बुधवार, अगस्त 19, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

T20 World Cup 2024 शानदार गेंदबाजी की बदौलत अर्शदीप सिंह ने तोड़ा आर अश्विन का 10 साल पुराना रिकॉर्ड

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) में एक और मुकाबले में टीम इंडिया की शानदार जीत देखने को मिली। इस जीत के साथ भारतीय टीम अब सुपर-8 में

by Neel Mani
जून 13, 2024
in Latest News, क्रिकेट न्यू़ज, खेल
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) में एक और मुकाबले में टीम इंडिया की शानदार जीत देखने को मिली। इस जीत के साथ भारतीय टीम अब सुपर-8 में अपनी जगह पक्की कर चुकी है। बीते बुधवार यानी 12 जून को न्यूयॉर्क के नसाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम ने 7 विकेट से जीत हासिल की।

यूएसए और भारत के बीच खेला गया ये मैच कहा जाए पूरी तरह से तेज गेंदबाद अर्शदीप सिंह के नाम रहा तो गलत नहीं होगा। इस मुकाबले में भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने टी 20 विश्व कप (T20 World Cup 2024) में एक खास उपलब्धि हासिल करते हुए ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के 10 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।

RELATED NEWS

Iran bounty on US soldiers

Iran Bounty: अमेरिकी सैनिकों के सिर पर ईरान ने रखा बड़ा इनाम , किसको मिलेगी दुगनी रकम

अगस्त 17, 2026
Sheikh Hasina News:  बांग्लादेश मे गरमाई सियासत, एक्सपर्ट बोले- दिल्ली का ऑफर ठुकराना, तारिक रहमान की बड़ी गलती

Sheikh Hasina News: बांग्लादेश मे गरमाई सियासत, एक्सपर्ट बोले- दिल्ली का ऑफर ठुकराना, तारिक रहमान की बड़ी गलती

अगस्त 6, 2026

अर्शदीप ने चल टी20 विश्व कप 2024 (T20 World Cup 2024) में बुधवार को यूएसए के खिलाफ अपने 4 ओवरों में 9 रन देकर 4 विकेट लिए और अश्विन के दस साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया।

इससे पहले अश्विन ने साल 2014 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मीरपुर में 11 रन देकर 4 विकेट लिए थे, जो भारत के लिए विश्व कप में उनका सर्वश्रेष्ठ रिकॉर्ड था। अर्शदीप के इस रिकॉर्ड के बाद हरभजन सिंह तीसरे स्थान पर खिसक गए। हरभजन ने साल 2012 में कोलंबो में इंग्लैंड के खिलाफ 12 रन देकर 4 विकेट लिए थे। अर्शदीप को सबसे ज्यादा फायदा भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के टॉस जीतकर गेंदबाजी करने के फैसले से मिला।

अर्शदीप सिंह ने खेल के पहले ही ओवर में यूएसए को दोहरा झटका दिया, जब उन्होंने शायन जहांगीर को शून्य पर और एंड्रीस गौस को 2 रन पर आउट कर दिया, जिससे मेजबान टीम दबाव में आ गई। हालांकि इसके बाद स्टीवन टेलर और नितीश कुमार ने यूएसए को मैच में वापसी दिलाई।

ये भी पढ़ें :- T20 World Cup 2024: Australia ने इंग्लैंड को हराकर बनाया इस टूर्नामेंट का सबसे बड़ा स्कोर, साथ ही कायम किया ये ऐतिहासिक रिकॉर्ड

रोहित यहां फिर से अर्शदीप को बॉलिंग अटैक पर वापस लाए और उन्होंने खतरनाक बल्लेबाज नितीश को 27 रन पर आउट कर दिया, जिससे यूएसए की टीम ने 81 रनों पर 5 विकेट खो दिए। अर्शदीप ने हरमीत सिंह को आउट कर मैच में अपना चौथा विकेट लिया और उन्होंने 4/9 के आंकड़े के साथ अपना बॉलिंग स्पेल पूरा किया।

Tags: indiaT20 World Cup 2024USA
Share198Tweet124Share50

Neel Mani

Related Posts

Iran bounty on US soldiers

Iran Bounty: अमेरिकी सैनिकों के सिर पर ईरान ने रखा बड़ा इनाम , किसको मिलेगी दुगनी रकम

by Kirtika Tyagi
अगस्त 17, 2026

 Iran bounty on US soldiers:ईरान और अमेरिका के बीच तनाव के बीच ईरानी सेना ने बड़ा और विवादित ऐलान किया...

Sheikh Hasina News:  बांग्लादेश मे गरमाई सियासत, एक्सपर्ट बोले- दिल्ली का ऑफर ठुकराना, तारिक रहमान की बड़ी गलती

Sheikh Hasina News: बांग्लादेश मे गरमाई सियासत, एक्सपर्ट बोले- दिल्ली का ऑफर ठुकराना, तारिक रहमान की बड़ी गलती

by Kirtika Tyagi
अगस्त 6, 2026

Sheikh Hasina Statement: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना एक बार फिर अपने बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। भारत...

Red Sea Attack: लाल सागर में हमले के बाद भारत के झंडे वाला कार्गो जहाज डूबा, 13 भारतीय नाविकों की बची जान

Red Sea Attack: लाल सागर में हमले के बाद भारत के झंडे वाला कार्गो जहाज डूबा, 13 भारतीय नाविकों की बची जान

by Kirtika Tyagi
अगस्त 5, 2026

Red Sea Attack: लाल सागर में एक बार फिर समुद्री सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। यमन के...

Hormuz Strait : टैंकरों पर हमले में भारतीय नाविक की मौत, कई घायल, भारत सख्त, ईरानी राजनयिकों को किया तलब

Hormuz Strait : टैंकरों पर हमले में भारतीय नाविक की मौत, कई घायल, भारत सख्त, ईरानी राजनयिकों को किया तलब

by Kirtika Tyagi
जुलाई 14, 2026

Hormuz Strait Tanker Attack: होर्मुज स्ट्रेट में हाल ही में कमर्शियल जहाजों पर हुए हमलों के बाद भारत ने कड़ा...

Ship Attack: होर्मुज स्ट्रेट में ओमान तट के पास कमर्शियल जहाज पर हुआ हमला, 10 भारतीय सुरक्षित, एक अब भी लापता

Ship Attack: होर्मुज स्ट्रेट में ओमान तट के पास कमर्शियल जहाज पर हुआ हमला, 10 भारतीय सुरक्षित, एक अब भी लापता

by Kirtika Tyagi
जुलाई 12, 2026

Hormuz Strait Ship Attack: होर्मुज स्ट्रेट के पास ओमान तट के निकट एक कमर्शियल जहाज पर हुए हमले के बाद...

Next Post
Doda Terror Attack

Doda Terror Attack: जम्मू-कश्मीर पुलिस ने जारी किया 4 आतंकियों का स्केच, सूचना देने पर मिलेगा लाखों का इनाम

Delhi Water

Delhi Water: हम टैंकर माफिया पर नहीं लेंगे एक्शन, हरियाणा से लीजिए जवाब..

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist