गुरूवार, जुलाई 9, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

UP News: MY सफल, PDA भी सफल, अब BJP के वोट बैंक पर नजर, इसलिए अखिलेश ने खेला ब्राह्मण कार्ड

UP News: अखिलेश यादव का पीडीए फॉर्मूला लोकसभा चुनाव में कामयाब रहा। अब उनका ध्यान 10 विधानसभा सीटों के उपचुनाव पर है। वे मूल मुस्लिम यादव (MY) समीकरण को बढ़ा चुके हैं। उन्होंने दलितों और पिछड़ों को लोकसभा चुनाव में एकजुट किया। अब ब्राह्मण मतदाताओं पर उनका ध्यान है।

by Mayank Yadav
जुलाई 29, 2024
in Latest News, उत्तर प्रदेश
UP News
Share on FacebookShare on Twitter

UP News: अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी के विधायक दल के नेता के रूप में ब्राह्मण चेहरे माता प्रसाद पांडेय को चुनकर सबको आश्चर्यचकित कर दिया है। पांडेय पार्टी के पुराने नेता हैं और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कार्यकाल में वे यूपी विधानसभा के अध्यक्ष रहे हैं। पांडे मुलायम सिंह यादव के करीबी मित्र थे और उनकी सरकार में मंत्री भी रहे हैं। रविवार को लखनऊ में पार्टी कार्यालय में विधायकों की बैठक हुई, जिसमें अखिलेश यादव की जगह नया नेता चुनने का एजेंडा था, लेकिन निर्णय अखिलेश यादव पर छोड़ दिया गया।

दलित या पिछड़े चेहरे की चर्चा

समाजवादी पार्टी के अंदर और बाहर यह चर्चा थी कि (UP News) नया नेता दलित या पिछड़े समुदाय से होगा। कहा गया कि PDA (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) की बदौलत पार्टी ने लोकसभा में अच्छा प्रदर्शन किया है, इसलिए इस सामाजिक इंजीनियरिंग को जारी रखा जाए। इसी कारण से पार्टी ने लोकसभा चुनाव में 37 सीटें जीती थीं।

RELATED NEWS

Akhilesh Yadav Birthday 2026

Akhilesh Yadav Birthday: सपा प्रमुख का 53वां जन्मदिन, राजनीतिक मतभेदों के बीच दिखी शिष्टता, सीएम योगी ने दी शुभकामनाएं

जून 30, 2026
Ram Mandir Donation: FIR के बाद अखिलेश यादव का तंज, फुनगी को फाँसी, शाखाओं को मिलेगी माफ़ी, जांच प्रक्रिया पर उठाए सवाल

Ram Mandir Donation: FIR के बाद अखिलेश यादव का तंज, फुनगी को फाँसी, शाखाओं को मिलेगी माफ़ी, जांच प्रक्रिया पर उठाए सवाल

जून 26, 2026

Image

रेस में चार नाम, लेकिन सभी हुए बाहर

नए नेता के रूप में चार नाम चर्चा में थे: इंद्रजीत सरोज, तूफानी सरोज, राम अचल राजभर और शिवपाल यादव। शिवपाल यादव चाचा होने के कारण सबसे पहले रेस से बाहर हो गए। अखिलेश यादव ने उन्हें मंत्री बनने का आश्वासन दिया। राम (UP News) अचल राजभर और इंद्रजीत सरोज बीएसपी से आए थे और मायावती के करीबी रह चुके थे, इसलिए दोनों के नाम कट गए। तूफानी सरोज की बेटी प्रिया एमपी बन चुकी हैं, इसलिए परिवारवाद के नाम पर उनका नाम भी हटा दिया गया।

माता प्रसाद पांडे को अचानक बुलावा

अचानक से दोपहर में (UP News) अखिलेश यादव ने माता प्रसाद पांडेय को पार्टी ऑफिस बुला लिया। वे कल देर रात भी अखिलेश से उनके घर पर मिल चुके थे। पांडेय अभी सिद्धार्थनगर के इटवा से विधायक हैं। वे लोकसभा चुनाव लड़ना चाहते थे, पर पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया था। बैठक के दौरान उन्हें भी नहीं पता था कि उन्हें यह जिम्मेदारी दी जाएगी। दोपहर बाद अखिलेश यादव के सहयोगी आशीष यादव का फोन आया और पांडेय को तुरंत मिलने को कहा गया। अखिलेश यादव ने उन्हें फैसले की जानकारी देते हुए बधाई दी।

Image

ब्राह्मण कार्ड क्यों चला अखिलेश ने?

अखिलेश यादव का PDA फॉर्मूला सफल रहा है और अब उनकी नजर विधानसभा की 10 सीटों के उपचुनाव पर है। वे मुस्लिम-यादव समीकरण का विस्तार कर चुके हैं और अब उनकी नजर ब्राह्मण वोटरों पर है। ब्राह्मणों को बीजेपी से नाराज माना जा रहा है। अखिलेश ने ब्राह्मणों को आकर्षित करने के लिए माता प्रसाद पांडे को विधायक दल का नेता बना दिया है। यदि वे बीजेपी के ब्राह्मण वोट बैंक में सेंध लगाने में सफल रहे तो बीजेपी को नुकसान होगा। यूपी में करीब 9 प्रतिशत ब्राह्मण वोटर हैं।

चाचा को किनारे कर अखिलेश ने खेला ‘ब्राह्मण कार्ड’… जानिए कौन हैं नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय

 

Tags: Akhilesh YadavMata Prasad Pandey
Share198Tweet124Share49

Mayank Yadav

Related Posts

Akhilesh Yadav Birthday 2026

Akhilesh Yadav Birthday: सपा प्रमुख का 53वां जन्मदिन, राजनीतिक मतभेदों के बीच दिखी शिष्टता, सीएम योगी ने दी शुभकामनाएं

by SYED BUSHRA
जून 30, 2026

Akhilesh Yadav Birthday: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज अपना 53वां जन्मदिन...

Ram Mandir Donation: FIR के बाद अखिलेश यादव का तंज, फुनगी को फाँसी, शाखाओं को मिलेगी माफ़ी, जांच प्रक्रिया पर उठाए सवाल

Ram Mandir Donation: FIR के बाद अखिलेश यादव का तंज, फुनगी को फाँसी, शाखाओं को मिलेगी माफ़ी, जांच प्रक्रिया पर उठाए सवाल

by SYED BUSHRA
जून 26, 2026

Akhilesh Yadav Targets Government: अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की रकम में कथित गड़बड़ी और चोरी के मामले में...

Akhilesh Yadav

दीदी की ‘शक्ति’, अखिलेश की ‘भक्ति’: कोलकाता में भाजपा के खिलाफ महा-शपथ!

by Mayank Yadav
जनवरी 27, 2026

Akhilesh Yadav support Mamata Banerjee: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को कोलकाता में पश्चिम बंगाल की...

Akhilesh Yadav

संगम पर संग्राम! बिना नहाए लौटे शंकराचार्य, अखिलेश बोले- ‘क्या इसका दोष भी AI पर मढ़ेंगे?’

by Mayank Yadav
जनवरी 18, 2026

Akhilesh Yadav Magh Mela 2026: मौनी अमावस्या के पावन अवसर पर संगम नगरी प्रयागराज में उस समय तनाव व्याप्त हो...

Akhilesh Yadav

स्वदेशी का नारा, चीनी नेताओं से याराना: डेलिगेशन की संघ से मुलाकात पर भड़के अखिलेश यादव।

by Mayank Yadav
जनवरी 14, 2026

Akhilesh Yadav slam RSS on CPC delegation: जनवरी 2026 में भारत और चीन के रिश्तों में आई हालिया गर्माहट के...

Next Post
Paris Olympics 2024

Paris Olympics 2024: भारत का टेनिस में मेडल का सफर खत्म, बोपन्ना और बालाजी हारे

Sensex

Sensex: सेंसेक्स 350 अंक चढ़ा, निफ्टी 24900 के पार, शेयर बाजार में रिकॉर्ड हाई

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist