बुधवार, सितम्बर 9, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Kolkata Rape and Murder Case: अब CBI की रडार पर ASI अरूप दत्ता, आरोपी संजय रॉय के साथ तस्वीरें आई सामने

कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुई दरिंदगी (Kolkata Rape and Murder Case) और हत्या के बाद देश में अपराधियों को लेकर गहरा आक्रोश देखने को मिल रहा है।

by Neel Mani
अगस्त 21, 2024
in Latest News, देश
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुई दरिंदगी (Kolkata Rape and Murder Case) और हत्या के बाद देश में अपराधियों को लेकर गहरा आक्रोश देखने को मिल रहा है। कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में 9 अगस्त को इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली इस घटना को अंजाम दिया गया था। इस वारदात को हुए 11 दिन बीत चुके हैं, लेकिन पुलिस अब तक यह साफ नहीं कर पाई है कि पीड़िता के साथ बलात्कार हुआ था या सामूहिक बलात्कार।

हालांकि, पीड़िता के परिवार का यही मानना है कि इस अपराध (Kolkata Rape and Murder Case) को एक व्यक्ति ने अकेले अंजाम नहीं दिया है। इस मामले में संजय रॉय को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिससे लगातार पूछताछ की जा रही है। संजय रॉय के अलग-अलग टेस्ट भी कराए जा रहे हैं। इसके अलावा, कुछ और लोग भी CBI की जांच के दायरे में हैं।

RELATED NEWS

Hapur News: दीपावली से पहले अवैध पटाखों पर बड़ी कार्रवाई, लोडर से 13 पेटियां बरामद; एक गिरफ्तार

Hapur News: दीपावली से पहले अवैध पटाखों पर बड़ी कार्रवाई, लोडर से 13 पेटियां बरामद; एक गिरफ्तार

सितम्बर 6, 2026
Lucknow Transporter Death

Lucknow Crime: 2 दिन से लापता ट्रांसपोर्टर का शव नाले में मिला, भाई ने जताई हत्या की आशंका

सितम्बर 5, 2026

20 अगस्त को CBI ने ASI अरूप दत्ता को पूछताछ के लिए बुलाया था, अरूप दत्ता संजय रॉय (Kolkata Rape and Murder Case) के करीबी माने जाते हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें अरूप दत्ता मीडिया के सवालों से बचते हुए तेजी से भागते हुए नज़र आ रहे हैं। हाल ही में एक तस्वीर सामने आई है जिसमें अरूप दत्ता और संजय रॉय एक साथ नज़र आ रहे हैं। इस तस्वीर को देखकर उनके करीबी संबंधों का पता चलता है।

सीबीआई ने एएसआई अरूप दत्ता से लगभग 8 घंटे तक पूछताछ की। अरूप दत्ता को पूछताछ के लिए दोबारा बुलाया जा सकता है। इस पूछताछ में ये सवाल भी पूछा गया कि उनका संजय रॉय से क्या संबंध है, क्या उन्होंने रॉय को अस्पताल परिसर में बिना रोक-टोक आने-जाने की परमिशन दी थी? और उन्हें अपराध की जानकारी कब मिली। इसके अलावा CBI ने उस पुलिस बैरक की फॉरेंसिक जांच भी की जहां संजय रॉय ने अपराध के बाद आराम किया था।

सामने आई तस्वीर में संजय रॉय को सेल्फी लेते हुए देखा जा सकता है, जबकि उनके सामने काली टी-शर्ट में ASI अरूप दत्ता दिखाई दे रहे हैं। इस वायरल तस्वीर में और भी लोग नज़र आ रहे हैं। इस तस्वीर से संजय रॉय और अरूप दत्ता के बीच गहरा रिश्ता होने की झलक साफ दिखाई दे रही है। संजय रॉय को साल 2019 में आपदा प्रबंधन समूह के लिए सिविल वॉलिंटियर के रूप में भर्ती किया गया था, लेकिन उसने वहां कभी काम नहीं किया। इसके बजाय, संजय रॉय ने कोलकाता पुलिस वेलफेयर बोर्ड के लिए काम करना शुरू कर दिया।

ये भी पढ़ें :- Kolkata doctor rape-murder: प्रिंसिपल क्या कर रहा था? सुप्रीम कोर्ट ने FIR में देरी पर बंगाल सरकार को लगाई फटकार

इस मामले में CBI  ने अरूप दत्ता की गहन जांच की है। एफएसएल की टीम ने अरूप दत्ता के खिलाफ कुछ सबूत इकट्ठा किए हैं। इस केस में एक के बाद एक नए नाम सामने आ रहे हैं। संजय रॉय और अरूप दत्ता के अलावा CBI आरजी कर मेडिकल अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल से भी पूछताछ कर रही है।

Tags: Crime NewsKolkata Rape and Murder Case
Share196Tweet123Share49

Neel Mani

Related Posts

Hapur News: दीपावली से पहले अवैध पटाखों पर बड़ी कार्रवाई, लोडर से 13 पेटियां बरामद; एक गिरफ्तार

Hapur News: दीपावली से पहले अवैध पटाखों पर बड़ी कार्रवाई, लोडर से 13 पेटियां बरामद; एक गिरफ्तार

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 6, 2026

दीपावली से पहले हापुड़ में अवैध पटाखों के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। चार सितंबर की रात...

Lucknow Transporter Death

Lucknow Crime: 2 दिन से लापता ट्रांसपोर्टर का शव नाले में मिला, भाई ने जताई हत्या की आशंका

by SYED BUSHRA
सितम्बर 5, 2026

Lucknow Transporter Death:लखनऊ के खदरा मदेयगंज इलाके के रहने वाले 37 वर्षीय ट्रांसपोर्टर जितेंद्र शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत...

Murder Mystery: बिहार में शराब पार्टी के बाद 4 युवकों की मौत, जहरीली शराब नहीं जहर मिलाने का आरोप

Murder Mystery: बिहार में शराब पार्टी के बाद 4 युवकों की मौत, जहरीली शराब नहीं जहर मिलाने का आरोप

by SYED BUSHRA
सितम्बर 4, 2026

बिहार के बाढ़ अनुमंडल के बिना गांव स्थित सैदपुर टोला में तीन दिन पहले चार युवकों की संदिग्ध परिस्थितियों में...

Lucknow Hotel Manager Death

Lucknow Crime: चौराहे के पास बेसुध मिला होटल मैनेजर, शरीर पर रगड़ के निशान; मौत से उठे कई सवाल

by SYED BUSHRA
सितम्बर 2, 2026

 Lucknow Hotel Manager Death:लखनऊ के आशियाना इलाके में होटल के जनरल मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल...

Mohanlalganj murder case accused death

UP News: तीन साल पुराने हत्या केस को लेकर परेशान युवक की मौत, रेलवे ट्रैक पर मिला शव

by SYED BUSHRA
सितम्बर 2, 2026

Mohanlalganj murder case accused death: कोतवाली क्षेत्र के पुरसेनी रेलवे क्रॉसिंग के पास बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया,...

Next Post
सावधान अगर पीते हैं ज्यादा सिगरेट तो अभी छोड़े, होंठ में भी हो सकता है कैंसर! नई रिसर्च से आया सामने

सावधान अगर पीते हैं ज्यादा सिगरेट तो अभी छोड़े, होंठ में भी हो सकता है कैंसर! नई रिसर्च से आया सामने

Urfi Javed,urfi javed new video,Urfi Javed latest video,Urfi Javed reel,urfi javed instagram

Entertainment News : उर्फी जावेद की ये कैसी ड्रेस जिसे पहनकर वो आग में झुलसने से बाल-बाल बची

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In