गुरूवार, अगस्त 13, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Cannes Film Festival 2024 में इस एक्ट्रेस ने रचा इतिहास, बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीतने वाली बनी पहली भारतीय महिला

77वां कान्स फिल्म फेस्टिवल (Cannes Film Festival 2024) इस बार भारत के लिए काफी खास रहा है। 77वां कान्स फिल्म फेस्टिवल भारत के लिए कई उम्मीदें लेकर आया।

by Neel Mani
मई 25, 2024
in Latest News, मनोरंजन
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: 77वां कान्स फिल्म फेस्टिवल (Cannes Film Festival 2024) इस बार भारत के लिए काफी खास रहा है। 77वां कान्स फिल्म फेस्टिवल भारत के लिए कई उम्मीदें लेकर आया। ये तो कई बार देखा जा चुका है, कि इस इंटरनेशनल फेस्टिवल में भारत की तरफ से कई सेलेब्स रेड कार्पेट पर अपना जलवा बिखेरते हुए नज़र आ चुके हैं, लेकिन कान्स में अब तक कोई एक्ट्रेस अवॉर्ड नहीं जीत पाई थी।

लेकिन साल 2024 का कान्स फिल्म फेस्टिवल (Cannes Film Festival 2024) भारत के लिए बेहद खास बनकर आया। कान्स में इस बार भारतीय अभिनेत्री अनसूया सेन गुप्ता ने देश का मान बढ़ा दिया है। पश्चिम बंगाल के कोलकाता की रहने वाली अनसूया सेन गुप्ता कान्स फिल्म फेस्टिवल (Cannes Film Festival 2024) में अवॉर्ड जीतने वाली पहली एक्ट्रेस बन गई है। उन्हें द शेमलेस में अपने अभिनय के लिए अन सर्टेन रिगार्ड प्राइज सेगमेंट में बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला है।

RELATED NEWS

OTT Releases This Weekend: इस वीकेंड घर बैठे देखें दमदार फिल्में और वेब सीरीज, जानें पूरी लिस्ट

OTT Releases This Weekend: इस वीकेंड घर बैठे देखें दमदार फिल्में और वेब सीरीज, जानें पूरी लिस्ट

अगस्त 6, 2026
Lock Upp 2 से डबल एविक्शन ने मचाई हलचल, इन दोनों कंटेस्टेंट का सफर हुआ खत्म

Lock Upp 2 से डबल एविक्शन ने मचाई हलचल, इन दोनों कंटेस्टेंट का सफर हुआ खत्म

अगस्त 2, 2026

बल्गेरियाई फिल्म निर्माता कॉन्स्टेंटिन बोजानोव द्वारा निर्देशित और लिखित इस फिल्म में अनसूया ने रेणुका की भूमिका निभाई है, जो एक पुलिसकर्मी को चाकू मारने के बाद दिल्ली के वेश्यालय से भाग जाती है। इस फिल्म में ओमरा शेट्टी ने अहम भूमिका निभाई है। अनसूया यह पुरस्कार जीतने वाली पहली भारतीय एक्ट्रेस बनी हैं।

अनसूया ने अपना ये अवॉर्ड दुनिया भर में समलैंगिक समुदाय की बहादुरी को समर्पित किया है। अवॉर्ड जीतने के बाद अपनी स्पीच में अनसूया ने कहा, सभी के लिए समानता की लड़ाई लड़ने के लिए आपको समलैंगिक होने की जरूरत नहीं है। हमें बस बहुत,बहुत सभ्य इंसान होने की जरूरत है।

ये भी पढ़ें :- डॉ.अंबेडकर और गांधी को लेकर एक्ट्रेस Janhvi Kapoor ने कह डाली ये बड़ी बात!

आपको बता दें, अनसूया सेनगुप्ता कोलकाता की रहने वाली हैं। उन्होंने मुंबई में प्रोडक्शन डिजाइनर के रूप में काम किया है। वह फिलहाल गोवा में रहती हैं। उन्होंने नेटफ्लिक्स के शो मसाबा मसाबा का सेट भी डिजाइन किया था। अनसूया ने जाधवपुर यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है। एक इंटरव्यू में अनसूया ने कहा था, जब मुझे पता चला कि हमारी फिल्म को कान्स में नॉमिनेशन मिला है तो मैं अपनी कुर्सी से उछल पड़ी थी।

Tags: Cannes Film Festival 2024Entertainment News
Share206Tweet129Share52

Neel Mani

Related Posts

OTT Releases This Weekend: इस वीकेंड घर बैठे देखें दमदार फिल्में और वेब सीरीज, जानें पूरी लिस्ट

OTT Releases This Weekend: इस वीकेंड घर बैठे देखें दमदार फिल्में और वेब सीरीज, जानें पूरी लिस्ट

by Sadaf Farooqui
अगस्त 6, 2026

OTT Releases This Weekend: अगर आप इस वीकेंड घर बैठे नई फिल्में और वेब सीरीज देखने का प्लान बना रहे...

Lock Upp 2 से डबल एविक्शन ने मचाई हलचल, इन दोनों कंटेस्टेंट का सफर हुआ खत्म

Lock Upp 2 से डबल एविक्शन ने मचाई हलचल, इन दोनों कंटेस्टेंट का सफर हुआ खत्म

by Sadaf Farooqui
अगस्त 2, 2026

Lock Upp 2 : नेटफ्लिक्स के चर्चित रियलिटी शो 'लॉक अप 2' में फिनाले से पहले बड़ा ट्विस्ट देखने को...

Social Media Trend: ऋतिक रोशन के किस वायरल ट्रेंड पर भड़की कंगना रनौत? सोशल मीडिया पर क्यों छिड़ी बहस

Social Media Trend: ऋतिक रोशन के किस वायरल ट्रेंड पर भड़की कंगना रनौत? सोशल मीडिया पर क्यों छिड़ी बहस

by Sadaf Farooqui
अगस्त 2, 2026

Social Media Trend:  बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन और कंगना रनौत का वर्षों पुराना विवाद एक बार फिर सोशल मीडिया पर...

Maharashtra State Film Awards: महाराष्ट्र सरकार ने किया बड़ा ऐलान,रानी मुखर्जी समेत ये कलाकार भी होंगे सम्मानित

Maharashtra State Film Awards: महाराष्ट्र सरकार ने किया बड़ा ऐलान,रानी मुखर्जी समेत ये कलाकार भी होंगे सम्मानित

by Sadaf Farooqui
जुलाई 30, 2026

Maharashtra State Film Awards: महाराष्ट्र सरकार के पर्यटन एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग ने 29 जुलाई को महाराष्ट्र स्टेट फिल्म अवॉर्ड्स...

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में होगी दिलचस्प टकराहट: ऋतिक, मुन्नी और तुलसी की कहानी में आएगा रोमांचक मोड़!

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में होगी दिलचस्प टकराहट: ऋतिक, मुन्नी और तुलसी की कहानी में आएगा रोमांचक मोड़!

by Sangeeta Sharma
दिसम्बर 31, 2025

‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ के 31 दिसंबर 2025 के एपिसोड में कहानी में एक महत्वपूर्ण मोड़ देखने...

Next Post
खराब तबीयत के चलते Munawar Faruqui अस्पताल में भरती, खास दोस्त ने पोस्ट शेयर कर बताई ये बड़ी वजह!

खराब तबीयत के चलते Munawar Faruqui अस्पताल में भरती, खास दोस्त ने पोस्ट शेयर कर बताई ये बड़ी वजह!

New Delhi

New Delhi: दिल्ली लोकसभा चुनाव में मतदान का क्या हाल? जानिए अब तक कहां हुई कितनी वोटिंग

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist