बुधवार, जुलाई 1, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

टी20 क्रिकेट में Trent Boult ने अपने नाम किया ये बड़ा रिकार्ड, हार के बाद भी रहे चर्चा में!

इस टीम के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट (Trent Boult) ने एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

by Neel Mani
मई 25, 2024
in Latest News, क्रिकेट न्यू़ज, खेल
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: भले ही आईपीएल 2024 के दूसरे क्वालीफायर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को शिकस्त दी हो लेकिन मैदान पर कांटे की टक्कर देकर अंत तक मुकाबले को ले जाने वाली और इस आईपीएल के अपने सफर में बेहतर प्रदर्शन करते हुए क्वालीफायर-2 तक पहुंचने वाली इस टीम की सभी ने तारीफ की है। भले ही क्वालीफायर के दूसरे मुकाबले में राजस्यान रॉयल्स की टीम हार गई हो, लेकिन इस टीम के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट (Trent Boult) ने एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के इतिहास में पावरप्ले में दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज के तौर पर अपना नाम दर्ज करा लिया है। बोल्ट (Trent Boult) ने यह उपलब्धि बीते शुक्रवार यानी 24 मई को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ क्वालीफायर 2 में हासिल की।

RELATED NEWS

Sixes Record: करो या मरो की स्थिति में छक्कों की बारिश कर  किस बल्लेबाज ने मचाया धमाल कई बड़े रिकॉर्ड टूटे

Sixes Record: करो या मरो की स्थिति में छक्कों की बारिश कर किस बल्लेबाज ने मचाया धमाल कई बड़े रिकॉर्ड टूटे

मई 20, 2026
Ravindra Jadeja and Sanju Samson

IPL 2026: CSK और RR ने किया बड़ा ऐलान, जडेजा और संजू का धमाकेदार स्वैप

नवम्बर 15, 2025

आईपीएल के 17वें सीजन में सबसे महत्वपूर्ण मुकाबले में अपने चार ओवर के स्पेल में 45 रन देकर तीन विकेट लेकर बोल्ट (Trent Boult) ने एक वक्त सनराइजर्स हैदराबाद की बल्लेबाजी की कमर सी तोड़ दी थी। बोल्ट के नाम पावरप्ले में अब 62 विकेट हो गए हैं। वह हैदराबाद के अनुभवी गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार से पीछे हैं जिन्होंने पावरप्ले में 71 विकेट अपने नाम कर रखे हैं।

आईपीएल के पावरप्ले में सर्वाधिक विकेट लेने वाले खिलाडियों की लिस्ट में भुवनेश्वर कुमार 71 विकेट के साथ पहले 62 विकेट के साथ ट्रेंट बोल्ट दूसरे 59 विकेट के साथ संदीप शर्मा तीसरे 58 विकेट के साथ दीपक चाहर चौथे 58 विकेट के साथ उमेश यादव पांचवे और 57 विकेट के साथ ईशांत शर्मा छठे स्थान पर हैं।

इसके साथ ही बोल्ट ने पावरप्ले में एक और रिकॉर्ड भी अपने नाम दर्ज कर लिया है। उन्होंने लीग के चल रहे 17वें सीजन में पावरप्ले में सबसे अधिक विकेट लिए हैं। उन्होंने आईपीएल 2024 में पावरप्ले में 12 विकेट अपने नाम किए हैं। बोल्ट के बाद इस लिस्ट में भुवनेश्वर कुमार का नाम शामिल है। आईपीएल 2024 के पावरप्ले में भुवनेश्वर कुमार 10 विकेट लेकर दूसरा स्थान हासिल किया हुआ है। उनके बाद मिचेल स्टार्क 9 वैभव अरोड़ा 8 और खलील अहमद 8 विकेट लेकर इस लिस्ट में पांचवे स्थान पर हैं।

मैच की बात करें तो इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवरों में नौ विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए। टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज और विकेटकीपर हेनरिक क्लासेन रहे उन्होंने 34 गेंदों पर चार छक्कों की मदद से 50 रन बनाए। राहुल त्रिपाठी 37 और ट्रैविस हेड 32 ने भी अपनी तरफ से महत्वपूर्ण रन बनाए। राजस्थान रॉयल्स के लिए, बोल्ट और आवेश ने अपने चार ओवर के स्पेल में तीन-तीन विकेट हासिल किए, जहां उन्होंने 45 और 27 रन दिए। संदीप ने अपने चार ओवरों में 25 रन देकर दो विकेट लिए।

ये भी पढ़ें :- टी20 विश्व कप से पहले America की टीम ने रचा इतिहास, बांग्लादेश की टीम को लगातार दो मैच हराकर सीरीज की अपने नाम

जवाब में राजस्थान की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 139 रन ही बना सकी। राजस्थान के लिए ध्रुव जुवेल ने बेहतरीन अर्धशतक लगाते हुए 56 रन बनाए, उनके अलावा यशस्वी जयसवाल ने 42 रन बनाए। हैदराबाद की ओर से शाहबाज अहमद ने 3 अभिषेक शर्मा ने 2 विकेट  अपने नाम किए।

Tags: ipl 2024New Zealandrajasthan RoyalsTrent Boult
Share204Tweet128Share51

Neel Mani

Related Posts

Sixes Record: करो या मरो की स्थिति में छक्कों की बारिश कर  किस बल्लेबाज ने मचाया धमाल कई बड़े रिकॉर्ड टूटे

Sixes Record: करो या मरो की स्थिति में छक्कों की बारिश कर किस बल्लेबाज ने मचाया धमाल कई बड़े रिकॉर्ड टूटे

by Kirtika Tyagi
मई 20, 2026

Vaibhav Sooryavanshi sixes record: Vaibhav Sooryavanshi ने IPL 2026 में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से सभी को हैरान कर दिया है।...

Ravindra Jadeja and Sanju Samson

IPL 2026: CSK और RR ने किया बड़ा ऐलान, जडेजा और संजू का धमाकेदार स्वैप

by Kanan Verma
नवम्बर 15, 2025

IPL 2026 से पहले क्रिकेट जगत में सबसे बड़ा ट्रेड फाइनल हो गया है। रविंद्र जडेजा अब राजस्थान रॉयल्स (RR)...

CSK में Sanju Samson की एंट्री तय! चेन्नई देगी राजस्थान को दो बड़े खिलाड़ी

by Kanan Verma
नवम्बर 10, 2025

Chennai Super Kings (CSK) और  Rajasthan Royals (RR) के बीच इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के इतिहास का सबसे बड़ा ट्रेड...

डेब्यू मैच में वैभव सूर्यवंशी बल्ले से उड़ा रहे थे गर्दा तभी पंत ने किया ‘खेला’, जानें मैदान में फूट-फूट कर क्यों रोया बिहार का ‘छोरा’

डेब्यू मैच में वैभव सूर्यवंशी बल्ले से उड़ा रहे थे गर्दा तभी पंत ने किया ‘खेला’, जानें मैदान में फूट-फूट कर क्यों रोया बिहार का ‘छोरा’

by Vinod
अप्रैल 20, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। आखिरकार लंबे इंतजार के बाद IPL 2025 में बिहार के बालक की हो गई धमाकेदार एंट्री।...

विराट कोहली ने T20 में जड़ी ‘स्पेशल सेंचुरी’, किंग के ‘खेला’ से RR के साथ बाबर-गेल के रिकार्ड भी हुए धराशाही

विराट कोहली ने T20 में जड़ी ‘स्पेशल सेंचुरी’, किंग के ‘खेला’ से RR के साथ बाबर-गेल के रिकार्ड भी हुए धराशाही

by Vinod
अप्रैल 14, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। आईपीएल 2025 का 28वां मुकाबला जयपुर के सवाईमान सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू...

Next Post
Delhi Lok Sabha Elections 2024, Arvind Kejriwal

Delhi Lok Sabha Elections 2024: चुनाव के दौरान अरविंद केजरीवाल ने लोकतंत्र पर दिया बयान, कहा- 'तानाशाही के खिलाफ...'

T20 World Cup 2024 के लिए पाकिस्तान की टीम का ऐलान, तीसरी बार बाबर आजम को कमान

T20 World Cup 2024 के लिए पाकिस्तान की टीम का ऐलान, तीसरी बार बाबर आजम को कमान

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist