गुरूवार, अगस्त 6, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

सहारनपुर: 20 से ज्यादा डॉक्टर और मेडिकल छात्र खुफिया एजेंसियों के रडार पर

सहारनपुर में खुफिया एजेंसियों ने बड़ी कार्रवाई की तैयारी तेज कर दी है। सूत्रों के अनुसार, शहर के 20 से अधिक डॉक्टर और मेडिकल छात्र एजेंसियों के रडार पर हैं।निजी यूनिवर्सिटी और मदरसे में पढ़ने वाले छात्र भी इसमें शामिल हैं।

by Kanan Verma
नवम्बर 20, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश, क्राइम, राज्य
सहारनपुर: 20 से ज्यादा डॉक्टर और मेडिकल छात्र खुफिया एजेंसियों के रडार पर
Share on FacebookShare on Twitter

सहारनपुर: 20 से ज्यादा डॉक्टर और मेडिकल छात्र खुफिया एजेंसियों के रडार परसहारनपुर में खुफिया एजेंसियों ने बड़ी कार्रवाई की तैयारी तेज कर दी है। सूत्रों के अनुसार, शहर के 20 से अधिक डॉक्टर और मेडिकल छात्र एजेंसियों के रडार पर हैं।निजी यूनिवर्सिटी और मदरसे में पढ़ने वाले छात्र भी इसमें शामिल हैं। वहीं, दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम ने अल फलाह यूनिवर्सिटी के छात्र अहमद रजा को पूछताछ के बाद छोड़ दिया है। यह जांच उस समय तेज हुई जब UP ATS ने सहारनपुर के डॉक्टर अदील अहमद को गिरफ्तार किया था, जिन पर एक व्यापक नेटवर्क से जुड़े होने का संदेह है। गिरफ्तारी के बाद ATS डॉक्टर अदील के संपर्कों और गतिविधियों की गहराई से जांच कर रही है। शुरुआती जांच में संकेत मिले हैं कि उनके नेटवर्क के तार दिल्ली-NCR और हरियाणा तक फैले हो सकते हैं। बता दें, कि डॉ. आदिल के पकड़े जाने के बाद से ही सहारनपुर काफी चर्चाओं में है। 

मंगलवार को देवबंद से फरीदाबाद स्थित अल फलाह यूनिवर्सिटी में MBBS  तृतीय वर्ष की पढ़ाई कर रहे छात्र को उठाया था। उसके डॉ. उमर, डॉ. आदिल और डॉ. मुजम्मिल के संपर्क में होने की आशंका थी। इसे लेकर टीम ने घंटों पूछताछ की। उसके मोबाइल से कुछ रिकॉर्ड कब्जे में लिए हैं। उसके बाद रात में ही छात्र को छोड़ दिया गया। करीब 20 डॉक्टर और कई मेडिकल के छात्रों की एक सूची तैयार की गई है, जो जांच के दायरे में आए हैं। हालांकि उनका आतंकी गतिविधियों से कोई कनेक्शन है या नहीं, इस बारे में पुष्टि नहीं है, लेकिन यह खुफिया एजेंसियों के निशाने पर है। जिनसे जल्द ही पूछताछ हो सकती है।

RELATED NEWS

UP Police History: उत्तर प्रदेश में सबसे पहली FIR कब और कहां दर्ज हुई थी? जानिए इस का दिलचस्प इतिहास

UP Police History: उत्तर प्रदेश में सबसे पहली FIR कब और कहां दर्ज हुई थी? जानिए इस का दिलचस्प इतिहास

अगस्त 3, 2026
Saharanpur

पूर्व विधायक मनोज चौधरी ने खींचा अखिलेश यादव का हाथ: यूपी में सियासी हलचल तेज

दिसम्बर 8, 2025

एजेंसियों को आशंका है कि सहारनपुर के कई मेडिकल प्रोफेशनल और छात्र इस नेटवर्क का हिस्सा हो सकते हैं या उनसे संपर्क में रहे हों। एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि यह मॉड्यूल कथित तौर पर बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री (करीब 2,900 किलो) जमा करने की कोशिश में था, जिससे एजेंसियों की चिंता और बढ़ गई है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए ATS और STF की टीमें सक्रिय हो गई हैं और संदिग्ध लोगों की गतिविधियों, वित्तीय लेनदेन, डिजिटल कम्युनिकेशन और नेटवर्क की हर कड़ी की जांच कर रही हैं। कई संदिग्धों से पूछताछ भी जारी है।

ATS ने अब तक सौ से ज्यादा लोगों से पूछताछ की है, जिनके संपर्क इस नेटवर्क या उससे जुड़े व्यक्तियों से पाए गए थे। इस पूरे मामले ने चिकित्सा समुदाय और सुरक्षा एजेंसियों दोनों में चिंता बढ़ा दी है। एजेंसियां इस बात की तस्दीक करने में जुटी हैं कि संदिग्ध डॉक्टरों और छात्रों की भूमिका कितनी गंभीर थी और क्या वे संगठित तौर पर किसी मॉड्यूल को समर्थन दे रहे थे।

Tags: Delhi Red Fort blast suspectssaharanpur
Share199Tweet124Share50

Kanan Verma

Related Posts

UP Police History: उत्तर प्रदेश में सबसे पहली FIR कब और कहां दर्ज हुई थी? जानिए इस का दिलचस्प इतिहास

UP Police History: उत्तर प्रदेश में सबसे पहली FIR कब और कहां दर्ज हुई थी? जानिए इस का दिलचस्प इतिहास

by Sadaf Farooqui
अगस्त 3, 2026

UP Police History:  उत्तर प्रदेश पुलिस आज देश की सबसे बड़ी पुलिस बलों में शामिल है, लेकिन क्या आप जानते...

Saharanpur

पूर्व विधायक मनोज चौधरी ने खींचा अखिलेश यादव का हाथ: यूपी में सियासी हलचल तेज

by Mayank Yadav
दिसम्बर 8, 2025

Saharanpur News: उत्तर प्रदेश की राजनीति में अचानक एक वीडियो के कारण बड़ी हलचल मच गई है। सहारनपुर के सरसावा...

दिल्ली ब्लास्ट जांच में तेजी: NIA ने लखनऊ में Dr. शाहीन के घर मारा छापा

Delhi Blast जांच में तेजी: NIA ने लखनऊ में Dr. शाहीन के घर मारा छापा

by Kanan Verma
दिसम्बर 1, 2025

लखनऊ में आज सुबह यानी सोमवार 01 December ,2025 National Investigation Agency (NIA) की टीम ने Dr Shaheen Shahid के घर...

Saharanpur

सहारनपुर: बेकाबू डंपर कार पर पलटा, एक ही परिवार के 7 लोगों की दर्दनाक मौत

by Mayank Yadav
नवम्बर 28, 2025

Saharanpur accident: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के गागलहेड़ी इलाके में शुक्रवार को एक बेकाबू डंपर के एक कार पर...

दिल्ली पर था बड़ा खतरा! हमास जैसी तकनीक से हमला करने की फिराक में था आतंकी मॉड्यूल

दिल्ली पर था बड़ा खतरा! हमास जैसी तकनीक से हमला करने की फिराक में था आतंकी मॉड्यूल

by Kanan Verma
नवम्बर 25, 2025

Delhi Red Fort Blast : दिल्ली में हाल ही में पकड़े गए आतंकी मॉड्यूल ने सुरक्षा एजेंसियों की नींद उड़ा...

Next Post
Vastu Tips

20 नवंबर 2025 धन, स्वास्थ्य और सकारात्मकता बढ़ाने वाले आज के वास्तु टिप्स

दिल्ली में ठंड और स्मॉग का कहर, हवा की गुणवत्ता गंभीर स्तर पर

दिल्लीवासियों के लिए स्वास्थ्य अलर्ट सर्दी और प्रदूषण की मार, AQI 400 के पार

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist