मंगलवार, अक्टूबर 27, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Nicholas Pooran की तूफानी पारी में ढही साउथ अफ्रीका 26 गेंदों में ही कर डाला खेल खत्म!

वेस्टइंडीज के हरफनमौला खिलाड़ी निकोलस पूरन (Nicholas Pooran) का एक बार फिर से शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है। वेस्टइंडीज ने 3 मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले

by Neel Mani
अगस्त 24, 2024
in Latest News, क्रिकेट न्यू़ज, खेल

नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के हरफनमौला खिलाड़ी निकोलस पूरन (Nicholas Pooran) का एक बार फिर से शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है। वेस्टइंडीज ने 3 मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में साउथ अफ्रीका को बुरी तरह हरा दिया है। त्रिनिदाद में हुए इस मैच में साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 177 रनों का लक्ष्य दिया, जिसे वेस्टइंडीज ने 13 गेंदें बचते हुए ही हासिल कर लिया।

इस जीत में सबसे बड़ा रोल निकोलस पूरन (Nicholas Pooran) का रहा। इस खिलाड़ी को प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया। पूरन ने अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी से साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। 26 गेंदों में 250 के स्ट्राइक रेट से 65 रन बनाकर इस खिलाड़ी ने मैच का रुख पूरी तरह से अपनी ओर मोड़ लिया। इस तूफानी पारी में उन्होंने कई चौके और छक्के लगाए।

RELATED NEWS

क्या सच में वाइड थी वो गेंद? India vs Japan मैच के आखिरी ओवर में हुआ बड़ा ड्रामा

क्या सच में वाइड थी वो गेंद? India vs Japan मैच के आखिरी ओवर में हुआ बड़ा ड्रामा

सितम्बर 22, 2026
Asia Cup: भारत-पाकिस्तान महिला टीमों के बीच आज महामुकाबला,  टीम इंडिया की नजर जीत की हैट्रिक पर

Asia Cup: भारत-पाकिस्तान महिला टीमों के बीच आज महामुकाबला, टीम इंडिया की नजर जीत की हैट्रिक पर

सितम्बर 5, 2026

साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी (Nicholas Pooran) करते हुए 176 रन बनाए। इसके जवाब में वेस्टइंडीज के ओपनर्स एलिक अथानाजे और शाई होप ने टीम को बेहतरीन शुरुआत दी और 8 ओवर में 84 रन जोड़ दिए। अथानाजे ने 30 गेंदों में 40 रन बनाए और आउट हो गए, जिसके बाद टीम को 12 ओवर में 93 रन की जरूरत थी।

इसके बाद विकेटकीपर-बल्लेबाज निकोलस पूरन (Nicholas Pooran) ने बल्लेबाजी की और आते ही साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों पर हमला बोल दिया। पूरन ने 26 गेंदों में 65 रन जड़ डाले। इस पारी में 7 छक्के और 2 चौके शामिल रहे। इस पारी के साथ ही निकोलस पूरन वेस्टइंडीज के लिए सबसे ज्यादा बाउंड्री लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए।

अपनी 65 रनों की पारी में पूरन ने 56 रन सिर्फ बाउंड्री से ही बनाए। पूरन ने साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज नांद्रे बर्गर के एक ओवर में लगातार 4 छक्के लगाए। इस आक्रामक खेल (Nicholas Pooran) के आगे एडेन मार्करम की टीम ने हार मान ली। वहीं, शाई होप ने भी 36 गेंदों में 51 रन बनाए। इस तरह वेस्टइंडीज ने 13 गेंद बचते हुए ही 7 विकेट से इस मैच को जीत लिया।

इस मुकाबले में वेस्टइंडीज ने शुरुआत से ही अपना दबदबा बनाए रखा। कप्तान रोवमैन पॉवेल ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। साउथ अफ्रीका की शुरुआत खराब रही और वेस्टइंडीज के गेंदबाजों ने पावरप्ले में ही 4 विकेट झटक लिए। 8 ओवर में ही साउथ अफ्रीका के 42 रन पर आधे खिलाड़ी पवेलियन लौट गए थे।

ये भी पढ़ें :- टीम इंडिया का रेगुलर हिस्सा न होने के बावजूद भी Shikhar Dhawan हैं अमीर क्रिकेटर्स की लिस्ट में शामिल

इसके बाद ट्रिस्टियन स्टब्स और पैट्रिक क्रुगर ने पारी को संभाला। स्टब्स ने 42 गेंदों में 76 रन बनाए, जबकि क्रुगर ने 32 गेंदों में 44 रन बनाए। इस साझेदारी के चलते साउथ अफ्रीका 176 रन बनाने में सफल रही, लेकिन पूरन की आक्रामक पारी के सामने यह स्कोर नाकाफी साबित हुआ।

Tags: Cricket NewsLatest Newsnicholas pooranSouth AfricaWest Indies

Neel Mani

Related Posts

क्या सच में वाइड थी वो गेंद? India vs Japan मैच के आखिरी ओवर में हुआ बड़ा ड्रामा

क्या सच में वाइड थी वो गेंद? India vs Japan मैच के आखिरी ओवर में हुआ बड़ा ड्रामा

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 22, 2026

India vs Japan: भारत और जापान के बीच खेला गया ऐतिहासिक टी20 इंटरनेशनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। मैच में क्रिकेट...

Asia Cup: भारत-पाकिस्तान महिला टीमों के बीच आज महामुकाबला,  टीम इंडिया की नजर जीत की हैट्रिक पर

Asia Cup: भारत-पाकिस्तान महिला टीमों के बीच आज महामुकाबला, टीम इंडिया की नजर जीत की हैट्रिक पर

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 5, 2026

Women's Asia Cup 2026 में शनिवार को भारत और पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीमें आमने-सामने होंगी। ग्रुप ए का यह...

UP T20 League: भारी बारिश के चलते लखनऊ शिफ्ट हुए प्लेऑफ, तय तारीख पर ही होंगे सभी मुकाबले

UP T20 League: भारी बारिश के चलते लखनऊ शिफ्ट हुए प्लेऑफ, तय तारीख पर ही होंगे सभी मुकाबले

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 1, 2026

कानपुर में लगातार हो रही भारी बारिश और खराब मौसम ने यूपी टी20 लीग 2026 के प्लेऑफ मुकाबलों की तैयारियों...

Duleep Trophy: बल्ले से फ्लॉप वैभव सूर्यवंशी ने गेंद से मचाया धमाल, 4 गेंदों में झटके 2 विकेट

by Kirtika Tyagi
अगस्त 25, 2026

Vaibhav Sooryavanshi Shines: दलीप ट्रॉफी 2026 के क्वार्टर फाइनल में ईस्ट जोन ने नॉर्थ ईस्ट जोन को एक पारी और...

Century Drama: ध्रुव जुरेल ने जड़ा अपना दूसरा टेस्ट शतक, 99 पर मचा रोमांच और फिर हुआ जबरदस्त ड्रामा

Century Drama: ध्रुव जुरेल ने जड़ा अपना दूसरा टेस्ट शतक, 99 पर मचा रोमांच और फिर हुआ जबरदस्त ड्रामा

by Kirtika Tyagi
अगस्त 24, 2026

भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन ध्रुव जुरेल ने शानदार अंदाज...

Next Post
Mathura

Mathura: भरी पंचायत में दिनदहाड़े बेटे ने पिता के हत्यारों को मारी गोली, आरोपी गिरफ्तार

Noida

Noida में अट्टा रेड लाईट के पास ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर को कार ने मारी टक्कर, चालक फरार

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India