बुधवार, सितम्बर 9, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

‘चायवाले ने तोड़ी शाही परिवार की कुप्रथा’ Etawah में PM Modi का विपक्ष पर हमला…

by Rajni Thakur
मई 5, 2024
in Latest News, Loksabha election 2024, TOP NEWS, उत्तर प्रदेश, चुनाव
the-tea-seller-broke-the-evil-practice-of-the-royal-family-in-etawah-pm-modi-fiercely-attacked-the-opposition
Share on FacebookShare on Twitter

Lok Sabha Elections 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सपा के गढ़ यानी इटावा (PM Modi Etawah Rally) में एक चुनावी रैली में शामिल हुए। इस दौरान पीएम मोदी ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) पर यदुवंशी होने को लेकर तंज कसा। साथ ही राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और I.N.D.I. अलायंस को भी निशाने पर लिया।

रैली के दौरान पीएम ने सपा संस्थापक और पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) को भी याद किया और कहा कि “संसद में स्वर्गीय मुलायम सिंह ने कहा था कि मोदी दोबारा जीत कर आ रहे हैं और मोदी आया भी। अब उनके छोटे भाई भी बीजेपी को जिताने की बात कर रहे हैं, आखिर दिल की बात जुबान पर आ ही गई।”

RELATED NEWS

राहुल गांधी की फ्लाइट की लखनऊ में टली लैंडिंग, तेज हवाओं के कारण पायलट ने कराया गो-अराउंड

राहुल गांधी की फ्लाइट की लखनऊ में टली लैंडिंग, तेज हवाओं के कारण पायलट ने कराया गो-अराउंड

सितम्बर 8, 2026
PM Modi Gen Z Interaction 2026

PM Modi Visit: कहां जेन-जी से सीधा संवाद करेंगे पीएम मोदी, हजारों करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात

सितम्बर 8, 2026

अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए पीएम ने अपने भाषण में कहा कि “समाजवादी पार्टी को परिवार के बाहर कोई यादव नहीं मिला और हमने मोहन यादव को CM बनाया, यह बीजेपी है, जहां आम कार्यकर्त्ता भी CM बन सकता है। मैंने द्वारका में पूजा की, लेकिन कांग्रेस के शहजादे को उससे भी परेशानी हैं। मैं यहां के सपाइयों से पूछना चाहता हूं कि आप तो यदुवंशी हैं और आप शहजादे को उसके इस बयान के लिए समझा नहीं पाए। मोदी की आलोचना करते-करते ये भगवान की भी आलोचना करने लगे हैं।”

यह भी पढ़ें : Rajnath Singh ने पाकिस्तान को दिखाई औकात, Rahul Gandhi को भी लिया आड़े हाथ…

I.N.D.I.A पर बोला हमला (PM Modi Etawah Rally)

प्रधानमंत्री ने I.N.D.I.A अलायंस पर भी हमला बोला और कहा कि “मोदी और योगी आपके बच्चों के लिए खप रहे हैं। हमारे तो कोई बच्चे नहीं हैं, लेकिन हम आपके बच्चों के भविष्य के लिए लड़ रहे हैं और ये गठबंधन अपने बच्चों के लिए लड़ रहा है। भारत 1,000 साल के लिए सश​क्त हो, मोदी उसकी नींव तैयार कर रहा है।”

‘शाही परिवार की कुप्रथा चायवाले ने तोड़ी’ (PM Modi Etawah Rally)

पीएम ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि “कोई मैनपुरी, कन्नौज और इटावा को अपनी जागीर मानता है, तो कोई अमेठी-रायबरेली को अपनी जागीर मानता है, लेकिन मोदी की विरासत-गरीब का पक्का घर है। शाही परिवार का वारिस ही मुख्यमंत्री-प्रधानमंत्री बने, ये कुप्रथा इस चायवाले ने तोड़ दी है। 5 साल पहले कांग्रेस का शाही परिवार चुनाव के समय मंदिर-मंदिर घूम रहा था। कांग्रेस के शहजादे ने कोट के ऊपर जनेऊ पहन लिया था। इस बार पूरा देश भव्य राम मंदिर बनने से खुश हुआ, लेकिन इन्होंने प्राण-प्रतिष्ठा का निमंत्रण भी ठुकरा दिया।”

यह भी पढ़ें : Lok Sabha Election 2024 : ‘इन परिवारवादी नेताओं से आप क्या उम्मीद रखते हैं ?’ अखिलेश की मैनपुरी रैली को लेकर योगी ने विपक्ष पर साधा निशाना

‘धर्म के आधार पर बांटना चाहते हैं सपा-कांग्रेस’

उन्होंने आगे कहा कि “75 साल पहले जब देश के विद्वान लोग संविधान बना रहे थे, तब संविधान निर्माताओं ने कहा था कि धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं होगा। लेकिन अब सपा, कांग्रेस ये सारी पार्टियां SC, ST, OBC का आरक्षण छीनकर उसे धर्म के आधार पर बांटना चाहती है। इन्होंने कर्नाटक में रातों-रात मुस्लिम जातियों को OBC घोषित कर दिया। फतवा निकाला कि कर्नाटक में जितने मुसलमान हैं सभी OBC हैं।”

‘सपा-कांग्रेस की झूठी बातें, झूठे वादे’

उन्होंने कहा कि “सपा-कांग्रेस की बातें झूठी, वादे भी झूठे हैं। सपा-कांग्रेस के नारे झूठे और नीयत में भी खोट है। ये लोग लगातार झूठ बोलेंगे, उससे चाहे देश का, समाज का कितना ही नुकसान क्यों न हो। इन लोगों ने देश को कोरोना के संकटकाल में भी नहीं छोड़ा था। मोदी तब एक-एक जीवन बचाने में जुटा था, देश के वैज्ञानिकों ने टीका बनाया, लेकिन सपा और कांग्रेस के लोग इसको भी बदनाम करते थे।”

यह भी पढ़ें : Lok Sabha Election 2024 : अमेठी से टिकट नहीं मिलने पर सामने आया रॉबर्ट वाड्रा का भावुक फेसबुक पोस्ट

Tags: Akhilesh YadavEtawah RallyLok Sabha Election 2024PM ModiRahul Gandhi
Share196Tweet123Share49

Rajni Thakur

Related Posts

राहुल गांधी की फ्लाइट की लखनऊ में टली लैंडिंग, तेज हवाओं के कारण पायलट ने कराया गो-अराउंड

राहुल गांधी की फ्लाइट की लखनऊ में टली लैंडिंग, तेज हवाओं के कारण पायलट ने कराया गो-अराउंड

by SYED BUSHRA
सितम्बर 8, 2026

Rahul Gandhi Flight Go Around:दिल्ली से लखनऊ आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI-1717 को मंगलवार दोपहर लखनऊ के चौधरी...

PM Modi Gen Z Interaction 2026

PM Modi Visit: कहां जेन-जी से सीधा संवाद करेंगे पीएम मोदी, हजारों करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात

by SYED BUSHRA
सितम्बर 8, 2026

PM Modi Gen Z Interaction 2026:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को गुजरात और महाराष्ट्र के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह...

Sultanpur Janmashtami Dispute

Sultanpur Dispute: जन्माष्टमी विवाद पर सियासत तेज, अखिलेश के आरोपों को प्रशासन ने बताया भ्रामक

by SYED BUSHRA
सितम्बर 8, 2026

Sultanpur Janmashtami Dispute:सुल्तानपुर के दुबेपुर विकासखंड स्थित पलहीपुर गांव में जन्माष्टमी आयोजन को लेकर शुरू हुआ विवाद अब राजनीतिक मुद्दा...

Delhi PG collapse : पांच मंजिला इमारत गिरने से कई लोग मलबे में दबे, छात्रों की सुरक्षा पर उठे सवाल

Delhi PG collapse : पांच मंजिला इमारत गिरने से कई लोग मलबे में दबे, छात्रों की सुरक्षा पर उठे सवाल

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 6, 2026

दक्षिण दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को छात्रों के पीजी के तौर पर इस्तेमाल हो रही पांच मंजिला...

PM Modi SRCC Speech: पीएम मोदी बोले- ‘दिमागी नक्सल’ की होम्योपैथी गोली का असर दिखा

PM Modi SRCC Speech: पीएम मोदी बोले- ‘दिमागी नक्सल’ की होम्योपैथी गोली का असर दिखा

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 6, 2026

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) के शताब्दी समारोह को संबोधित करते हुए...

Next Post
Lok Sabha Election 2024, Congress

Lok Sabha Election 2024 : कांग्रेस नेता राधिका खेड़ा ने पार्टी छोड़ इस्तीफे में लिखा 'धर्म का साथ देने वालों का विरोध होता है...'

S Jaishankar, Canada Government, Justin Trudeau

'कनाडा भारत के लिए बड़ी समस्या', क्रिमिनल को वीजा देने पर S Jaishankar ने ट्रूडो सरकार को लगाई फटकार...

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In