सोमवार, जून 29, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Sunil Dutt एक ऐसा स्टार, जिसने मां से किए गए वादे के चलते ठुकरा दी थी पहली फिल्म, जानें पूरी कहानी

हिंदी सिनेमा में अपने शानदार अभिनय और अच्छे व्यवहार के चलते लोगों की पसंद बने रहने वाले दिग्गज अभिनेता सुनील दत्त (Sunil Dutt) भले ही इस संसार में आज हमारे बीच नहीं हैं लेकिन

by Neel Mani
मार्च 4, 2024
in Latest News, मनोरंजन
Sunil Dutt

Sunil Dutt

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: हिंदी सिनेमा में अपने शानदार अभिनय और अच्छे व्यवहार के चलते लोगों की पसंद बने रहने वाले दिग्गज अभिनेता सुनील दत्त (Sunil Dutt) भले ही इस संसार में आज हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनकी यादगार फिल्में और उनका उम्दा अभिनय आज भी हमारे बीच मौजूद है। आज हम आपको सुनील दत्त से जुड़ी कुछ ऐसी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे आप शायद ही जानते होंगे!

आज के बच्चे जहां मा-बाप की बातों को इतना ज्यादा तवज्जों न देकर सिर्फ अपनी-अपनी करते हैं उस दौर में सुनील दत्त (Sunil Dutt) ने अपनी मां से किए गए वादे के चलते अपनी पहली ही फिल्म को ठुकरा दिया था, चलिए जानते हैं इस दिलचस्प किस्से के बारे में।

RELATED NEWS

Bollywood News: अब तक इतनी बार “KARZ” टाइटल पर बनी फिल्में,ज़्यादातर रहीं फ्लॉप, जाने क्या है इसके पीछे की सच

Bollywood News: अब तक इतनी बार “KARZ” टाइटल पर बनी फिल्में,ज़्यादातर रहीं फ्लॉप, जाने क्या है इसके पीछे की सच

जून 15, 2026
Sunil Dutt Last Movie:  शानदार एक्टर और फिल्ममेकर ,आखिरी फिल्म जिसने लहरा दिए थे सफलता के झंडे

Sunil Dutt Last Movie: शानदार एक्टर और फिल्ममेकर ,आखिरी फिल्म जिसने लहरा दिए थे सफलता के झंडे

फ़रवरी 12, 2025

साल 1955 में आई फिल्म रेलवे प्लेटफ़ॉर्म से अभिनय के क्षेत्र में कदम रखने वाले दत्त (Sunil Dutt) साहब हिंदी सिनेमा में एक शानदार कलाकार के तौर पर छा गए थे। इसके बाद साल 1957 में रिलीज हुई फिल्म मदर इंडिया  ने उन्हें रातों रात सुपर स्टार बना दिया था। इस फिल्म को करने के बाद सुनील दत्त को काफी शोहरत मिली थी।

इसके बाद साल 1965 में आई फिल्म खानदान में एक दिव्यांग का किरदार निभाकर उन्होंने अभिनय की एक अलग पराकाष्ठा पेश की थी। इन फिल्मों को करने के बाद भी उनकी आने वाली और भी कई फिल्मों ने सफलता के झंडे गाड़े थे।

दत्त (Sunil Dutt) साहब से जुड़ी एक रोचक बात ये भी है कि वह फिल्मों में काम करने से पहले एक रेडियो सीलोन में काम किया करते थे। उसी दौरान उनके अंदर एक एक्टर बनने की चाह भी उमड़ पड़ी थी, जो आगे चलकर पूरी भी हुई। ये बात कम ही लोग जानते हैं कि सुनील दत्त ने अपनी पहली ही फिल्म को ठुकरा दिया था, जिसकी वजह उनकी मां थी। मां कुलवंती देवी दत्त से किया गया वादा निभाने के कारण उन्होंने पहली फिल्म के ऑफर को न कह दिया था।

पहली फिल्म का ऑफर मिलने से सुनील दत्त बहुत खुश हुए थे, लेकिन बाद में उन्होंने इस फिल्म को करने से मना कर दिया था। मना करने को लेकर दत्त साहब ने रमेश सहगल से कहा था, अगर आप बुरा ना माने, मुझे B.A तो पास करना ही है। चाहे कुछ भी हो जाए, क्योंकि मैं अपनी मां को वादा करके आया हूं कि मैं पढ़ने जा रहा हूं और B.A पास करूंगा।

ये भी पढ़ें :- मिस इंडिया बनने वाली पहली एक्ट्रेस Nutan के बारे में ये बातें नहीं जानते होंगे आप!

उनकी ये बात सुनकर रमेश सहगल बहुत खुश हुए थे और उन्होंने सुनील दत्त को अपने गले से लगा लिया था। इसके साथ उन्होंने कहा था, कि वह उनकी पढ़ाई पूरी होने का इंतजार करेंगे। इसके बाद दत्त साहब की पढ़ाई पूरी होने के बाद रमेश सहगल ने अपना वादा पूरा भी किया था। इसके बाद सुनील दत्त हिंदी सिनेमा में एक उच्च दर्जे के अभिनेता बनकर उभरे थे। आज भी सुनील दत्त को उनकी फिल्मों में निभाए गए यादगार किरदारों के लिए याद किया जाता है।

Tags: Hindi CinemaSunil Dutt
Share207Tweet129Share52

Neel Mani

Related Posts

Bollywood News: अब तक इतनी बार “KARZ” टाइटल पर बनी फिल्में,ज़्यादातर रहीं फ्लॉप, जाने क्या है इसके पीछे की सच

Bollywood News: अब तक इतनी बार “KARZ” टाइटल पर बनी फिल्में,ज़्यादातर रहीं फ्लॉप, जाने क्या है इसके पीछे की सच

by Sadaf Farooqui
जून 15, 2026

Hindi Cinema में फिल्म की सफलता सिर्फ कहानी या स्टारकास्ट पर ही नहीं, बल्कि उसके टाइटल पर भी काफी निर्भर...

Sunil Dutt Last Movie:  शानदार एक्टर और फिल्ममेकर ,आखिरी फिल्म जिसने लहरा दिए थे सफलता के झंडे

Sunil Dutt Last Movie: शानदार एक्टर और फिल्ममेकर ,आखिरी फिल्म जिसने लहरा दिए थे सफलता के झंडे

by Ahmed Naseem
फ़रवरी 12, 2025

Sunil Dutt Last Movie: सुनील दत्त सिर्फ बेहतरीन एक्टर ही नहीं, बल्कि शानदार फिल्ममेकर भी थे। उन्होंने 1955 में फिल्म...

raj kapoor

Entertainment news : बॉबी प्रेमरोग नहीं, कौनसी है राज कपूर की सबसे पसंदीदा फिल्म, जो फ्लॉप से बनी कल्ट क्लासिक

by SYED BUSHRA
जनवरी 19, 2025

Entertainment news : राज कपूर, हिंदी सिनेमा के वो सितारे हैं जिनका नाम सुनते ही शानदार फिल्मों की यादें ताजा...

एक बार फिर सर्किट और मुन्ना भाई की जोड़ी पर्दे पर आएगी नज़र Sanjay Dutt ने सोशल मीडिया पर पोस्टर शेयर कर दी जानकारी

by Neel Mani
जनवरी 26, 2023

नई दिल्ली: 19 दिसंबर साल 2003 को रिलीज होने वाली फिल्म मुन्ना भाई एम.बी.बी.एस (Munna Bhai M.B.B.S) अभिनेता संजय दत्त...

Sunil Dutt ने किस वजह के चलते ठुकरा दी थी अपनी पहली फिल्म, जानें इसकी वजह

by Web Desk
सितम्बर 19, 2022

नई दिल्ली: हिंदी सिनेमा में अपने शानदार अभिनय और अच्छे व्यक्तित्व के चलते लोगों की पसंद बने रहने वाले दिग्गज...

Next Post
Delhi excise policy case: Arvind Kejriwal replied to ED summons, said ready to answer after March 12

Delhi excise policy case : अरविंद केजरीवाल ने ED के समन का दिया जवाब, कहा 12 मार्च के बाद उपलब्ध रहेंगे

अंतर-विभागीय आवंटन नीति को मंजूरी दिल्ली के LG की मंजूरी, नो-प्रॉफिट, नो-लॉस के आधार पर तय होंगी कीमतें

अंतर-विभागीय भूमि आवंटन नीति को दिल्ली के LG की मंजूरी, नो-प्रॉफिट-नो-लॉस पर तय होंगी कीमतें

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist