Friday, March 20, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Kolkata Rape Murder Case: जल्द ही लेडी डॉक्टर को मिलेगा इंसाफ, सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू

कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर (Kolkata Rape Murder Case) के साथ हुई दरिंदगी और मौत के बाद लोगों में भारी रोष देखने को मिल रहा है। डॉक्टर अपनी सुरक्षा की लगातार मांग कर रहे हैं

Neel Mani by Neel Mani
August 20, 2024
in Latest News, देश
502
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर (Kolkata Rape Murder Case) के साथ हुई दरिंदगी और मौत के बाद लोगों में भारी रोष देखने को मिल रहा है। डॉक्टर अपनी सुरक्षा की लगातार मांग कर रहे हैं और पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए आवाज़ जोरो-शोरों से उठाई जा रही है। इस बीच, सुप्रीम कोर्ट आज इस गंभीर मामले की सुनवाई कर रहा है। मुख्य न्यायाधीश डी.वाई.चंद्रचूड़ (D.Y.Chandrachud) की अध्यक्षता वाली पीठ ने स्वत: संज्ञान लिया है और मामले को आज प्राथमिकता के साथ सूचीबद्ध किया गया है। इस बेंच में सीजेआई (CJI) के साथ जस्टिस जे.बी. पारदीवाला और जस्टिस मनोज मिश्रा भी शामिल हैं।

इस केस में दिल्ली मेडिकल एसोसिएशन ने याचिका (Kolkata Rape Murder Case) दायर कर स्वत: संज्ञान मामले में पक्षकार बनने की अपील की है। वहीं, फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (FORDA) ने भी सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका के तहत संज्ञान करने के लिए आवेदन किया है। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने के लिए पहुंच चुके हैं। (Kolkata Rape Murder Case) राज्यपाल का गृहमंत्री अमित शाह से सुबह 10 बजे के करीब मुलाकात का कार्यक्रम है और उन्होंने राष्ट्रपति से मिलने के लिए भी समय मांगा है।

RELATED NEWS

Freebies: किसने कहा रोजगार पर दें ध्यान, चुनाव से पहले की मुफ्त योजनाओं पर उठाए सवाल, हुआ सख्त

Freebies: किसने कहा रोजगार पर दें ध्यान, चुनाव से पहले की मुफ्त योजनाओं पर उठाए सवाल, हुआ सख्त

February 19, 2026
CJI ने किसको कहा, संविधान नहीं मान सकते तो भारत छोड़िए, संविधान और नागरिकों की निजता पर दिया कड़ा संदेश

CJI ने किसको कहा, संविधान नहीं मान सकते तो भारत छोड़िए, संविधान और नागरिकों की निजता पर दिया कड़ा संदेश

February 3, 2026

राज्यपाल ने पहले पश्चिम बंगाल की स्थिति पर टिप्पणी करते हुए कहा, कि राज्य में लोकतंत्र का पतन हो रहा है और महिलाएं असुरक्षित हैं। उन्होंने राज्य सरकार की असंवेदनशीलता की आलोचना की और कहा कि मौजूदा स्थिति अस्वीकार्य है और उनके पास सभी संवैधानिक विकल्प खुले हैं।

ये भी पढ़ें :- इस्लामाबाद समेत जम्मू-कश्मीर में भूकंप के तेज झटके

इस निर्मम हत्या कांड में कानूनी और राजनीतिक हलचल के साथ-साथ विरोध प्रदर्शन भी जारी हैं। कोलकाता में पीड़िता (Kolkata Rape Murder Case) की बचपन की दोस्त ने काले रिबन को बांधकर विरोध जताया है, जबकि कोलकाता मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने दीवारों पर चित्र बनाकर अपना विरोध और पीड़ित परिवार के प्रति समर्थन दिखाया है। पश्चिम बंगाल सरकार ने आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में कथित वित्तीय अनियमितताओं की जांच के लिए IPS अधिकारी डॉ. प्रणव कुमार की अगुवाई में एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है। यह SIT पूर्व प्रिंसिपल डॉ. संदीप घोष के खिलाफ लगे आरोपों के बाद बनाई गई है। टीम में मुर्शिदाबाद रेंज के DIG वकार रजा CID की डीआईजी सोमा दास मित्रा, और कोलकाता पुलिस की DCP इंदिरा मुखर्जी भी शामिल हैं।

Tags: Kolkata Rape-Murder CaseSupreme Court
Share201Tweet126Share50
Neel Mani

Neel Mani

Related Posts

Freebies: किसने कहा रोजगार पर दें ध्यान, चुनाव से पहले की मुफ्त योजनाओं पर उठाए सवाल, हुआ सख्त

Freebies: किसने कहा रोजगार पर दें ध्यान, चुनाव से पहले की मुफ्त योजनाओं पर उठाए सवाल, हुआ सख्त

by SYED BUSHRA
February 19, 2026

Supreme Court of India ने चुनाव से पहले बांटी जा रही मुफ्त सुविधाओं यानी फ्रीबीज पर कड़ी नाराजगी जताई है।...

CJI ने किसको कहा, संविधान नहीं मान सकते तो भारत छोड़िए, संविधान और नागरिकों की निजता पर दिया कड़ा संदेश

CJI ने किसको कहा, संविधान नहीं मान सकते तो भारत छोड़िए, संविधान और नागरिकों की निजता पर दिया कड़ा संदेश

by SYED BUSHRA
February 3, 2026

Supreme Court on WhatsApp Privacy: व्हाट्सऐप की प्राइवेसी पॉलिसी को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश (CJI)...

कौन है जस्टिस सूर्यकांत, जो बने भारत के 53वें CJI , धारा 370 और वन रैंक-वन पेंशन समेत सुना चुके हैं ये 11 अहम फैसले

कौन है जस्टिस सूर्यकांत, जो बने भारत के 53वें CJI , धारा 370 और वन रैंक-वन पेंशन समेत सुना चुके हैं ये 11 अहम फैसले

by Vinod
November 24, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हरियाणा के एक छोटे से शहर हिसार में जन्में जस्टिस सूर्यकांत को...

Digital Arrest Fraud Case

सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला ! साइबर क्राइम के अपराधियों को नहीं मिलेगी जमानत

by SYED BUSHRA
November 18, 2025

Supreme Court:सुप्रीम कोर्ट ने डिजिटल अरेस्ट घोटाले पर कड़ा रुख अपनाते हुए 72 वर्षीय महिला वकील से 3.29 करोड़ रुपये...

Supreme Court on Karnataka multiplex ticket price 200 rupees limit

Supreme Court:अदालत ने किसको कहा “लोगों को सस्ता मनोरंजन मिलना चाहिए, नहीं तो थिएटर बंद हो जाएंगे”

by SYED BUSHRA
November 6, 2025

Supreme Court : हाल ही में कर्नाटक सरकार ने एक नया नियम बनाया था, जिसके तहत राज्य के सभी सिनेमाघरों...

Next Post
Seema Pahuja को सौंपी Kolkata Rape Murder Case की कमान, अब तक सुलझा चुकी हैं ये बड़े केस

Seema Pahuja को सौंपी Kolkata Rape Murder Case की कमान, अब तक सुलझा चुकी हैं ये बड़े केस

Kolkata doctor rape-murder: प्रिंसिपल क्या कर रहा था? सुप्रीम कोर्ट ने FIR में देरी पर बंगाल सरकार को लगाई फटकार

Kolkata doctor rape-murder: प्रिंसिपल क्या कर रहा था? सुप्रीम कोर्ट ने FIR में देरी पर बंगाल सरकार को लगाई फटकार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist