Monday, March 30, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

T20 World Cup 2024: वर्ल्ड कप के शुरू होने से पहले ही मिली आतंकी हमले की धमकी, पाकिस्तान से जुड़े हैं तार!

मतलब आने वाले 1 जून से क्रिकेट के सबसे बड़े वर्ल्ड कप के बाद माने जाने वाले टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2024) की शुरूआत जो हो रही है।

Neel Mani by Neel Mani
May 6, 2024
in Latest News, क्रिकेट न्यू़ज, खेल
516
SHARES
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: इस वक्त देश में आईपीएल के 17वें सीजन के एक से बढ़कर एक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। जहां इस सीजन में कई युवा खिलाड़ी उभरकर सामने आए हैं तो वहीं कुछ प्लेयरों का परफॉर्मेंस काफी निराशाजनक रहा है। आने वाली 26 मई को इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा, लेकिन अभी ये बताना मुश्किल है कि इस फाइनल मुकाबले में कौन सी दो टीमें आमने सामने होगी। क्रिकेट के प्रेमियों को इस आईपीएल के खत्म होने के बाद भी कई बड़े मुकाबले देखने को मिलने वाले हैं। मतलब आने वाले 1 जून से क्रिकेट के सबसे बड़े वर्ल्ड कप के बाद माने जाने वाले टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2024) की शुरूआत जो हो रही है।

लेकिन अभी इस टी20 विश्व कप (T20 World Cup 2024) को शुरू होने में कुछ ही दिन बचे हैं, लेकिन उससे पहले ही एक बड़ी ख़बर सामने आई है। दरअसल, इस विश्व के जो मैच वेस्टइंडीज में होने वाले हैं उन्हें लेकर आतंकी हमले की धमकी आई है। 1 जून से शुरू होकर 29 जून तक चलने वाले इस टी20 वर्ल्ड कप 2024 पर अब आतंकी हमलों का खतरा मंडराने लगा है। इस विश्व कप के लिए शुरू हुई तैयारियां अब अपने अंतिम चरण में चल रही हैं, लेकिन ठीक उससे पहले आई आतंकी हमलों की धमकी ने सभी को हिला कर रख दिया है।

RELATED NEWS

IPL 2026 का इंतजार खत्म, फैंस के लिए बड़ी खबर,शेड्यूल हुआ ज़ारी, जानिए कब कहां होगा कौन सा मैच

IPL 2026 का इंतजार खत्म, फैंस के लिए बड़ी खबर,शेड्यूल हुआ ज़ारी, जानिए कब कहां होगा कौन सा मैच

March 11, 2026
ICC T20 World Cup: जीत की हैट्रिक लगा टीम इंडिया शान से पहुंची सुपर 8 में , जानिए भारत के अगले मैचों का पूरा शेड्यूल

ICC T20 World Cup: जीत की हैट्रिक लगा टीम इंडिया शान से पहुंची सुपर 8 में , जानिए भारत के अगले मैचों का पूरा शेड्यूल

February 17, 2026

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड को उत्तरी पाकिस्तान से टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2024) के लिए होने वाले मुकाबलों के दौरान आतंकी हमले का अलर्ट मिला है। इस अलर्ट के मुताबिक, आईएस यानी प्रो-इस्लामिक स्टेट वेस्टइंडीज में होने वाले मैचों के दौरान आतंकी हमले करने की साजिश रच रहा है। इस इंटरनेशनल टूर्नामेंट में रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम भी शामिल होगी, लेकिन इसी बीच आई इस आतंकी हमले की धमकी ने सभी की चिंताएं बढ़ा दी हैं।

इस आतंकी हमले की धमकी के बाद से वेस्टइंडीज में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इसी बीच एक विशेष बात ये भी है कि भारत अपने ग्रुप के हिसाब से अपने पहले मैच इस विश्व कप में वेस्टइंडीज में नहीं बल्कि अमेरिका में खेलेगा। इस प्रतियोगिता में भारतीय टीम अपना पहला मैच 5 जून को न्यूयॉर्क में आयरलैंड के खिलाफ खेलेगी। भारतीय टीम अपने ग्रुप के हिसाब अपने सभी मुकाबले अमेरिका में खेलेगी। अगर इस टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन करने के बाद टीम इंडिया सुपर 8 में पहुंचती है तो इसके बाद उसे वेस्टइंडीज में मैंच खेलने होंगे।

ये भी पढ़ें :- Dhoni का लास्ट में बल्लेबाजी करना क्यों ला रहा है उन्हें सवालों के घेरे में? यहां जानें पूरी रिपोर्ट

आपको बता दें, ग्रुप A में भारतीय टीम को रखा गया है। इस टी20 वर्ल्ड कप में पहली बार 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं। अमेरिका, कनाडा, आयरलैंड, भारत और पाकिस्तान की टीम को ग्रुप A में रखा गया है। इन आतंकी हमलों की धमकी मिलने के बाद से वेस्टइंडीज में सुरक्षा के इंतजाम कड़े कर दिए गए हैं।

Tags: Cricket NewsT20 World Cup 2024
Share206Tweet129Share52
Neel Mani

Neel Mani

Related Posts

IPL 2026 का इंतजार खत्म, फैंस के लिए बड़ी खबर,शेड्यूल हुआ ज़ारी, जानिए कब कहां होगा कौन सा मैच

IPL 2026 का इंतजार खत्म, फैंस के लिए बड़ी खबर,शेड्यूल हुआ ज़ारी, जानिए कब कहां होगा कौन सा मैच

by SYED BUSHRA
March 11, 2026

IPL 2026 First Phase Schedule Announced: आईपीएल 2026 का इंतजार कर रहे क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई...

ICC T20 World Cup: जीत की हैट्रिक लगा टीम इंडिया शान से पहुंची सुपर 8 में , जानिए भारत के अगले मैचों का पूरा शेड्यूल

ICC T20 World Cup: जीत की हैट्रिक लगा टीम इंडिया शान से पहुंची सुपर 8 में , जानिए भारत के अगले मैचों का पूरा शेड्यूल

by SYED BUSHRA
February 17, 2026

ICC T20 World Cup में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत की हैट्रिक लगा दी है। लगातार तीन...

India Historic Victory: T20 वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को हरा रचा इतिहास , सुपर-8 में पहुंचने वाली बनी पहली टीम

India Historic Victory: T20 वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को हरा रचा इतिहास , सुपर-8 में पहुंचने वाली बनी पहली टीम

by SYED BUSHRA
February 16, 2026

India Historic Victory: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बड़े मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से हराकर शानदार...

अभिषेक शर्मा ने 12 पर फिफ्टी तो 32 गेदों पर शतक जड़ रचा इतिहास, कई रिकार्ड को तोड़ छा गया दिलेर बल्लेबाज

अभिषेक शर्मा ने 12 पर फिफ्टी तो 32 गेदों पर शतक जड़ रचा इतिहास, कई रिकार्ड को तोड़ छा गया दिलेर बल्लेबाज

by Vinod
November 30, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। रांची में रविवार को विराट कोहली और रोहित शर्मा का जादू सिर चढ़कर बोला। रोको ने...

रोहित शर्मा ने 352 छक्के जड़ शाहिद आफरीदी के घमंड को किया चकनाचूर, 38 साल की उम्र में ‘हिटमैन’ बने सिक्सर किंग

रोहित शर्मा ने 352 छक्के जड़ शाहिद आफरीदी के घमंड को किया चकनाचूर, 38 साल की उम्र में ‘हिटमैन’ बने सिक्सर किंग

by Vinod
November 30, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। भारत और दक्ष्णि अफ्रीका के बीच तीन वनडे सीरीज का पहले मुकाबला रांची के जेएससीए इंटरनेशनल...

Next Post
Entertainment News, Houseful 5, Abhishek Bachchan

Entertainment Breaking : अक्ष्य कुमार की 'हाउसफुल 5' में एक नई एंट्री फिल्म को लगने वाले हैं चार चांद

Lok Sabha Election 2024

Lok Sabha Election 2024: जानिए आंवला सीट का इतिहास, क्या इस बार खिलेगा कमल या फिर पकड़ेगी साइकिल रफ्तार?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist