रविवार, अगस्त 9, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home खेल IPL 2025

डेब्यू मैच में वैभव सूर्यवंशी बल्ले से उड़ा रहे थे गर्दा तभी पंत ने किया ‘खेला’, जानें मैदान में फूट-फूट कर क्यों रोया बिहार का ‘छोरा’

वैभव सूर्यवंशी ने 14 साल की उम्र में आईपीएल में डेब्यू करके इतिहास रच दिया। वह आईपीएल इतिहास में 14 साल की उम्र में डेब्यू करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने।

by Vinod
अप्रैल 20, 2025
in IPL 2025, Latest News, TOP NEWS, क्रिकेट न्यू़ज, खेल, राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। आखिरकार लंबे इंतजार के बाद IPL 2025 में बिहार के बालक की हो गई धमाकेदार एंट्री। 14 वर्ष 23 दिन की उम्र में जांबाज युवा क्रिकेटर ने किया डेब्यू। सामने थे लखनऊ के नवाब तो क्रीज पर था राजस्थाल रॉयल्स के निडर ‘लड़ाका’। फिर क्या तीसरी बॉल बल्ले पर टकराई और वह सीधे बाउंड्री के उस पार चली गई। पब्लिक बोली टीम इंडिया को मिल दूसरा विराट कोहली, जो वर्ल्ड क्रिकेट में मचाएगा सनसनी।

हां कुछ ऐसा ही हुआ। आईपीएल 2025 में वैभव सूर्यवंशी मैदान पर उतरे। सबसे कम्र उम्र के वैभव ने बल्ले से इस कदर गदर काटी को बड़े-बड़ों ने दांतों तले अंगुली दबा ली। लखनऊ के कप्तान पंथ थी वैभव की बल्लेबाजी को देख विकेट के पीछे से मुस्करा रहे थे। ठाकुर भी नई सनसनी वैभव के सामने घुटने टेक दिए। युवा क्रिकेटर ने लखनऊ के गेंदबाजों की चुन-चुन कर धुनाई की। ऐसे लगा ही नहीं की वैभव अभी सिर्फ 14 वर्ष के हैं। वह अनुभवी बैटर की तरह खेले और अपनी बल्लेबाज से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।

RELATED NEWS

Lucknow Lift Accident: लखनऊ में निर्माणाधीन बिल्डिंग में बड़ा हादसा, 9वीं मंजिल से लिफ्ट गिरने पर चार मजदूर घायल

Lucknow Lift Accident: लखनऊ में निर्माणाधीन बिल्डिंग में बड़ा हादसा, 9वीं मंजिल से लिफ्ट गिरने पर चार मजदूर घायल

जुलाई 23, 2026
Lucknow Night Safari

Lucknow Night Safari: सुप्रीम कोर्ट से मिली मंजूरी, कुकरैल में देश की पहली अर्बन नाइट सफारी का रास्ता साफ

जुलाई 16, 2026

दरअसल, आईपीएल का 36वां मुकाबला लखनऊ और राजस्थान के बीच खेला गया। लखनऊ ने राजस्थान को जीत के लिए 181 रनों का लक्ष्य दिया। आज के मुकाबले में राजस्थान ने वैभव सूर्यवंशी को टीम में मौका दिया। ऐसे में वैभव आईपीएल में डेब्यू करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए। उन्होंने 14 वर्ष 23 दिन की उम्र में डेब्यू किया है। इस मामले में उन्होंने प्रयास रे बर्मन को पीछे छोड़ा जिन्होंने 16 वर्ष 157 दिन की उम्र में डेब्यू किया था। वैभव बतौर ओपनर मैदान पर उतरे और अपने डेब्यू मैच की तीसरी गेंद पर छक्का मारकर सनसनी मचा दी। इस मुकाबले में वैभव ने छोटी लेकिन धुआंधार पारी खेलते हुए 34 रन बनाकर आउट हुए।

वैभव ने इतनी धमाकेदार शुरुआत की हर किसी को हैरान कर दिया और इसके बाद भी अपना हलमा जारी रखा। अपनी तीसरी गेंद पर उन्होंने आवेश खान पर छक्का जमा दिया। उसके बाद भी वैभव ने अपना जलवा जारी रखते हुए कुछ बाउंड्री और बटोर ली। वैभव एक बेहतरीन पारी खेल कर बड़े स्कोर की ओर बढ़ रहे थे, तभी 9वें ओवर में एडन मार्करम की चौथी गेंद पर ऋषभ पंत ने उन्हें स्टंप आउट कर दिया। जैसे ही थर्ड अंपायर ने अपना फैसला सुनाया, वैभव पवेलियन की ओर लौटने लगे। जैसे-जैसे वो पवेलियन की ओर बढ़ रहे थे, वो रोने लग गए और उनकी आंखों से आंसू आने लगे। ग्लव्स उतारे बिना ही वैभव अपने आंसू पोंछते हुए नजर आ रहे थे।

अब सवाल ये है कि इतनी बेहतरीन शुरुआत के बावजूद वैभव क्यों रोने लगे?। तो बात ऐसी है कि वैभव ने एक रिकॉर्ड तो पहले ही बना दिया था लेकिन वो और भी कीर्तिमान स्थापित करना चाहते थे। उनकी आंखों के सामने यशस्वी जायसवाल ने एक बेहतरीन अर्धशतक जमा दिया था। ऐसे में वैभव भी अपने डेब्यू मैच में अर्धशतक जमाकर इस मैच को और भी खास बनाना चाहते थे। वो इसके करीब भी थे। लेकिन ऐसा नहीं कर सके और शायद इसी वजह से बेहतरीन डेब्यू के बावजूद रोने से खुद को रोक नहीं पाए। वैभव ने सिर्फ 20 गेंदों में 34 रन की यादगार पारी खेली, जिसमें 3 छक्के और 2 चौके शामिल थे।

आईपीएल 2025 के लिए हुई मेगा नीलामी में वैभव सूर्यवंशी को राजस्थान रॉयल्स ने 1.10 करोड़ रुपये में खरीदा था। इस खिलाड़ी का आधार मूल्य 30 लाख रुपये था और वह अपने बेस प्राइस से लगभग चार गुना ज्यादा दाम पर बिके। वह आईपीएल नीलामी इतिहास में बिकने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए थे। आईपीएल में अपने पहले मैच का वैभव इंतजार कर रहे हैं। 19 अपैल की शाम वैभव का इंतजार खत्म हुआ। संजू के चोटिल होने के कारण वैभव को टीम में मौका मिला। वैभव ने मिले इस मौके को दोनों हाथों से लपका। एक विस्फोटक पारी खेलकर वैभव आउट हो गए, लेकिन अपने हुनर से सबको रूबरू करा गए।

सूर्यवंशी की क्रिकेट यात्रा नौ साल की उम्र में शुरू हुई, जब उन्हें अपने पिता संजीव सूर्यवंशी से शुरुआती कोचिंग मिली। क्रिकेट के प्रति उनके पिता के जुनून और खुद उनके समर्पण ने वैभव को इतनी कम उम्र में उल्लेखनीय सफलता हासिल करने के लिए प्रेरित किया, जिससे वह भारतीय क्रिकेट में एक होनहार प्रतिभा बन गए। वैभव वही बल्लेबाज हैं जिन्होंने रणजी ट्रॉफी 2024 में महज 12 साल और 284 दिन की उम्र में डेब्यू किया था। वह ऐसा करने वाले चौथे सबसे युवा खिलाड़ी बने थे। उन्होंने सचिन तेंदुलकर सहित कई खिलाड़ियों का रिकॉर्ड तोड़ा था। सचिन बेहद कम उम्र में रणजी क्रिकेट में बड़ा नाम बन गए थे और भारत की युवा टीम में भी जगह बनाई थी।

वैभव का जन्म बिहार के समस्तीपुर जिले के मोतीपुर में हुआ। 5 साल की उम्र से ही ही वैभव को उनके पिता संजीव नेट प्रैक्टिस कराने लगे। वैभव के पिता ने इसके लिए घर पर ही नेट लगवाया। फिर वैभव ने समस्तीपुर की क्रिकेट एकेडमी में दाखिला दिलवाया। इसके बाद वैभव ने पटना के जीसस एकडेमी में मनीष ओझा से ट्रेनिंग ली। वैभव सूर्यवंशी बिहार के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं। वैभव ने अपना फर्स्ट क्लास डेब्यू इसी साल जनवरी में मुंबई के खिलाफ किया था। वैभव ने बिहार के लिए अब तक 5 फर्स्ट क्लास, 6 लिस्ट-ए और एक टी20 मैच खेलकर कुल 245 रन बनाए हैं। वैभव अंडर-19 एशिया कप 2024 में भी भारतीय टीम का हिस्सा थे। भारत उस टूर्नामेंट के फाइनल में बांग्लादेश से हार गया था।

Tags: IPL 2025lucknowrajasthan RoyalsVaibhav Suryavanshi IPL debut
Share197Tweet123Share49

Vinod

Related Posts

Lucknow Lift Accident: लखनऊ में निर्माणाधीन बिल्डिंग में बड़ा हादसा, 9वीं मंजिल से लिफ्ट गिरने पर चार मजदूर घायल

Lucknow Lift Accident: लखनऊ में निर्माणाधीन बिल्डिंग में बड़ा हादसा, 9वीं मंजिल से लिफ्ट गिरने पर चार मजदूर घायल

by Sadaf Farooqui
जुलाई 23, 2026

Lucknow Lift Accident: राजधानी लखनऊ के महानगर थाना क्षेत्र स्थित विज्ञानपुरी में गुरुवार को एक निर्माणाधीन इमारत में बड़ा हादसा...

Lucknow Night Safari

Lucknow Night Safari: सुप्रीम कोर्ट से मिली मंजूरी, कुकरैल में देश की पहली अर्बन नाइट सफारी का रास्ता साफ

by SYED BUSHRA
जुलाई 16, 2026

Lucknow Night Safari: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ को वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान दिलाने की दिशा में बड़ा...

UP Mango Festival 2026: लखनऊ में सजेगा आम का महाकुंभ, 800 से अधिक प्रजातियों का मिलेगा स्वाद

by SYED BUSHRA
जुलाई 2, 2026

Uttar Pradesh Mango Festival 2026: आम प्रेमियों के लिए राजधानी लखनऊ में एक खास आयोजन होने जा रहा है। गोमतीनगर...

Lucknow Monsoon Rain

Weather Update:लखनऊ में मानसून की धमाकेदार एंट्री, रिमझिम बारिश से बदला मौसम, गर्मी और उमस से मिली राहत,यलो अलर्ट जारी

by SYED BUSHRA
जुलाई 1, 2026

Weather Update:राजधानी लखनऊ में गुरुवार सुबह मानसून ने आखिरकार दस्तक दे दी। तड़के से ही शहर के कई इलाकों में...

लखनऊ अग्निकांड: फर्जी NOC से लिया गया था बिजली कनेक्शन, बिल्डिंग मालिक पर नई FIR

लखनऊ अग्निकांड: फर्जी NOC से लिया गया था बिजली कनेक्शन, बिल्डिंग मालिक पर नई FIR

by Sadaf Farooqui
जून 30, 2026

Lucknow Fire Incident: लखनऊ के अलीगंज इलाके में हुए भीषण अग्निकांड की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। जांच एजेंसियों...

Next Post
fridge electricity

रोज़-रोज़ बिजली चुसता है आपका फ्रिज! 30 दिन में इसी कारण आसमान छूता है बिल, जानिए सच्चाई

Weather Update Today

Weather Update Today : यूपी में धूल भरी आंधी का दिखा तांडव, हापुड़-मुरादाबाद समेत इन जिलों में बौछार से मिली राहत

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist