Sunday, June 7, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

बिना इंटरनेट और डेटा के पैसे करें ट्रांस्फर, जानिए सबसे आसान तरीका!

अब आप बिना इंटरनेट के भी मोबाइल से पैसे भेज सकते हैं। इसके लिए बस एक आसान सी ट्रिक अपनानी होगी। इस तरीके से आप ऑफलाइन रहते हुए 5 हजार रुपये तक किसी को भी भेज सकते हैं और कहीं भी पेमेंट कर सकते हैं।

by Gulshan
June 29, 2025
in Latest News
UPI Transfer
Share on FacebookShare on Twitter

UPI Transfer : आजकल ज्यादातर लोग मोबाइल से UPI के ज़रिए पेमेंट करते हैं। लेकिन कई बार ऐसी स्थिति आ जाती है जब इंटरनेट उपलब्ध नहीं होता और तुरंत पैसे भेजने की ज़रूरत पड़ती है। ऐसे में लोग असमंजस में पड़ जाते हैं कि अब क्या करें? लेकिन अब घबराने की कोई ज़रूरत नहीं है। भारत सरकार और NPCI (नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया) ने एक खास सुविधा शुरू की है – *99# UPI सर्विस, जो बिना इंटरनेट के भी काम करती है। यह USSD तकनीक पर आधारित है और देशभर में सभी मोबाइल नेटवर्क (जैसे Jio, Airtel, Vi, BSNL आदि) पर उपलब्ध है।

क्या है 99# UPI सेवा?

*99# एक USSD आधारित मोबाइल बैंकिंग सुविधा है, जो आपको बिना इंटरनेट या स्मार्टफोन के भी पेमेंट, बैलेंस चेक और UPI पिन बदलने जैसी सुविधाएं देती है। यह सेवा 24×7 उपलब्ध है और इसे इस्तेमाल करने के लिए सिर्फ एक बेसिक मोबाइल फोन और सक्रिय बैंक से लिंक मोबाइल नंबर की ज़रूरत होती है।

RELATED NEWS

No Content Available

बिना इंटरनेट पैसे भेजने का तरीका

  1. अपने मोबाइल के डायलर में *99# टाइप करें और कॉल करें।

  2. स्क्रीन पर भाषा चुनने का विकल्प आएगा – अपनी पसंद की भाषा चुनें।

  3. इसके बाद मेन्यू में ‘Send Money’ विकल्प चुनें।

  4. अब रिसीवर की UPI ID या मोबाइल नंबर दर्ज करें।

  5. जितनी राशि भेजनी है, वो डालें।

  6. अब अपना UPI पिन दर्ज करें और पेमेंट कन्फर्म करें।

ध्यान रखें कि इस सेवा के माध्यम से एक बार में अधिकतम ₹5000 तक का ट्रांजैक्शन किया जा सकता है।

UPI PIN सेट नहीं है, तो ऐसे करें सेट

  1. *99# डायल करें और भाषा चुनें।

  2. मेन्यू में से ‘Set UPI PIN’ विकल्प चुनें (यह आमतौर पर 5वें नंबर पर होता है)।

  3. अब अपने बैंक से लिंक डेबिट कार्ड के आखिरी 6 अंक और कार्ड की एक्सपायरी डेट (MMYY फॉर्मेट में) डालें।

  4. रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेजे गए OTP को दर्ज करें।

  5. फिर अपनी पसंद का 4 या 6 अंकों वाला नया UPI PIN सेट करें और उसे कन्फर्म करें।

Tags: UPI Transfer
Share196Tweet123Share49

Gulshan

Related Posts

No Content Available
Next Post
यूपी STF ने ‘साइको किलर’ को एनकाउंटर में किया ढेर, कानपुर पुलिस ने लोहार पर रखा था 1 लाख का इनाम

यूपी STF ने ‘साइको किलर’ को एनकाउंटर में किया ढेर, कानपुर पुलिस ने लोहार पर रखा था 1 लाख का इनाम

Delhi

मैदान से लेकर पहाड़ तक एक्टिव हुआ मानसून, Delhi-झारखंड में अलर्ट, 12 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist