सोमवार, अगस्त 31, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

एकबार फिर हुआ विकास दुबे कानपुर वाला पार्ट टू का ‘शंखनाद’, पलटी कार और STF के हाथों मारा गया गैंगस्टर अमन साहू

झारखंड का खूंखार गैंगस्टर अमन साहू को एसटीएफ ने एनकाउंटर में मार गिराया, मारे गए अपराधी पर 100 से अधिक मुकदमे दर्ज थे।

by Vinod
मार्च 11, 2025
in Latest News, TOP NEWS, क्राइम, राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली ऑनाइन डेस्क। कानपुर के विकास दुबे की तरह झारखंड की एसटीएफ ने खूंखार गैंगस्टर अमन साहू को एनकाउंटर में ढेर कर दिया। एसटीएफ की टीम अपराधी को गाड़ी में पर बैठाकर ले जा रही थी। तभी गाड़ी पलट गई। अमन साहू ने पुलिसकर्मी के हथियार छीनकर भागने का प्रयास किया। एसटीएफ ने पीछा किया तो अमन ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी में कार्रवाई में एसटीएफ ने विकास की तरह अमन साहू का भी काम तमाम कर दिया।मारे गए अपराधी पर 100 से अधिक मुकदमे दर्ज थे। अमन साहू का नाम एनटीपीसी डीजीएम मर्डर केस में भी सामने आया था।

फिर पलटी पुलिस की गाड़ी

छत्तीसगढ़ पुलिस ने कुख्यात हिस्ट्रीशीटर को कुछ माह पहले गिरफ्तार किया था। झारखंड एसटीएफ ने कोर्ट के जरिए उसे रिमांड में लिया था। मंगलवार को झारखंड पुलिस और एसटीएफ उसे रायपुर से रांची लेकर आ रही थी। इसी दौरान पुलिस की गाड़ी पलामू में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। तभी अमन साहू पुलिस का हथियार छीनकर भागने लगा। एसटीएफ की टीम ने अमन साहू को पीछा किया तो उसने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में अमन साहू को गोली लगी और उसकी मौत हो गई। अमन साहू पर 100 से अधिक केस दर्ज थे। झारखंड की पुलिस उसकी तलाश में ऑपरेशन चलाए हुए थे। अमन भागकर छत्तीसगढ़ चला गया था।

RELATED NEWS

JPSC-JSSC Protest: जंतर-मंतर आंदोलन से चर्चा में आए मोहम्मद जुनैद रांची पहुंचे, CBI जांच और ‘जीरो पेपर लीक’ की उठाई मांग

JPSC-JSSC Protest: जंतर-मंतर आंदोलन से चर्चा में आए मोहम्मद जुनैद रांची पहुंचे, CBI जांच और ‘जीरो पेपर लीक’ की उठाई मांग

अगस्त 6, 2026
harkhand Lightning Deaths

आकाशीय बिजली का कहर: गिरिडीह, दुमका, लातेहार में 14 की मौत, मां के शव से लिपटकर रोए मासूम

अगस्त 5, 2026

कौन था गैंगस्टर अमन साहू

अमन साहू रांची के ठाकुरगांव के समीप मतबे गांव का रहने वाला था। उस पर झारखंड में रंगदारी, हत्या, एक्सटॉर्शन सहित 100 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। वह एक समय में हार्डकोर नक्सली भी था। करीब 2013 में उसने अपना गैंग बनाया था। इंटरनेट मीडिया फेसबुक पर उसने कई बार हथियार लहराकर फोटो भी पोस्ट किया था।शातिर अपराधी ने डीजीएम कुमार गौरव की एनटीपीसी के केरेडारी स्थित दफ्तर में गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसी के बाद झारखंड पुलिस और एसटीएफ ने ऑपरेशन शुरू किया और अमन साहू को मुठभेड़ में ढेर कर दिया।

कई वारदातों में अमन साहू रहा शामिल

बताया जाता है कि जिस गाड़ी से छत्तीसगढ़ से उसको पुलिस लेकर रांची आ रही थी वह गाड़ी पलामू के रामगढ़ क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। अमन को एसटीएफ की टीम लेकर आ रही थी और एसटीएफ के हाथों ही उसकी मौत हुई। एक दिन पहले ही डीजीपी ने विधानसभा में इस बात के संकेत दिए थे कि उग्रवादियों को बख्शा नहीं जाएगा। अमन साहू गिरोह झारखंड में कई सनसनीखेज अपराधों में शामिल था। इनमें एक डीएसपी पर गोलीबारी और व्यवसायियों और ठेकेदारों पर हमला, उनसे जबरन लेवी-रंगदारी वसूली का मामला भी शामिल है। इस गिरोह ने झारखंड के बाहर विभिन्न टूटे हुए नक्सली संगठनों और अन्य संगठित आपराधिक गिरोहों के साथ भी संबंध विकसित किए थे।

विकास की तरह मारा गया अमन साहू

अमन साहू को यूपी पुलिस के स्टाइल में ही एनकाउंटर किया गया। यूपी के कुख्यात अतीक अहमद के बेटे असद और गैंगस्टर विकास दुबे को भी इसी तरह मारा गया था। यूपी वाले बाबा का फार्मूला झारखंड में काम आया। बता दें, गैंगस्टर विकास दुबे की गाड़ी पलटी थी जिसके बाद भागने के क्रम में पुलिस ने उसे मार गिराया था। दरअसल, विकास दुबे ने सीओ समेत आठ पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी। जिसके बाद एसटीएफ उसे एमपी के उज्जैन से कानपुर लेकर आ रही थी। भौंती के पास कार पलटी और विकास हथियार छीनकर भागने लगा। तभी एसटीएफ ने उसे एनकाउंटर में ढेर कर दिया।

Tags: Gangster Aman SahuJharkhandJharkhand STF
Share198Tweet124Share49

Vinod

Related Posts

JPSC-JSSC Protest: जंतर-मंतर आंदोलन से चर्चा में आए मोहम्मद जुनैद रांची पहुंचे, CBI जांच और ‘जीरो पेपर लीक’ की उठाई मांग

JPSC-JSSC Protest: जंतर-मंतर आंदोलन से चर्चा में आए मोहम्मद जुनैद रांची पहुंचे, CBI जांच और ‘जीरो पेपर लीक’ की उठाई मांग

by Kirtika Tyagi
अगस्त 6, 2026

JPSC-JSSC Protest: जंतर-मंतर आंदोलन का प्रमुख चेहरा रहे मोहम्मद जुनैद अब झारखंड की राजधानी रांची पहुंच गए हैं। वे JPSC...

harkhand Lightning Deaths

आकाशीय बिजली का कहर: गिरिडीह, दुमका, लातेहार में 14 की मौत, मां के शव से लिपटकर रोए मासूम

by SYED BUSHRA
अगस्त 5, 2026

Lightning Tragedy : मंगलवार को झारखंड के कई जिलों में हुई तेज बारिश और आकाशीय बिजली ने भारी तबाही मचा...

‘बाहरवाली’ के साथ ‘गुटरगू’ कर रहे थे DSP साहब, तभी आ गई घरवाली और LOVE STORY का कुछ ऐसे किया ‘एनकाउंटर’

‘बाहरवाली’ के साथ ‘गुटरगू’ कर रहे थे DSP साहब, तभी आ गई घरवाली और LOVE STORY का कुछ ऐसे किया ‘एनकाउंटर’

by Vinod
नवम्बर 3, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेसक। झारखंड के गढ़वा जनपद में एक अजब-गजब की लव स्टोरी सामने आई है। यहां माझीयाओ अंचल के...

झारखंड के नायक शिबू सोरेन की कुछ ऐसी है कहानी, जानें अपनी दाढ़ी पर क्यों हाथ फेरते थे ’गुरुजी’

झारखंड के नायक शिबू सोरेन की कुछ ऐसी है कहानी, जानें अपनी दाढ़ी पर क्यों हाथ फेरते थे ’गुरुजी’

by Vinod
अगस्त 4, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। ‘टाइगर ऑफ झारखंड’ जब दहाड़ता तो जंगल के हर कोने में उसकी आवाज सुनाई देती। जब...

3 लड़कियों के साथ 18 लड़़कों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, दरिंदगी की वारदात से पुलिस के फूले हाथ-पैर

3 लड़कियों के साथ 18 लड़़कों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, दरिंदगी की वारदात से पुलिस के फूले हाथ-पैर

by Vinod
फ़रवरी 24, 2025

रांची ऑनलाइन डेस्क। झारखंड के खूंटी जिले में एक सनसनीखेज वारदात से पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों के पैरों के तले से...

Next Post
Sambhal News

योगी के ‘सिघंम’ ने गर्माया माहौल, भाजपाई भी हो गए पहलवान के जबरा फैन

Champions Trophy 2025

CT की क्लोजिंग सेरेमनी पर मचा बवाल, मौजूद नहीं थे PCB ऑफिशियल ICC ने चुप्पी तोड़ बताई वजह...

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist