शुक्रवार, जुलाई 24, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

T20 World Cup 2024: यूएसए पर वेस्टइंडीज की तूफानी जीत, शाई होप ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर बने मैच के हीरो

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) में सुपर-8 की जंग जारी है। आज यानी 22 जून को इस टी20 विश्व कप का एक और रोमांचक मुकाबला देखने को मिला।

by Neel Mani
जून 22, 2024
in Latest News, क्रिकेट न्यू़ज, खेल
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) में सुपर-8 की जंग जारी है। आज यानी 22 जून को इस टी20 विश्व कप का एक और रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। वेस्टइंडीज ने ब्रिजटाउन के केंसिंग्टन ओवल में यूएसए को नौ विकेट से हराकर चल रहे टी20 विश्व कप 2024 के सुपर-8 में अपनी पहली जीत दर्ज की।

मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए यूएसए की टीम 19.5 ओवर में केवल 128 रनों पर सिमट गई। जवाब में वेस्टइंडीज (T20 World Cup 2024) ने महज 10.5 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर इस टारगेट को बड़ी आसानी से चेज कर लिया। 129 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज टीम को चोटिल ब्रैंडन किंग की जगह आए शाई होप ने जानसन चार्ल्स के साथ शानदार शुरुआत दिलाई।

RELATED NEWS

WI vs NZ First  ODI:  वेस्टइंडीज ने सीरीज का किया शानदार आगाज गेंदबाजों ने दिखाया दम, कार्टी और होप ने दिलाई आसान जीत

WI vs NZ First ODI: वेस्टइंडीज ने सीरीज का किया शानदार आगाज गेंदबाजों ने दिखाया दम, कार्टी और होप ने दिलाई आसान जीत

जुलाई 12, 2026
Ghazala Hashmi Lieutenant Governor

मेरठ के गांव कुलंजन की गजाला हाशमी अमेरिका की पहली मुस्लिम महिला लेफ्टिनेंट गवर्नर बन रचा इतिहास, गांव में मना जश्न बंटी मिठाइयां

नवम्बर 11, 2025

यूएसए के सौरभ नेत्रवलकर का पहला ओवर अच्छा रहा, लेकिन होप (T20 World Cup 2024) ने अगले ओवर में नोस्टुश केंजीगे की गेंद पर एक शानदार छक्का लगाया और फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा। होप के बल्ले से बाउंड्री की बारिश होने लगी। दूसरी ओर चार्ल्स ने केवल स्ट्राइक रोटेट की। होप के आक्रामक बल्लेबाजी की बदौलत वेस्टइंडीज को पावरप्ले में 58 रन मिले।

सातवें ओवर की दूसरी गेंद पर होप ने हरमीत सिंह की गेंद पर छक्का जड़कर सिर्फ 26 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। हालांकि इसी ओवर की आखिरी गेंद पर हरमीत ने चार्ल्स को मिलिंद कुमार के हाथों कैच कराकर वेस्टइंडीज को पहला झटका दिया। चार्ल्स ने 14 गेंदों पर 2 चौके की बदौलत 15 रन बनाए।

होप की शानदार पारी में छक्कों की हैट्रिक भी रही। होप ने 9वें ओवर में मिलिंद कुमार की आखिरी तीन गेंदों पर तीन गगनचुंबी छक्के लगाए। इसके बाद निकोलस पूरन ने 11वें ओवर में सौरभ नेत्रवलकर को लगातार दो छक्के जड़े और फिर एक सिंगल लेकर होप को स्ट्राइक दिया। होप ने इस ओवर की पांचवीं गेद पर छक्का लगाकर शानदार अंदाज में वेस्टइंडीज को नौ ओवर और 1 गेंद रहते नौ विकेट से जीत दिलाई। होप ने 39 गेंदों पर नाबाद 82 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 4 चौके और 8 छक्के लगाए, जबकि पूरन ने 12 गेंदों पर 3 छक्के और 1 चौके की बदौलत नाबाद 27 न बनाए।

ये भी पढ़ें :- T20 World Cup 2024: जॉनी बेयरस्टो और साल्ट ने इंग्लैंड को दिलाई शानदार जीत

इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी यूएसए की टीम ने पावरप्ले में स्टीवन टेलर का विकेट खोकर 48 रन बनाए। हालांकि इसके बाद यूएसए के विकेट नियमित अंतराल पर गिरते रहे और पूरी टीम 19.5 ओवर में 128 रनों पर सिमट गई। यूएस के लिए एंड्रीज गौस ने 29 और नितीश कुमार ने 20 रनों की पारी खेली। यूएसए के इन दोनों खिलाड़ियों के अलावा मिलिंद कुमार ने 19 शैडली वैन शाल्कविक ने 18 और अली खान ने नाबाद 14 रनों की छोटी-छोटी महत्वपूर्ण पारियां खेली।

Tags: T20 World Cup 2024USAWest Indies
Share199Tweet124Share50

Neel Mani

Related Posts

WI vs NZ First  ODI:  वेस्टइंडीज ने सीरीज का किया शानदार आगाज गेंदबाजों ने दिखाया दम, कार्टी और होप ने दिलाई आसान जीत

WI vs NZ First ODI: वेस्टइंडीज ने सीरीज का किया शानदार आगाज गेंदबाजों ने दिखाया दम, कार्टी और होप ने दिलाई आसान जीत

by Kirtika Tyagi
जुलाई 12, 2026

West Indies Beat New Zealand in First ODI: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज की शानदार...

Ghazala Hashmi Lieutenant Governor

मेरठ के गांव कुलंजन की गजाला हाशमी अमेरिका की पहली मुस्लिम महिला लेफ्टिनेंट गवर्नर बन रचा इतिहास, गांव में मना जश्न बंटी मिठाइयां

by SYED BUSHRA
नवम्बर 11, 2025

Meerut news:मेरठ के सरधना क्षेत्र का छोटा सा गांव कुलंजन इन दिनों गर्व और उत्साह से झूम रहा है। इसकी...

IND vs WI Test: वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया का ऐलान, श्रेयस समेत इन्हें नहीं मिला मौका, पडिक्कल-जगदीशन दिखाएंगे दमखम

IND vs WI Test: वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया का ऐलान, श्रेयस समेत इन्हें नहीं मिला मौका, पडिक्कल-जगदीशन दिखाएंगे दमखम

by Vinod
सितम्बर 25, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए टीम इंडिया के खिलाड़ियों के नामें का...

Neeta Ambani: नीता अंबानी बनी चेंजमेकर ,अमेरिका के स्टेट गवर्नर ने किया “ग्लोबल चेंजमेकर” पुरस्कार से सम्मानित

Neeta Ambani: नीता अंबानी बनी चेंजमेकर ,अमेरिका के स्टेट गवर्नर ने किया “ग्लोबल चेंजमेकर” पुरस्कार से सम्मानित

by Sadaf Farooqui
फ़रवरी 17, 2025

Neeta Ambani: नीता अंबानी, जो रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख मुकेश अंबानी की पत्नी हैं, सिर्फ उनके परिवार का हिस्सा नहीं...

Rahul Gandhi

अमेरिका में भारत की बुराई और चीन की सराहना! जानें दौरे के दौरान क्या बोले Rahul Gandhi

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 9, 2024

Rahul Gandhi : लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद Rahul Gandhi ने Texas, USA में एक कार्यक्रम के...

Next Post
Lucknow News , IPS Transfer List , UP IPS Transfer List , Yogi Government

Lucknow : योगी सरकार का नया बदलाव सीनियर IPS अफसर समेत 16 पुलिस कर्मियों का हुआ तबादला

NEET Paper Leak

NEET Paper Leak: पेपर लीक मामले के वो स्थान जहां बच्चों को रटाया गया था उत्तर, जानिए पूरा मामला

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist