की और राज्य में कैंसर स्क्रीनिंग कार्यक्रम की भी शुरुआत की।उन्होंने बताया कि झारखंड के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर अब मौखिक कैंसर, स्तन कैंसर और सर्वाइकल कैंसर की जांच की जाएगी। उनका कहना है कि अगर कैंसर का शुरुआती चरण में पता चल जाए, तो इसका इलाज संभव है और मरीज की जान बचाई जा सकती है।

मंत्री ने कहा, हमारा लक्ष्य झारखंड को कैंसर मुक्त बनाना है। इसी वजह से हमने कैंसर स्क्रीनिंग और सादे पान मसाले की बिक्री पर रोक लगाने का फैसला किया है।

 

आने वाली योजनाएं

झारखंड सरकार ने कैंसर से लड़ने के लिए कई और योजनाएं बनाई हैं। इसमें 9 से 14 साल की लड़कियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए टीका लगाया जाएगा। इससे राज्य में कैंसर के मामलों को कम करने में मदद मिलेगी।पान मसाला और गुटखा जैसी चीजों की बिक्री पर प्रतिबंध लगाकर सरकार ने साफ कर दिया है कि वह कैंसर जैसी बीमारियों के खिलाफ लड़ाई में कोई ढील नहीं देना चाहती। स्वास्थ्य मंत्रालय का मकसद राज्य के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देना और उन्हें गंभीर बीमारियों से बचाना है।

Tags: cancer awarenessJharkhand
Share196Tweet123Share49

Sadaf Farooqui

Related Posts

JPSC-JSSC Protest: जंतर-मंतर आंदोलन से चर्चा में आए मोहम्मद जुनैद रांची पहुंचे, CBI जांच और ‘जीरो पेपर लीक’ की उठाई मांग

JPSC-JSSC Protest: जंतर-मंतर आंदोलन से चर्चा में आए मोहम्मद जुनैद रांची पहुंचे, CBI जांच और ‘जीरो पेपर लीक’ की उठाई मांग

by Kirtika Tyagi
अगस्त 6, 2026

JPSC-JSSC Protest: जंतर-मंतर आंदोलन का प्रमुख चेहरा रहे मोहम्मद जुनैद अब झारखंड की राजधानी रांची पहुंच गए हैं। वे JPSC...

harkhand Lightning Deaths

आकाशीय बिजली का कहर: गिरिडीह, दुमका, लातेहार में 14 की मौत, मां के शव से लिपटकर रोए मासूम

by SYED BUSHRA
अगस्त 5, 2026

Lightning Tragedy : मंगलवार को झारखंड के कई जिलों में हुई तेज बारिश और आकाशीय बिजली ने भारी तबाही मचा...

‘बाहरवाली’ के साथ ‘गुटरगू’ कर रहे थे DSP साहब, तभी आ गई घरवाली और LOVE STORY का कुछ ऐसे किया ‘एनकाउंटर’

‘बाहरवाली’ के साथ ‘गुटरगू’ कर रहे थे DSP साहब, तभी आ गई घरवाली और LOVE STORY का कुछ ऐसे किया ‘एनकाउंटर’

by Vinod
नवम्बर 3, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेसक। झारखंड के गढ़वा जनपद में एक अजब-गजब की लव स्टोरी सामने आई है। यहां माझीयाओ अंचल के...

झारखंड के नायक शिबू सोरेन की कुछ ऐसी है कहानी, जानें अपनी दाढ़ी पर क्यों हाथ फेरते थे ’गुरुजी’

झारखंड के नायक शिबू सोरेन की कुछ ऐसी है कहानी, जानें अपनी दाढ़ी पर क्यों हाथ फेरते थे ’गुरुजी’

by Vinod
अगस्त 4, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। ‘टाइगर ऑफ झारखंड’ जब दहाड़ता तो जंगल के हर कोने में उसकी आवाज सुनाई देती। जब...

Easy ways to prevent bowel cancer naturally with diet and lifestyle tips

Bowel Cancer: साइलेंट किलर आंत के कैंसर से कैसे करें बचाव जानिए वह आदतें जिससे इसको हराएं

by SYED BUSHRA
जून 11, 2025

Bowel Cancer:आजकल की बिगड़ती जीवनशैली की वजह से कैंसर के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। खानपान की आदतें, काम...

Next Post
UP News

गाजियाबाद में पिलखन के पेड़ पर उभरी खाटू श्याम की आकृति, दूर-दूर से दर्शन करने आ रहे लोग

Odisha News

Odisha News : जलग्रहण परियोजना के डिप्टी डायरेक्टर के घर से बरामद हुआ 1.50 करोड़ का नकद 'पहाड़'

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In