इसे क्रिकेट कहते हैं। इसमें कौन खिलाड़ी कब क्या कमाल दिखा जाए ये कोई नहीं जानता। आईपीएल के सीजन-17 में जिस खिलाड़ी की जमकर पिटाई हुई, जिसने आईपीएल के दौरान हर ओवर में 13.36 रन दिए। दिल्ली कैपिटल्स की टीम के लिए खेलने वाला वो गेंदबाज जो अपनी हारती टीम को अपनी गेंदबाजी से नहीं बचा सका। अब उसी खिलाड़ी ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। बात हो रही है। साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्खिया (Enrique Norkhia) की।
नार्खिया (Enrique Norkhia) ने श्रीलंका के खिलाफ टी20 विश्वकप 2024 में एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर अपनी टीम को जीत दिलाई। दाए हाथ के इस तेज गेंदबाज ने श्रीलंका के खिलाफ 4 ओवर में महज 7 रन देकर 4 विकेट लिए। इसमें बड़ी बात ये रही कि इस मुकाबले में नॉर्खिया ने 18 गेंदे डॉट फेंकी। इस मैच में उनका इकॉनमी रेट भी महज 1.80 रहा। नॉर्खिया की शानदार गेंदबाजी के आगे श्रीलंका के बल्लेबाज घुटने टेकते हुए नज़र आए। इस खिलाड़ी का बॉलिंग अटैक कुछ इस तरह रहा, जिसके बाद श्रीलंका की टीम महज 77 रनों पर ही सिमट गई।
ये भी पढ़ें :- T20 World Cup 2024 वेस्टइंडीज की जीत के साथ उठे सवाल, पीएनजी जैसी नई टीम को हराने में क्यों निकला दम?
अपनी शानदार गेंदबाजी की बदौलत एनरिक नॉर्खिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में इतिहास रच दिया। टी20 विश्वकप में शानदार गेंदबाजी करने वाले साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी बने हैं एनरिक नॉर्खिया। इस खिलाड़ी ने 7 रन देकर 4 विकेट लेकर अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ डाला। इससे पहले साल 2021 में नॉर्खिया ने 10 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए। नॉर्खिया ने टी20 वर्ल्ड कप में तीसरी बार 4 विकेट लेने का कारनामा किया है। ऐसा कारनामा करने वाले वह पहले तेज गेंदबाज है।