बुधवार, अगस्त 19, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

डंके की चोट पर बोले सीएम योगी, इस्लाम नाम की नहीं कोई वस्तू अब अब मौलवी को भी भाए ‘रामजी’

सीएम योगी आदित्यनाथ ने महाराष्ट्र में की चुनावी सभाएं, सीएम योगी ने कहा, जिन्हें बजरंग बली पसंद नहीं, जो पसंद है, वहीं जाएं।

by Digital Desk
नवम्बर 7, 2024
in Latest News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। झारखंड और महाराष्ट्र के सियासी अखाड़े पर सीएम योगी आदित्यनाथ उतर चुके हैं और धुआंधार बैटिंग कर रहे हैं। बुधवार को उन्होंने महाराष्ट्र में तीन जनसभाओं को संबोधित किया। ‘जब बंटे थे तब कटे थे’ के जरिए शुरूआत की। फिर विपक्षी दलों के साथ ही औरंबजेब का नाम लेकर प्रहार किया। सीएम योगी ने कहा कि त्रेतायुग में बजरंगबली थे, पर इस्लाम नाम की कोई वस्तु नहीं थे। जब मैं जम्मू-कश्मीर में चुनाव प्रचार के लिए गया तो वहां एक मौलमी ने मुझसे राम-राम किया।

‘एक रहेंगे तो नेक और सेफ रहेंगे’

अमरावती की जनसभा में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिन्हें बजरंग बली पसंद नहीं, जो पसंद है, वहीं जाएं। त्रेतायुग में जब बजरंग बली रहे होंगे, तब इस्लाम नाम की वस्तु ही नहीं रही होगी। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मैं शिवाजी से प्रेरणा लेकर बार-बार कहता हूं कि जब-जब बंटेंगे, तब-तब कटेंगे, एक रहेंगे तो नेक और सेफ रहेंगे। जब बंटे थे, तब कटे थे। ऐसे में अब बंटना नहीं। विपक्ष बांट कर अपनी राजनीति चमकाना चाह रहा है। इनके मंसूबों को कामयाब नहीं होने देना। महाराष्ट्र में एनडीए गठबंधन की सरकार बनाना है। एनडीए की सरकार बनी तो सुरक्षा की सौ फीसदी गारंटी है।

RELATED NEWS

BJP New Team: नितिन नवीन की टीम में बड़ा बदलाव, अमित मालवीय बाहर; स्मृति ईरानी और राम माधव की वापसी

BJP New Team: नितिन नवीन की टीम में बड़ा बदलाव, अमित मालवीय बाहर; स्मृति ईरानी और राम माधव की वापसी

अगस्त 17, 2026
BJP National Team: भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में MP को बड़ा तोहफा, 4 नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

BJP National Team: भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में MP को बड़ा तोहफा, 4 नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

अगस्त 17, 2026

जो पसंद हैं, वे वहीं जाएं

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि नवनीत राणा यहां हनुमान चालीसा के लिए भी संघर्ष कर रही थीं। त्रेतायुग में जब बजरंग बली रहे होंगे, तब इस्लाम नाम की वस्तु ही नहीं रही होगी। उन्होंने कहा कि किन कारणों से रामनवमी की शोभायात्रा निकालने और हनुमान चालीसा पढ़ने से रोका जाता है। जिन्हें बजरंग बली पसंद नहीं है, उन्हें जो पसंद हैं, वे वहीं जाएं। आखिर भारत में कौन भारतीय है, जो राम व बजरंग बली को नहीं मानता है।

औरंगजेब तो विदेशी आक्रांता था

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, शिवाजी महाराज का संघर्ष भारत के स्वाभिमान व सम्मान का संघर्ष था। औरंगजेब की सत्ता को चुनौती देने के लिए शिवाजी महराज आगरा गए थे। वहां म्यूजियम बन रहा था, जब मैं मुख्यमंत्री बना तो आगरा गया। वहां बताया गया कि यह मुगल म्यूजियम है और इसमें औरंगजेब से जुड़ी हुईं स्मृतियां रहेंगी। मैंने कहा कि औरंगजेब तो विदेशी आक्रांता था, उससे तुम लोगों का क्या संबंध है। इस म्यूजियम का नाम बदलो, इसका नाम छत्रपति शिवाजी की स्मृति में होगा।

दूसरी तरफ महाअनाड़ी गठबंधन

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि चुनाव में दो महागठबंधन लड़ रहे हैं। एक तरफ पीएम मोदी के नेतृत्व में बीजेपी, शिवसेना व एनसीपी का महायुति गठबंधन है तो दूसरी तरफ महाअघाड़ी के रूप में महाअनाड़ी गठबंधन है। सीएम योगी ने कहा कि आजादी के बाद से कांग्रेस ने लंबे समय तक शासन किया, लेकिन कभी ईमानदारी से भारत और भारतीयता के बारे में नहीं सोचा। कांग्रेस ने तुष्टिकरण की राजनीति की। कांग्रेस के कारण जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद पनपा। पीएम मोदी ने 370 को खत्म कर आतंकवाद की कमर तोड़ दी है।

मौलवी का सुनाया किस्सा

सीएम योगी आदित्यनाथ ने बताया कि वे जम्मू-कश्मीर चुनाव में जम्मू एयरपोर्ट पर उतरे तो एक मौलवी ने राम-राम किया, मैं समझा नहीं, फिर उसने कहा कि योगी जी राम-राम। यह देख एयरपोर्ट के अधिकारी भौचक हुए तो मैंने कहा कि आश्चर्य न कीजिए, यह धारा-370 हटने का इफेक्ट है। सीएम योगी ने कहा कि नया भारत न डिगता-झुकता है और न ही पीछे हटता है, बल्कि 140 करोड़ लोगों की सुरक्षा व समृद्धि के लिए कार्य कर रहा है। जब रामलला विराजमान हो रहे थे तो मोदी जी ने कहा था कि यह तो सिर्फ शुरुआत है। अयोध्या ही नहीं, अब हम काशी और मथुरा की तरफ भी बढ़ चुके हैं।

Tags: BJPCM Yogi AdityanathCM Yogi Adityanath's public meetingCongressMaharashtra Assembly Elections
Share196Tweet123Share49

Digital Desk

Related Posts

BJP New Team: नितिन नवीन की टीम में बड़ा बदलाव, अमित मालवीय बाहर; स्मृति ईरानी और राम माधव की वापसी

BJP New Team: नितिन नवीन की टीम में बड़ा बदलाव, अमित मालवीय बाहर; स्मृति ईरानी और राम माधव की वापसी

by Kirtika Tyagi
अगस्त 17, 2026

BJP New Team: भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व में अपनी नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान...

BJP National Team: भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में MP को बड़ा तोहफा, 4 नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

BJP National Team: भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में MP को बड़ा तोहफा, 4 नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

by SYED BUSHRA
अगस्त 17, 2026

BJP National Team: भारतीय जनता पार्टी ने अपनी नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान कर दिया है। पार्टी संगठन में हुए...

Independence Day 2026: कांग्रेस मुख्यालय में ‘वंदे मातरम’ के दौरान असहजता, वीडियो को लेकर सियासी विवाद तेज

Independence Day 2026: कांग्रेस मुख्यालय में ‘वंदे मातरम’ के दौरान असहजता, वीडियो को लेकर सियासी विवाद तेज

by Sadaf Farooqui
अगस्त 16, 2026

Independence Day 2026: नई दिल्ली में 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम के दौरान...

Tamil Nadu Delimitation: तमिलनाडु में परिसीमन पर सियासी घमासान, CM विजय की बैठक से 37 सांसदों ने बनाई दूरी

Tamil Nadu Delimitation: तमिलनाडु में परिसीमन पर सियासी घमासान, CM विजय की बैठक से 37 सांसदों ने बनाई दूरी

by Sadaf Farooqui
अगस्त 9, 2026

Tamil Nadu Delimitation: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एस. जोसेफ विजय ने केंद्र की प्रस्तावित परिसीमन प्रक्रिया और इसके संभावित असर पर...

Big Claim: अखिलेश यादव का बड़ा राजनीतिक आरोप,क्या BJP ने जानबूझकर उपचुनाव हारा ? EVM पर छिड़ी नई बहस

Big Claim: अखिलेश यादव का बड़ा राजनीतिक आरोप,क्या BJP ने जानबूझकर उपचुनाव हारा ? EVM पर छिड़ी नई बहस

by Kirtika Tyagi
अगस्त 6, 2026

Big Claim: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उपचुनाव के नतीजों के बाद भारतीय जनता पार्टी पर बड़ा...

Next Post
Brampton

Brampton Hindu priest suspended: हिंदू मंदिर ने पुजारी को किया निलंबित, खालिस्तानी हिंसा से तनाव चरम पर

Delhi

Delhi Nirbhaya 2: दिल्ली में फिर ‘निर्भया’ जैसी वारदात, चलती ऑटो में गैंगरेप, अर्धनग्न हालत में मिली पीड़िता

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist